Entertainmet News: PM मोदी ने मन की बात के 100 एपिसोड किए पूरे, इन स्टार्स ने दी प्रतिक्रिया, VIDEO
Copied link
Entertainmet News Live: कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में एक बार फिर से नजर आने वाले है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस बारे में एक्ट्रेस ने जानकारी दी और कुछ बीटीएस तसवीरें पोस्ट की है. बता दें कि दोनों की जोड़ी फिल्म भूल-भुलैया 2 में नजर आई थी. वहीं, कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता अनुराग बसु के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है. साथ ही इसके साथ उन्होंने लंबे-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. कंगना ने अनुराग की फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो में काम किया था. तसवीर में वो दोनों सोफे पर बैठे हुए है और किसी बात पर डिसक्स करते दिख रहे है.
शाहिद कपूर बोले- मोदी जी लोगों से जुड़े रहना चाहते…
10:13 PM. 30 Apr 2310:13 PM. 30 Apr
माधुरी दीक्षित ने कही ये बात
10:13 PM. 30 Apr 2310:13 PM. 30 Apr
12 मई को थिएटर में दिखेगी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’
एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी व एक्ट्रेस नेहा शर्मा इनदिनों सुर्खियों में हैं. दरअसल, उनकी फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ 12 मई को थिएटर में रिलीज होने वाली है. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था. अब इस फिल्म का पहला गाना ‘टॉर्चर’ रिलीज कर दिया गया है. नेहा शर्मा पर फिल्माया गया गाना एक तरह का पार्टी सॉन्ग है, जो शादी पर बनाया गया है. इस गाने में शुरू से लेकर आखिरी तक नेहा शर्मा डांस करते हुए दिखायी देती हैं. बाद में इसमें नवाजुद्दीन भी नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘जोगीरा सारा रा रा’ का डायरेक्शन कुशन नंदी ने किया है. यह पहली बार है जब नवाजुद्दीन व नेहा दोनों साथ में स्क्रीन साझा करेंगे.
10:13 PM. 30 Apr 2310:13 PM. 30 Apr
सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा गदर
https://www.instagram.com/p/Cro9AN9gQV_/
10:13 PM. 30 Apr 2310:13 PM. 30 Apr
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या की तारीफ की
पोन्नियिन सेलवन 2 खूब सारी तारीफें बटोर रहा है. फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन ने दमदार एक्टिंग की है. ऐश्वर्या के पति और एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी की दिल खोलकर तारीफ की. उन्होंने लिखा, PS2 कमाल फिल्म है. मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं. पूरी टीम मणिरत्नम को शाबाशी. मिसेज ने अच्छा काम किया है और उसका अबतक का सबसे बेस्ट. बता दें कि इसमें विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा कृष्णन ने अहम किरदार निभाया है.
10:13 PM. 30 Apr 2310:13 PM. 30 Apr
ऋषि कपूर को नीतू कपूर ने किया याद
दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल, 2020 को निधन हो गया था. आज उनकी डेथ एनिवर्सरी है. एक्टर को गए हुए अब तीन साल हो गए है, लेकिन फैंस के दिलों में आज भी वो जिंदा है. उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर ने तसवीरें शेयर कर उन्हें याद किया.
https://www.instagram.com/p/CrpV2cdIp06/?hl=en
10:13 PM. 30 Apr 2310:13 PM. 30 Apr
सूरज पंचोली आशीर्वाद लेने श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे
https://www.instagram.com/p/CrnodxfgHTq/
10:13 PM. 30 Apr 2310:13 PM. 30 Apr
प्रीति जिंटा ने आईपीएल टीम के खिलाड़ियों के लिए बनाया था आलू पराठा
https://www.instagram.com/p/CroKtOsqABK/
10:13 PM. 30 Apr 2310:13 PM. 30 Apr
किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन
किसी का भाई किसी की जान ने नौवे दिन सिर्फ 3.30 करोड़ की कमाई ती है. sacnilk की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट की मानें तो मूवी को 100 करोड़ तक पहुंचने में अभी थोड़ा और समय लगेगा. वीकेंड का कलेक्शन जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.
10:13 PM. 30 Apr 2310:13 PM. 30 Apr
सोनम कपूर को मिला निमंत्रण
ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय का आधिकारिक रूप से अगले महीने राज्याभिषेक को होगा जिसके लिए बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को भी लियोनेल रिची और कैटी पेरी जैसी हस्तियों के साथ आमंत्रित किया गया है. चार्ल्स तृतीय अपनी पत्नी कैमिला के साथ छह मई को वेस्टमिंस्टर एबे में आधिकारिक रूप से ब्रिटेन की शाही गद्दी संभालेंगे और सप्ताहांत में होने वाले समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. सोनम कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे इस समारोह के लिए राष्ट्रमंडल डिजिटल गान में हिस्सा लेने का सम्मान प्रदान किया गया है जिसमें महामहिम की संगीत और कला के प्रति प्रेम का उत्सव मनाया जाएगा. यह ऐतिहासिक क्षण है जो ब्रिटेन के सकारात्मक, समावेशी और आशावादी भविष्य को लेकर प्रतिबद्धता को इंगित करता है. गान के जरिये शाही विरासत और एकता, शांति और खुशी को प्रोत्साहित किया जाएगा.’’
3:01 PM. 30 Apr 233:01 PM. 30 Apr
कंगना रनौत ने अनुराग बसु को कहा शुक्रिया
कंगना रनौत ने अनुराग बसु के साथ फोटो शेयर कर लिखा, 17 साल पहले 28 अप्रैल 2006 को मुझे लॉन्च करने वाले इस पागल जीनियस @anuragbasuofficial को धन्यवाद. मेट्रो सेट (2006) में उनकी और मेरी एक तस्वीर है. इस तरह उन्होंने मुझे प्रशिक्षित किया …. ‘तू चुप कर’ उनका पसंदीदा प्रशिक्षण शब्द है … हा हा आई लव यू अनु … हर चीज के लिए धन्यवाद. एक्ट्रेस ने लिखा., “मुझे बताया गया था कि अभिनेत्रियों की 4-5 साल की शेल्फ लाइफ होती है … खैर, मैंने कल 17 साल पूरे कर लिए हैं..
3:01 PM. 30 Apr 233:01 PM. 30 Apr
‘सत्यप्रेम की कथा’ की शूटिंग खत्म
कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ 29 जून को रिलीज होने वाली है. एक्ट्रेस ने बीटीएस तसवीर शेयर कर लिखा, और यह कथा के लिए एक फिल्म रैप है. इसके साथ उन्होंने लिखा, एक फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है, एक ऐसी यात्रा जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी, एक ऐसा अनुभव जिसे मैं हमेशा संजो कर रखूंगी. सबसे भावुक कलाकारों और क्रू के साथ काम करने का सौभाग्य, जिन्होंने हमारी फिल्म में अपना दिल और आत्मा लगाई है. मैंने इस यात्रा में नए दोस्त बनाए हैं जिन्हें मैं हमेशा प्यार और महत्व दूंगी.
https://www.instagram.com/p/CrnqXsIPNXI/
मुख्य बातें
Entertainmet News Live: कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में एक बार फिर से नजर आने वाले है. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. इस बारे में एक्ट्रेस ने जानकारी दी और कुछ बीटीएस तसवीरें पोस्ट की है. बता दें कि दोनों की जोड़ी फिल्म भूल-भुलैया 2 में नजर आई थी. वहीं, कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता अनुराग बसु के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की है. साथ ही इसके साथ उन्होंने लंबे-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है. कंगना ने अनुराग की फिल्म लाइफ इन ए मेट्रो में काम किया था. तसवीर में वो दोनों सोफे पर बैठे हुए है और किसी बात पर डिसक्स करते दिख रहे है.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.