कौन है प्रतीक बब्बर की गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी, हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर

1 / 1
कौन है प्रतीक बब्बर की गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी, हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर
फुल स्क्रीन में देखें

कौन है प्रतीक बब्बर की गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी, हॉटनेस के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को देती हैं टक्कर

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने हाल ही में ऐलान किया कि वह अभिनेत्री प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं. दोनों ने एक दूसरे के लिए बनाये हुए टैटू भी फ्लॉन्ट किया. आज हम आपको उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में सबकुछ बताने जा रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर, जो अभिनेता से नेता बने राज बब्बर के बेटे हैं, अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पर्सनल लाइफ की झलकियां साझा करते हैं. वेलेंटाइन डे पर अभिनेता ने ऐलान किया कि वो अभिनेत्री प्रिया बनर्जी को डेट कर रहे हैं.

कपल ने दो फोटोज शेयर की, जिसमें एक में कपल अपनी टैटू फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं. प्रतीक ने इसके कैप्शन में लिखा, “अब हर किसी की जिज्ञासा को शांत कर दिया है, मेरे दोस्त … प्यारी तस्वीरें”.

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतीक और प्रिया एक दूसरे से पिछले साल की शुरुआत में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे. तभी दोनों ने एक दूसरे को जानना शुरू किया और डेटिंग करने लगे.

प्रतीक बब्बर ने अपनी गर्लफ्रेंड को फैमिली से मिलवा दिया है. प्रिया बनर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके 820K फॉलोवर्स है.

प्रिया अपने फैंस के लिए एक से बढ़कर एक हॉट और बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं, जिसे देखकर सभी क्रेजी हो जाते हैं. उनकी खूबसूरती बॉलीवुड अभिनेत्रियों को फेल कर देने वाली है.

प्रिया बनर्जी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह एक भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है. उनकी पहली फिल्म 2013 में तेलुगू में आदिवासी सेश के साथ किस थी. इसके बाद वह अपनी दूसरी तेलुगू फिल्म जोरू में संदीप किशन और राशी खन्ना के साथ अन्य लीड के रूप में दिखाई दीं.

अक्टूबर 2015 में, प्रिया ने संजय गुप्ता की जज्बा एज सिया के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की. फिल्म में ऐश्वर्या राय और इरफान खान ने अभिनय किया था, हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर विफल रही. उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ अभिनीत करण जौहर की बार बार देखो में अभिनय किया था.

प्रिया ने अप्रैल 2019 में आशा नेगी और विक्रम सिंह चौहान अभिनीत एएलटी बालाजी की बारिश के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया. एक्ट्रेस ने एकता कपूर की बेकाबू के लिए कश्ती के रूप में एक प्रमुख भूमिका निभाई, जो राजीव सिद्धार्थ के साथ एएलटी बालाजी पर प्रसारित हुई. जून 2019 में, प्रिया ने महेंद्र बोहरा की थ्रिलर बॉलीवुड फिल्म, हमें तुमसे प्यार कितना में करणवीर बोहरा के साथ अभिनय किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >