Teacher’s Day 2023:एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले टीचर्स थे ये सेलेब्स,बॉलीवुड की ये हसीना भी है शामिल

1 / 1
Teacher’s Day 2023:एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले टीचर्स थे ये सेलेब्स,बॉलीवुड की ये हसीना भी है शामिल
फुल स्क्रीन में देखें

Teacher’s Day 2023:एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले टीचर्स थे ये सेलेब्स,बॉलीवुड की ये हसीना भी है शामिल

Teacher’s Day 2023: शिक्षक हर किसी के जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में बॉलीवुड के कई ऐसे सुपरस्टार है, जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले शिक्षण के क्षेत्र में भी कदम रखा था.

अक्षय कुमार आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. लेकिन क्या आप जानते है कि एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले मार्शल आर्ट सिखाते थे. विदेश में मार्शल आर्ट सीखने के बाद वो भारत लौटे और बच्चों को मार्शल आर्ट सिखाना शुरू कर दिया.

सान्या मल्होत्रा इन दिनों फल्म जवान को लेकर चर्चा में है. ग्रेजुएशन के बाद सान्या ने दिल्ली के एक स्कूल में डांस टीचर की नौकरी कर ली. एक्ट्रेस ने 2009 में डांस इंडिया डांस में भी भाग लिया था.

भारतीय अभिनेत्री और फिल्म निर्माता नंदिता दास भी टीचर रह चुकी हैं. अपने शुरुआती दिनों में जब वह एक थिएटर कलाकार के रूप में स्ट्रगल कर रही थी, तब उन्होंने दिल्ली के एक स्कूल में बतौर टीचर बच्चों को पढ़ाया था.

कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती है. लेकिन शायद आफ ये नहीं जानते होंगे कि एक्ट्रेस ने एक्टिंग में आने से पहले बच्चों को पढ़ाया भी है, जी हैं, कियारा मुंबई में एक प्लेस्कूल में एक शिक्षक के रूप में काम करते थी, जहां उनकी मां हेडमिस्ट्रेस थीं.

चंद्रचूड़ सिंह कभी बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो के रूप में जाने जाते थे. एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो दिल्ली के एक स्कूल में संगीत पढ़ाते थे. रिपोर्ट्स की मानें तो देहरादून के जिस स्कूल में उन्होंने पढ़ाई की थी, उसमें एक्टर ने बाद में पढ़ाया भी था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >