Ponniyin Selvan 2 Starcast fees: ऐश्वर्या राय को मिली करोड़ों में फीस, विक्रम ने भी चार्ज की मोटी रकम

1 / 1
Ponniyin Selvan 2 Starcast fees: ऐश्वर्या राय को मिली करोड़ों में फीस, विक्रम ने भी चार्ज की मोटी रकम
फुल स्क्रीन में देखें

Ponniyin Selvan 2 Starcast fees: ऐश्वर्या राय को मिली करोड़ों में फीस, विक्रम ने भी चार्ज की मोटी रकम

Ponniyin Selvan 2 Starcast fees: मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और दर्शकों को काफी पसन्द आ रही है. चलिए आपको बताते है स्टारकास्ट की फीस.

फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 ने सिर्फ तीन दिन में 30 करोड़ रुपये कमा लिए है. अबतक 80 करोड़ से ज्यादा मूवी ने कमा लिए है. बता दें कि मूवी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को कड़ी टक्कर दे रही है.

ऐश्वर्या राय बच्चन ने फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में दमदार एक्टिंग की है. उन्होंने नंदिनी का रोल निभाया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए है.

फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में एक्टर विक्रम ने अपनी अदाकारी से खूब तारीफें बटोरे. एक्टर ने फिल्म के लिए तगड़ी फीस चार्ज की है. उन्होंने 12 करोड़ रुपये लिया है.

फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में तृषा कृष्णन की एक्टिंग काफी सराही जा रही है. मीडिया रिप��र्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस ने 3 करोड़ रुपये फीस ली है.

जयम रवि ने फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में काम करने के लिए 3 करोड़ रुपये लिया है. एक्टर ने फिल्म में सम्राट सुन्दर चोल के छोटे बेटे अरुल्मोंरीवमन का किरदार निभाया है.

फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में कार्थी ने 5 करोड़ रुपये फीस लिया है. बता दें कि फिल्म की कहानी की बात करें, तो पहले भाग में कहानी में सम्राट सुन्दर चोल के छोटे बेटे अरुल्मोंरीवमन( जयम रवि )सिंहल युद्ध के दौरान लापता हो गए थे. कहानी आगे बढ़ गयी है.

एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला ने 2.5 करोड़ रुपये चार्ज किए है. हालांकि एक्ट्रेस को फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 में उतना स्क्रीन टाइम नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >