Entertainment News: सलमान खान को धमकी देने वाला शख्स 3 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में…जानें पूरा मामला

Entertainment News Live: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सुनने में आ रही है. एक्टर और पूर्व सांसद इनोसेंट अब नहीं रहे. 26 मार्च को एक्टर का निधन हो गया. उनकी उम्र 75 साल थी. कई फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे है. वहीं, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी हुई है. अब एक इंटरव्यू में सुनील ने अपने दामाद की तारीफ की है.

2:40 AM. 28 Mar 23 2:40 AM. 28 Mar

एयरपोर्ट परइस अंदाज में दिखीं शिल्पा शेट्टी

https://www.instagram.com/p/CqS4Gcmqms1/

2:40 AM. 28 Mar 23 2:40 AM. 28 Mar

तापसी पन्नू के खिलाफ शिकायत दर्ज

इंदौर के एक दक्षिणपंथी संगठन ने अभिनेत्री तापसी पन्नू के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. संगठन का आरोप है कि पन्नू ने एक फैशन शो में अंग प्रदर्शन करने वाले परिधान के साथ देवी लक्ष्मी की छवि वाला हार पहनकर हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत की हैं. छत्रीपुरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.दरअसल तापसी पन्नू ने 14 मार्च को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और तस्वीर पोस्ट की थी. वीडियो एक फैशन शो की है जिसमें वो डीप नेक ड्रेस में देवी लक्ष्मी मां का लॉकेट पहने नजर आ रही हैं. वो रेड कलर के आउटफिट में दिख रही हैं. इसी बात को लेकर हिन्दू संगठन ने आपत्ति जताई है.

2:40 AM. 28 Mar 23 2:40 AM. 28 Mar

अंशुला कपूर ने अपने रिश्ते को कर दिया ऑफिशियल

https://www.instagram.com/p/CqSPSiyOywT/

2:40 AM. 28 Mar 23 2:40 AM. 28 Mar

सारा अली खान ने शेयर की मंडे मूड की फोटोज

https://www.instagram.com/p/CqSvvlQIo0w/

2:40 AM. 28 Mar 23 2:40 AM. 28 Mar

आकांक्षा दुबे आत्महत्या : भोजपुरी गायक समर सिंह समेत दो के खिलाफ मामला दर्ज

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. सारनाथ थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह ने सोमवार को बताया कि मुंबई से वाराणसी पहुंची आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर पर भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. गौरतलब है कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे रविवार को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाई गई थीं. आकांक्षा दुबे का शव पंखे पर दुपट्टे से लगाये गए फंदे से लटकता पाया गया था. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले की रहने वाली आकांक्षा एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आयी थीं और सारनाथ थानाक्षेत्र के एक होटल में ठहरी थीं. रविवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आईं तो साथियों के कहने पर होटल के कर्मचारियों ने मास्टर चाभी से उसके कमरे का गेट खोला.

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

प्रियंका चाहर चौधरी का ग्लैमरस अंदाज

https://www.instagram.com/p/CqSdfYBD5iD/

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

गर्लफ्रेंड संग दिखे मुनव्वर

https://www.instagram.com/p/CqShpYnDV7B/

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

जेनिफर एनिस्टन ने मनीष मल्होत्रा के लहंगे को बताया बेहद खूबसूरत

हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन ने कहा कि अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ के लिए भारतीय फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का खूबसूरत लहंगा पहनकर उन्हें काफी अच्छा लगा. मशहूर धारावाहिक ‘फ्रेंड्स’ में अपने किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाली अदाकारा ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘मर्डर मिस्ट्री 2’ में हिंदू रीति रिवाज से हो रहे एक विवाह के दृश्य में हाथी दांत के रंग का चिकनकारी का लहंगा पहने नजर आ रही हैं, जिसे मल्होत्रा ने डिजाइन किया है. अभिनेत्री ने बताया कि इस खूबसूरत ड्रेस को बनाने में तीन महीने लगे और वह काफी भारी भी थी.

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

माधुरी दीक्षित के अपमान पर नेटफ्लिक्स पर मुकदमा

लेखक और राजनीतिक विश्लेषक मिथुन विजय कुमार ने नेटफ्लिक्स को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें स्ट्रीमिंग दिग्गज को अपने लोकप्रिय शो बिग बैंग थ्योरी के एक एपिसोड को हटाने के लिए कहा है. सीजन दो की पहली कड़ी में, कुणाल नैय्यर द्वारा निभाया गया चरित्र राज कुथरापल्ली बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का उपयोग करता है. कानूनी नोटिस में मिथुन विजय कुमार ने कहा है कि राज कुथरापल्ली द्वारा की गई टिप्पणी न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि मानहानिकारक भी है. नोटिस में कहा गया है कि इस तरह की सामग्री का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, खासकर महिलाओं के खिलाफ हानिकारक रूढ़िवादिता को बनाए रखने में. कानूनी नोटिस में मांग की गई है कि नेटफ्लिक्स एपिसोड को तुरंत हटा दे और ऐसा करने में विफल रहने पर महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को बढ़ावा देने के लिए कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

कपिल शर्मा के जोक्स पर हंसे अजय देवगन

https://www.instagram.com/p/CqQwbqpjKJV/ https://www.instagram.com/p/CqQz4LMhBtn/

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

नवाजुद्दीन ने एक्स वाइफ आलिया से मांगा 100 करोड़ रूपये

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बंबई उच्च न्यायालय में मानहानि का एक वाद दाखिल कर अपनी पूर्व पत्नी आलिया उर्फ जैनब सिद्दीकी और उनके भाई शम्सुद्दीन सिद्दीकी से यह आरोप लगाते हुए 100 करोड़ रूपये का हर्जाना मांगा है कि दोनों ने उनके खिलाफ गलत और मानहानिकारक बयान दिये हैं.

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म का नाम होगा ‘गेम चेंजर’

अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म का नाम ‘गेम चेंजर’ होगा. फिल्म के निर्देशक एस. शंकर हैं और इसका निर्माण ‘श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स’ के बैनर तले किया जा रहा है. निर्माण कंपनी ने सोमवार को राम चरण के 38वें जन्मदिन के मौके पर यह घोषणा की. कंपनी ने फिल्म के नाम की घोषणा से जुड़ी यूट्यूब वीडियो का लिंक साझा करते हुए लिखा, यह गेम चेंजर है. अभिनेता राम चरण ने भी ट्विटर पर यह जानकारी साझा की. इससे पहले राम चरण और कियारा आडवाणी 2019 में आई फिल्म ‘विनय विद्या राम’ में साथ नजर आ चुके हैं.

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

पीएम मोदी, केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने दिग्गज मलयालम अभिनेता इनोसेंट के निधन पर जताया शोक

वयोवृद्ध मलयालम अभिनेता और पूर्व सांसद इनोसेंट का रविवार (26 मार्च) को कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उन्होंने रात 10 बजकर 30 मिनट पर अंतिम सांस ली. इनोसेंट का 3 मार्च से इलाज चल रहा था, और अस्पताल के अनुसार, “वह कोविड से संक्रमित थे और सांस की समस्या के साथ-साथ कई अंगों की विफलता के कारण दिल की विफलता थी.” इनोसेंट के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मासूम के निधन पर दुख और शोक व्यक्त किया है.

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

सलमान खान को धमकी देने वाले शख्स 3 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में

अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा मेल भेजने वाले धाकड़ राम को मुंबई कोर्ट ने 3 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. बता दें कि राजस्थान के जोधपुर जिले के लूणी निवासी धाकड़ राम को कल गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया था.

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

प्रियंका चाहर चौधरी का ग्लैमरस अंदाज

https://www.instagram.com/p/CqQl5nDjbpB/

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

अब्दु-स्टेन की लड़ाई में क्या बोली सुम्बुल

https://www.instagram.com/p/CqQ5DxLjdzp/

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

भोला फिल्म का नया पोस्टर आया सामने

https://www.instagram.com/p/CqSGqoGjMDB/

11:01 PM. 27 Mar 23 11:01 PM. 27 Mar

फैन ने पूछा- कब डेट करेंगी

ट्विटर पर एक फैन ने सामंथा रुथ प्रभु का एक प्यारा वीडियो साझा किया और उल्लेख किया कि उन्हें वास्तव में किसी के साथ डेटिंग शुरू कर देनी चाहिए. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, ‘तुम्हारी तरह मुझे कौन प्यार करेगा’. अहा कितना प्यारा. समांथा की इस प्रतिक्रिया ने फैंस का दिल जीत लिया. इससे पहले, जब शाकुंतलम अभिनेत्री अक्षय कुमार के साथ कॉफी विद करण में दिखाई दी थी, तो उनसे पूछा गया था कि क्या वह प्यार करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने इसका साफ जवाब ‘नहीं’ दिया था.

4:01 PM. 27 Mar 23 4:01 PM. 27 Mar

सौंदर्या शर्मा का दिलकश अंदाज

https://www.instagram.com/p/CqQj350jwq9/?hl=en

4:01 PM. 27 Mar 23 4:01 PM. 27 Mar

सुमोना चक्रवर्ती का लेटेस्ट पोस्ट हो रहा वायरल

https://www.instagram.com/p/CqP7rFFrBjA/

4:01 PM. 27 Mar 23 4:01 PM. 27 Mar

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की शेयर की फोटो

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने बिस्तर पर लेटी अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का एक क्यूट फोटो पोस्ट किया है. हालांकि इस तसवीर में मालती का चेहरा नहीं दिख रहा. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, बेडटाइम स्टोरीज.

4:01 PM. 27 Mar 23 4:01 PM. 27 Mar

इस डिजाइनर के लहंगे में दुल्हन बनेंगी परिणीति चोपड़ा?

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को साथ में लंच और डिनर पर साथ में देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए थे. अब विरल भयानी ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में परिणीति डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर स्पॉट हुई. एक्ट्रेस ने ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट पहना था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही थी. पैपराजी को उन्होंने पोज भी दिया.

https://www.instagram.com/reel/CqQYmHmj1he/

12:39 PM. 27 Mar 23 12:39 PM. 27 Mar

सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के बारे में कही ये बात

एक इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने अपने दामाद केएल राहुल के बारे में कहा, मैं चिंतित हूं क्योंकि मेरा बच्चा (केएल राहुल) खेल रहा है. मैं उनके लिए शुभकामनाएं दूंगा. उन्हें देखकर मैंने यहां मौजूद हर क्रिकेटर की सराहना करना शुरू कर दिया है. जब आपका बच्चा लो सिचुएशन से गुजरता है तो वो बच्चे को ज्यादा असर करता है. ये चीज आपको ज्यादा असर करती है क्योंकि वो उस फार्म का मास्टर होता है. आप उन्हें एक पिता के रूप में देख रहे है.

12:39 PM. 27 Mar 23 12:39 PM. 27 Mar

सांसद इनोसेंट का निधन

मलयालम एक्टर और पूर्व लोकसभा सांसद इनोसेंट का कोच्चि के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. अस्पताल के मुताबिक, उनकी मौत कोविड संक्रमण, सांस की बीमारियों, कई अंगों के काम नहीं करने और दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई. वह 3 मार्च से अस्पताल में भर्ती थे. बता दें कि एक्टर ने रावणप्रभु, वेशम, ओरमक्कयी, विदा परयुम मुन्पे और पथम निलयिले थिवंडी जैसी फिल्मों में काम किया था.

मुख्य बातें

Entertainment News Live: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सुनने में आ रही है. एक्टर और पूर्व सांसद इनोसेंट अब नहीं रहे. 26 मार्च को एक्टर का निधन हो गया. उनकी उम्र 75 साल थी. कई फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग एक्टर के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे है. वहीं, सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की हाल ही में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी हुई है. अब एक इंटरव्यू में सुनील ने अपने दामाद की तारीफ की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >