Shraddha Kapoor इन अभिनेताओं संग लड़ा चुकी हैं आशिकी, एक संग तो पापा शक्ति कपूर का हो गया था पंगा

1 / 1
Shraddha Kapoor इन अभिनेताओं संग लड़ा चुकी हैं आशिकी, एक संग तो पापा शक्ति कपूर का हो गया था पंगा
फुल स्क्रीन में देखें

Shraddha Kapoor

Shraddha Kapoor Affairs List: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस ने आशिकी 2 में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था. अब जल्द ही वो तू झूठी मैं मक्कार में दिखाई देंगी. आइये जानते हैं एक्ट्रेस ने किस-किस को डेट किया है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी मासूमियत से हर किसी का दिल जीत लेती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अपनी फैंस के लिए ग्लैमरस फोटोज शेयर करती है, जो मिनटों में वायरल हो जाती है.

श्रद्धा कपूर को उनके चुलबुले स्वभाव के लिए भी प्यार किया जाता है. उन्होंने हसीना पार्कर, स्त्री, आशिकी 2 और छिछोरे जैसी कई हिट फिल्में दी हैं. अपनी फिल्मों के साथ-साथ एक्ट्रेस अपनी अफेयर्स को लेकर भी सुर्खियों में रहती है.

श्रद्धा कपूर का नाम इन-दिनों वर्तमान में देश के शीर्ष सेलिब्रिटी फोटोग्राफरों में से एक रोहन श्रेष्ठ के साथ जुड़ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा और रोहन का रिश्ता कुछ साल पहले 2018 में सामने आया था. बताया जाता है कि फरहान अख्तर से कथित ब्रेकअप के बाद वह रोहन के करीब आ गईं थी.

हिट फिल्म आशिकी 2 की शूटिंग के दौरान श्रद्धा कपूर का नाम उनके को-स्टार आदित्य रॉय कपूर के साथ जोड़ा गया था. बताया गया कि श्रद्धा और आदित्य डेटिंग कर रहे थे. हालांकि इन-दोनों का रिश्ता एक्ट्रेस की मां को बिल्कुल पसंद नहीं था. जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया.

बॉलीवुडलाइफ के अनुसार, श्रद्धा के माता-पिता ने आदित्य को कभी मंजूरी नहीं दी क्योंकि उनकी बेटी ने उस समय अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. आशिकी 2 के बाद श्रद्धा और आदित्य ने एक और फिल्म ओके जानू भी की.

ऐसी अफवाह थी कि श्रद्धा कपूर मशहूर ज्वैलरी चेन टीबीजेड के वारिस वनराज जावेरी को भी डेट कर रही हैं. दोनों ने हाई स्कूल में एक साथ पढ़ाई की और कथित तौर पर पांच साल तक डेट किया. चीजें तब खत्म हुईं जब श्रद्धा कपूर अपने उच्च कॉलेज के लिए बोस्टन विश्वविद्यालय गईं, और वनराज झवेरी भारत में रहें.

ऐसा कहा गया था कि श्रद्धा कपूर और उनके रॉक ऑन 2 के सह-कलाकार फरहान अख्तर कथित तौर पर डेटिंग कर रहे थे. टीओआई के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ने फरहान के साथ अपने अफेयर के बारे में खुलकर बात की थी. हालांकि, जिस चीज ने सभी को चौंका दिया, वह यह थी कि श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर का फरहान के साथ पंगा हो गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >