Entertainment News: फिल्म सिटीलाइट्स के पूरे हुए 9 साल, कृष्णा अभिषेक के नाम कश्मीरा ने लिखा खास पोस्ट

Entertainment News: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. ऐसे में आज हम आपको एक क्लिक में मनोरंजन जगत की सारी खबरें बताएंगे. अब आखिरकार सलमान खान ने चुप्पी तोड़ ही दी, कि विक्की कौशल को उनके बॉडीगार्ड ने धक्का क्यों दिया था. उन्होंने बताया कि जैसा वीडियो में दिखता है, वास्तव में ऐसा नहीं हुआ. दीपिका कक्कड़ को लेकर खबरें चल रही थी, कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है.

11:28 PM. 30 May 23 11:28 PM. 30 May

कब से शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 13?

टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी 13, 17 जून, शनिवार-रविवार रात 9:00 बजे प्रसारित हो सकता है. हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 13 शालीन भनोट के सीरियल बेकाबू को रिप्लेस कर सकता है. ये भी कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी के शो को नया टाइम स्लॉट मिल सकता है.

11:28 PM. 30 May 23 11:28 PM. 30 May

उर्फी जावेद का क्यूट अंदाज

https://www.instagram.com/reel/Cs3ASv9Avbg/

11:28 PM. 30 May 23 11:28 PM. 30 May

सुम्बुल तौकीर की बिल्ली का हुआ निधन

https://www.instagram.com/p/Cs2hp7OLJmV/

11:28 PM. 30 May 23 11:28 PM. 30 May

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने शेयर किया वीडियो

https://www.instagram.com/p/Cs2wnkeAOLa/

11:28 PM. 30 May 23 11:28 PM. 30 May

कश्मीरा शाह ने पति कृष्णा अभिषेक के नाम लिखा खास पोस्ट

https://www.instagram.com/p/Cs2l0dINVcU/?

11:28 PM. 30 May 23 11:28 PM. 30 May

सौरव गांगुली की बायोपिक में कौन आएगा नजर?

बड़े पर्दे पर दादा सौरव गांगुली की भूमिका कौन करेगा? इसे जानने के लिए फैंस काफी उत्साहित है. खबरों की माने तो यह आयुष्मान खुराना हैं जो बायोपिक के लिए दिग्गज क्रिकेटर की जगह लेंगे. PeepingMoon.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स आयुष्मान को इस प्रोजेक्ट में लेने के लिए उनसे बातचीत कर रहे हैं. पोर्टल को एक सूत्र ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कई महीनों से बातचीत चल रही है.

https://www.instagram.com/p/CqijBgRSzeE/?hl=en

11:28 PM. 30 May 23 11:28 PM. 30 May

जीनत अमान का लेटेस्ट पोस्ट हो रहा वायरल

जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी वर्क डायरी से तस्वीरें पोस्ट की है. तसवीरों में, ज़ीनत ऑल ब्लैक लुक में बेहद खूबसूरत लग रही है. एक्ट्रेस ने बताया, उनका लुक ब्रिटिश स्टार और आइकन ऑड्रे हेपबर्न से प्रेरित है. एक्ट्रेस ने फैंस से अपने लुक के बारे में पूछा.

https://www.instagram.com/p/Cs2gqexoRou/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

11:28 PM. 30 May 23 11:28 PM. 30 May

फिल्म सिटीलाइट्स के पूरे हुए 9 साल!

राजकुमार राव और पत्रलेखा की फ़िल्म सिटीलाइट्स के 9 साल पूरे हो चुके हैं, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. फ़िल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है. इस एक्टर डायरेक्टर डुओ ने ऑन-स्क्रीन पर दर्शकों को कई यादगार कहानियां तोहफे के रूप में दी हैं. फ़िल्म रिलीज़ के वक़्त 350 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई थी और बाफ्टा अवार्ड के लिए नॉमिनेट भी हुई थी.

6:08 PM. 30 May 23 6:08 PM. 30 May

सावरकर से प्रेरित नहीं थे सुभाष चंद्र बोस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्र कुमार बोस ने अभिनेता रणदीप हुड्डा के इस दावे का जोरदार खंडन किया कि भगत सिंह और खुदीराम बोस के साथ स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर से प्रेरित थे. रणदीप हुड्डा अपनी आगामी फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में सावरकर की भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हाल ही में टीजर लॉन्च करते हुए, रणदीप ने ट्वीट किया था, “अंग्रेजों द्वारा सबसे वांछित भारतीय… क्रांतिकारियों के पीछे प्रेरणा जैसे – नेताजी सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और खुदीराम बोस, कौन थे #वीरसावरकर? उसकी सच्ची कहानी सामने देखें! सिनेमाज 2023 में @RandeepHodain और #SwanantryaVeerSavarkar के रूप में प्रस्तुत.”

3:06 PM. 30 May 23 3:06 PM. 30 May

कपिल शर्मा ने खास अंदाज में कृष्णा अभिषेक को बर्थडे किया विश

https://www.instagram.com/p/Cs1qrklAT-Y/

2:14 PM. 30 May 23 2:14 PM. 30 May

वैभवी उपाध्याय के मंगेतर जय गांधी का इमोशनल पोस्ट

अभिनेता वैभवी उपाध्याय की मृत्यु के कुछ दिनों बाद, उनके मंगेतर जय गांधी ने उनकी याद में एक भावनात्मक नोट लिखा. वैभवी और जय हिमाचल प्रदेश में छुट्टी पर थे जब उनकी कार कथित तौर पर एक घाटी में गिर गई. जय ने एक कार्यक्रम से वैभवी के साथ एक तस्वीर साझा की और उसे हमेशा के लिए अपने दिल में रखने की बात कही. जय गांधी ने अपने नोट में लिखा, “जब तक हम फिर से नहीं मिलते…आपकी वो खास यादें हमेशा एक मुस्कान लाएंगी अगर मैं आपको थोड़ी देर के लिए वापस पा सकूं, तो हम फिर से बैठकर बात कर सकते हैं जैसे हम करते थे.” आप हमेशा बहुत ज्यादा मायने रखते थे और हमेशा करेंगे भी. यह तथ्य कि अब आप यहां नहीं हैं, हमेशा मुझे दर्द देगा, लेकिन जब तक हम फिर से नहीं मिलते, तब तक आप हमेशा मेरे दिल में हैं … आर आई पी माई लव.

https://www.instagram.com/p/Cs0egDYtjwi/ https://www.instagram.com/p/CsvAHG8Nrd-/

1:00 PM. 30 May 23 1:00 PM. 30 May

अक्षय कुमार ने ली इतनी मंहगी बैग

https://www.instagram.com/p/Cs07UwOqlbK/

1:00 PM. 30 May 23 1:00 PM. 30 May

IPL ग्राउंस में सारा अली खान और विक्की कौशल को देख फैंस एक्साइटेड

https://www.instagram.com/p/Cs1lxpqq-TY/

1:00 PM. 30 May 23 1:00 PM. 30 May

सारा अली खान ने CSK की जीत पर किया डांस

https://www.instagram.com/p/Cs13hFxqj37/

1:00 PM. 30 May 23 1:00 PM. 30 May

विक्की कौशल मामले पर सलमान खान

सलमान खान IIFA 2023 में काफी लाइमलाइट में रहें. उनकी उपस्थिति ने अबू धाबी के यस द्वीप में आयोजित शानदार कार्यक्रम में स्टार पावर को जोड़ा, लेकिन एक वीडियो ने खूब बवाल मचाया. वीडियो में देखा जा सकता है कि विक्की कौशल को सलमान खान की सुरक्षा टीम ने धक्का दे दिया. क्लिप में सुपरस्टार को सैम बहादुर अभिनेता को घूरते हुए भी देखा जा सकता है. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ. विक्की ने साफ किया कि जो दिख रहा है, ऐसा कुछ नहीं है. अब भाईजान ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि सुपरस्टार के लिए एक प्रोटोकॉल व्यवस्था है. इसका मतलब यह है कि जब वह भीड़ के बीच में होता है तो उसे एक निश्चित समय सीमा में बिंदु A से B तक ले जाना होता है. सूत्र ने बताया, “पहला वीडियो जहां गुस्से में सलमान विक्की को घूरते दिख रहे हैं, वह वास्तव में एक पल का फॉलो अप था, उन्होंने बैकस्टेज किया था. उन्होंने संक्षेप में हैलो का आदान-प्रदान किया था, जो बहुत सुखद था और बिल्कुल भी अजीब नहीं था.”

1:00 PM. 30 May 23 1:00 PM. 30 May

आमिर खान की बेटी ने की ऑटो की सवारी

आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए अभिनेता नहीं बनीं. हालांकि सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहना पसंद करती हैं. इंस्टाग्राम पर अक्सर उन्हें बोल्ड फोटोज डालते देखा जाता है. एक्टिंग से दूर रहने के बावजूद वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने एक बार फिर मीडिया का ध्यान खींचा है और सुर्खियां बटोरी हैं. इरा खान को हाल ही में एक ऑटो रिक्शा में यात्रा करते हुए देखा गया था.

1:00 PM. 30 May 23 1:00 PM. 30 May

एक्टिंग नहीं छोड़ेंगी दीपिका कक्कड़

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जुलाई में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. टीवी अभिनेत्री इन-दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं. आज एक खबर वायरल हुई कि दीपिका कक्कड़ ने अपने बच्चे के आने के बाद एक्टिंग छोड़ने का फैसला किया है. इस खबर से प्रशंसक बेहद निराश हुए. दीपिका कक्कड़ एक अच्छी अभिनेत्री के रूप में जानी जाती हैं और फैंस को लगता है कि उन्हें और काम करना चाहिए. अब दीपिका कक्कड़ ने इस मामले पर सफाई दिया है. उन्होंने कहा, उनकी बातों को गलत समझा गया. अभिनेत्री ने कहा कि उनका अभिनय छोड़ने का कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को समय देने के लिए कुछ वर्षों का ब्रेक ले सकती है. दीपिका कक्कड़ ने कहा कि उन्हें हाउसवाइफ होने में मजा आता है.

https://www.instagram.com/p/Cs1h9LISWIt/

मुख्य बातें

Entertainment News: बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री हर दिन कुछ न कुछ ऐसा होता है, जिसे फैंस देखना और पढ़ना पसंद करते हैं. कभी किसी सेलेब्स की किसी संग अनबन की खबरें आती है, तो कोई मिस्ट्री मैन संग स्पॉट होकर चर्चा में छा जाता है. ऐसे में आज हम आपको एक क्लिक में मनोरंजन जगत की सारी खबरें बताएंगे. अब आखिरकार सलमान खान ने चुप्पी तोड़ ही दी, कि विक्की कौशल को उनके बॉडीगार्ड ने धक्का क्यों दिया था. उन्होंने बताया कि जैसा वीडियो में दिखता है, वास्तव में ऐसा नहीं हुआ. दीपिका कक्कड़ को लेकर खबरें चल रही थी, कि उन्होंने एक्टिंग छोड़ दी है. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >