Sridevi: 13 साल की उम्र में श्रीदेवी बनी थीं रजनीकांत की मां, इस एक्टर संग की सबसे ज्यादा फिल्में

Sridevi Birth Anniversary: भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी की आज 60वीं जयंती हैं. श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन उपस्थिति का कोई मुकाबला नहीं था. आज उनके बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस उन्हें याद कर रहे हैं. उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातें आपको बताते है, जिसे आप शायद ही जानते होंगे.

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की आज 60वीं बर्थ एनिवर्सरी हैं. भले ही आज वो इस दुनिया में नहीं है, लेकिन फैंस उन्हें भूले नहीं है. सुबह से ही सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर उनके चाहने वाले उनके लिए पोस्ट लिख रहे है.

भारत की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी ने फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र में फिल्म थुनैवन से की थी. उन्होंने 300 फिल्में की. उनकी आखिरी फिल्म मॉम थी, जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था.

श्रीदेवी और रजनीकांत ने साथ में कुछ फिल्में की है, ये तो आपको पता होगा. लेकिन ये आप नहीं जानते होंगे कि रजनीकांत के साथ उनकी पहली फिल्म – 1976 की फिल्म ‘मूंदरू मुदिचू’ थी. ये मूवी उन्होंने 13 साल की उम्र में किया था. इस मूवी में 13 साल की श्रीदेवी ने 25 साल के रजनीकांत की सौतेली मां की भूमिका निभाई थी.

श्रीदेवी ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जब कदम रखा था तो उन्हें हिंदी बोलना नहीं आता था. फिल्मों में उन्हें अपने डायलॉग्स की डबिंग करानी पड़ती थी.. अभिनेत्री नाज अक्सर श्रीदेवी के लिए डबिंग करती थीं और यहां तक कि रेखा ने आखिरी रास्ता में भी उनके लिए डबिंग की थी.उन्होंने सबसे पहले चांदनी में अपने डायलॉग डब करना शुरू किया था.

श्रीदेवी ने कई एक्टर्स के साथ काम किया है, लेकिन उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी अनिल कपूर, जीतेंद्र और कमल हसन के साथ खूब जमती थी. श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ 13 फिल्में, जीतेंद्र के साथ 16 फिल्में और कमल हासन के साथ 27 फिल्में की थी. इनमें तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्में शामिल हैं.

श्रीदेवी ने अपने 4 दशक लंबे करियर में भारतीय फिल्म उद्योग पर एक अमिट छाप छोड़ी. उनकी कुछ सबसे लोकप्रिय फिल्में लम्हे, चालबाज, जुदाई, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम थीं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्म निर्माता बोनी कपूर 1996 में शादी के बंधन में बंधे. एक साल बाद उन्होंने जान्हवी कपूर का स्वागत किया. 2000 में उनकी एक और बेटी खुशी का स्वागत हुआ.

श्रीदेवी की बड़ी बेटी का नाम जान्हवी कपूर है, जो बॉलीवुड फिल्मों में कदम रख चुकी है. जान्हवी ने कई फिल्मों में काम किया है. उनकी छोटी बेटी का नाम खुशी कपूर कपूर है और वो जल्द ही फिल्मों में कदम रखने वाली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >