शाहरुख खान से फैन ने पूछा- ‘गर्लफ्रेंड नहीं है, पठान किसके साथ देखूं?’ जानिए किंग खान ने क्या दिया जवाब

1 / 1
शाहरुख खान से फैन ने पूछा- ‘गर्लफ्रेंड नहीं है, पठान किसके साथ देखूं?’ जानिए किंग खान ने क्या दिया जवाब
फुल स्क्रीन में देखें

शाहरुख खान से फैन ने पूछा- ‘गर्लफ्रेंड नहीं है, पठान किसके साथ देखूं?’ जानिए किंग खान ने क्या दिया जवाब

शाहरुख खान एक बार फिर से अपनी फिल्म ‘पठान’ से बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार है. फिल्म को रिलीज होने में सिर्फ तीन दिन रह गए है. दीपिका पादुकोण और जॉन अब्रॉहम भी इस फिल्म में नजर आएंगे. किंग खान ने ट्विटर पर आस्क शाहरुख सेशन रखा.

शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है. फिल्म के प्रमोशन में किंग खान लगे हुए है. इस बीच एक्टर ने अपने ट्विटर पर आस्क शाहरुख सेशन रखा. इसमें एक यूजर ने उनसे गर्लफ्रेंड को लकर सवाल पूछ लिया.

आस्क शाहरुख के दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा, गर्लफ्रेंड तो है नहीं पठान किसके साथ देखूं. इसपर किंग खान ने जबरदस्त जवाब दिया. उन्होंने लिखा, फिल्म अभी देख ले, गर्लफ्रेंड बनाने के लिए पूरी जिंदगी बाकी है.

एक फैन ने शाहरुख खान से उनकी फिल्म पठान का रिव्यू देने के लिए कहा. इसपर एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा, हम क्रिएटर्स हैं, क्रिटिक्स नहीं. दोनों ही अलग-अलग जॉब पोर्टफोलियो है. फिल्म बनाने का आनंद सर्वोपरि है…और कुछ नहीं.

ट्विटर पर उन्होंने आस्क सेशन रखा, जिसमें उनसे एक यूजर ने पूछा, ‘पठान किसे किस करेगा?’ इसपर किंग खान ने मजेदार जवाब दिया. उन्होंने लिखा, ‘पठान किस करने नहीं, किक करने आया है.’ इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएगी.

पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान बड़े पर्दे पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. वहीं इसके अलावा एक्टर राजकुमार हीरानी की फिल्म डंकी और एटली की फिल्म जवान में नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >