Jawan 2: शाहरुख खान ने दिया Jawan 2 को लेकर हिंट, फिल्म की कहानी का कर दिया खुलासा

1 / 1
Jawan 2: शाहरुख खान ने दिया Jawan 2 को लेकर हिंट, फिल्म की कहानी का कर दिया खुलासा
फुल स्क्रीन में देखें

Jawan 2: शाहरुख खान ने दिया Jawan 2 को लेकर हिंट, फिल्म की कहानी का कर दिया खुलासा

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस तहलका मचाए हुए है. फिल्म की कहानी और किंग खान की अदाकारी दोनों फैंस को काफी पसंद आ रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर जवान 2 को लेकर गॉसिप्स शुरू हो गई है.

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर आंधी लेकर आई है. फिल्म ने तीन दिन में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रविवार को मूवी तगड़ी कमाई करेगी, ऐसी उम्मीद है.

‘जवान’ के बाद जवान 2 को लेकर सोशल मीडिया पर गॉसिप्स शुरू हो गई. ये बात शाहरुख खान के एक ट्वीट ने वायरल होने लगी. चलिए आपको बताते है कि उन्होंने ट्वीट में ऐसा क्या लिखा था.

शाहरुख खान से एक्स पर एक फैन ने पूछा, सर आप काली के साथ डील क्यों नहीं कर रहे? मैं विजय सेतुपति सर का बहुत बड़ा फैन हूं. इसपर किंग खान ने जो जवाब दिया उसे लेकर सोशल मीडिया पर जवान 2 को लेकर चर्चा तेज हो गई.

शाहरुख ने उस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “मैं भी विजय सर का बहुत बड़ा फैन हूं. पर काली का काला धन तो ले लिया, अब देखो दूसरों के भी स्विस बैंक से लेकर आता हूं. बस वीजा का इंतजार कर रहा हूं.”

जवान में विजय सेतुपति ने फिल्म में काली का किरदार निभाया था. हालांकि शाहरुख खान ने जवान 2 को लेकर कुछ कहा नहीं है, लेकिन उनके ट्वीट के बाद फैंस जवान 2 को लेकर सोशल मीडिया पर बात करने लगे.

एटली द्वारा निर्देशित जवान की टोटल कमाई 202.73 करोड़ रुपए हो गई है. शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर ने दो दिनों में दुनिया भर में 240.47 करोड़ की कमाई की. प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया.

शाहरुख खान की फिल्म जवान 7 में प्रियामणि, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान और आलिया कुरेशी हैं. इसके अलावा दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने इसमें कैमियो रोल किया है.

शाहरुख खान की जवान गुरुवार 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जवान का निर्देशन एटली ने किया है. कई सेलेब्स और स्टार्स ने फिल्म पर प्यार लुटाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >