Entertainment News: बिग बॉस में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, OTT पर रिलीज हुई ‘कांतारा’

Entertainment News, 24 Nov Live Updates: अभिनेता विक्रम गोखले अभी जिंदा हैं. एक्टर की मौत की खबरें चल रही थी. हालांकि उनकी मौत की खबर को उनकी बेटी ने झूठा बताया है. एक्टर की पत्नी वृषाली ने कहा कि वो वेंटिलेटर पर है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल द्वारा ने अपने पिता श्याम कौशल के बर्थडे पर उनके लिए प्यारा सा मौसेज लिखा है.

11:50 PM. 24 Nov 22 11:50 PM. 24 Nov

विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम करना सपने के सच होने जैसा है : विक्रांत

अभिनेता विक्रांत मैसी का कहना है कि फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘12वीं फेल’ में काम करना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है. “परिंदा”, “1942: ए लव स्टोरी” और “मिशन क��्मीर” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर चोपड़ा “12वीं फेल” का निर्देशन और निर्माण कर रहे हैं. अनुराग पाठक के इसी नाम के बेस्टसेलिंग उपन्यास पर आधारित यह फिल्म भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी श्रद्धा जोशी की जीवन की कहानी से प्रेरित है. इससे पहले मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म “फोरेंसिक” में देखे गए, मैसी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह हमारे समय की त्रासदी है कि ईमानदारी और सच्चाई दुर्लभ ही देखने को मिलती है. यह फिल्म उन सभी छात्रों को समर्पित है जो सपने देखते हैं, उन सभी ईमानदार अधिकारियों को, जो हमारे देश और संविधान की रीढ़ हैं.” उन्होंने कहा, “वीवीसी (विधु विनोद चोपड़ा) के साथ काम करना एक सपने के सच होने जैसा है और एक बड़ी चुनौती है क्योंकि वह संपूर्ण निर्देशक हैं.” फिल्म “12वीं फेल” 2023 की गर्मियों में रिलीज हो सकती है.

11:50 PM. 24 Nov 22 11:50 PM. 24 Nov

OTT पर रिलीज हुई ‘कांतारा’

कन्नड़ हिट फिल्म “कांतारा” देश भर में बॉक्स ऑफिस पर सफल प्रदर्शन के बाद ओटीटी पर रिलीज हो गई है. ‘कांतारा’ के अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी कि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर 24 नवंबर को रिलीज हो चुकी है. ‘कांतारा’ ओटीटी रिलीज़ अमेज़न प्राइम पर कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज हुई है. फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ हो गई है. दर्शक अब घर बैठे भी इस फिल्म को इंज्वॉय कर सकते हैं.

11:50 PM. 24 Nov 22 11:50 PM. 24 Nov

पिछले 24 घंटों से विक्रम गोखले की हालत बहुत गंभीर है

विक्रम गोखले के पारिवारिक मित्र राजेश दामले ने इंडिया टुडे के साथ अभिनेता के स्वास्थ्य पर एक अपडेट साझा किया और खुलासा किया कि पिछले 24 घंटों में उनकी हालत बहुत गंभीर है और डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “वह पिछले 24 घंटों से लड़ रहा है. कई अंग विफलता की सूचना मिली है. उसके स्वास्थ्य में विकास होने पर अपडेट साझा किया जाएगा. वह डॉक्टरों द्वारा अपेक्षित दवाओं का जवाब नहीं दे रहा है. हालांकि डॉक्टर उनके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.”

11:50 PM. 24 Nov 22 11:50 PM. 24 Nov

किरण और आजाद संग स्पॉट हुए आमिर खान

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गये. उनके साथ उनकी पूर्व पत्नी किरण राव और उनके बेटे आजाद राव खान भी थे. शहर में अभिनेता की बेटी इरा खान की सगाई समारोह के बाद से यह परिवार की पहली सार्वजनिक उपस्थिति है. इस वीडियो को विरल भयानी ने शेयर किया है.

https://www.instagram.com/reel/ClVhE3yDoX4/

11:50 PM. 24 Nov 22 11:50 PM. 24 Nov

इस सीजन के पहले वाईल्ड कार्ड की एंट्री

बिग बॉस 16 में पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हो गई है. ये कोई नहीं बल्कि सुंबुल तौकीर के इमली के को-स्टार फहमान खान की एंट्री ली है. इसका प्रोमो जारी कर दिया गया है.

https://www.instagram.com/p/ClVWrrGLrZr/

11:50 PM. 24 Nov 22 11:50 PM. 24 Nov

ऋचा चड्ढा ने मांगी माफी

ऋचा चड्ढा अपने एक ट्वीट को लेकर विवादों में घिर आई हैं. ऋचा चड्ढा ने उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त दी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि, सेना पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर के कुछ हिस्सों को वापस लेने के सरकार के किसी भी आदेश के लिए “हमेशा तैयार” है और “उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी”. ऋचा चड्ढा ने रिएक्ट करते हुए लिखा कि गलवान Hi बोल रहा है. हालांकि अब एक्ट्रेस ने माफी मांग ली है.

11:50 PM. 24 Nov 22 11:50 PM. 24 Nov

जिंदा हैं विक्रम गोखले

दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के पीआरओ की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया कि विक्रम गोखले के परिवार और डॉक्टरों के बीच एक बैठक हुई. अभिनेता जिंदा है, लेकिन गंभीर और वेंटिलेटर पर है. उनके निधन की खबर गलत है.

5:11 PM. 24 Nov 22 5:11 PM. 24 Nov

जैकलीन फर्नांडिस मामले में 12 दिसंबर तक टली सुनवाई

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस मामले में आरोपों पर सुनवाई 12 दिसंबर के लिए टाल दी है. सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वह आज अदालत में पेश हुईं.

5:11 PM. 24 Nov 22 5:11 PM. 24 Nov

बालिका वधू फेम नेहा मर्दा जल्द बनेंगी मां

आयुष्मान अग्रवाल से शादी के 10 साल बाद नेहा मर्दा मां बनने वाली हैं. कपल ने अपने मैटरन‍िटी फोटोशूट से एक शानदार तस्वीर शेयर की है. जिसमें एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही है. नेहा 2012 में पटना के व्यवसायी आयुष्मान के साथ शादी के बंधन में बंधी थी.

https://www.instagram.com/p/ClVD-D9vw9m/

5:11 PM. 24 Nov 22 5:11 PM. 24 Nov

समांथा रूथ प्रभु अस्पताल में हुई भर्ती? प्रवक्ता ने बताई सच्चाई

सामंथा रुथ प्रभु इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने मायोजिटिस से पीड़ित होने की बात कही थी. जिसके बाद खबरें थी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है. लेकिन उनके प्रवक्ता ने इसपर सफाई दी है. उन्होंने कहा, इस बात में कोई भी सच्चाई नहीं है. वह दवाई लेकर घर में आराम कर रही है. एक्ट्रेस की फिल्म यशोदा हाल ही में रिलीज हुई है, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है.

https://www.instagram.com/p/Ckpql99L1kY/?hl=en

4:11 PM. 24 Nov 22 4:11 PM. 24 Nov

जैकलीन फर्नांडीज पहुंची पटियाला हाउस कोर्ट

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची.

4:11 PM. 24 Nov 22 4:11 PM. 24 Nov

कमल हासन हुए अस्पताल से डिस्चार्ज 

कमल हासन के हेल्थ को लेकर एएनआई ने ट्वीट किया था कि, कमल हासन को बुखार की शिकायत के बाद कल रात चेन्नई के श्री रामचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. टीम के अनुसार, अभिनेता को दो दिन आराम करने की सलाह दी गई है.

Kamal Haasan: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए कमल हासन, तबीयत बिगड़ने के बाद किया गया था हॉस्पिटल में भर्ती

4:11 PM. 24 Nov 22 4:11 PM. 24 Nov

Drishyam 2 Box Office Collection Day 6

दृश्यम 2 ने छठे दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने अबतक 96.49 करोड़ की जबरदस्त कमाई कर ली है. जल्द ही मूवी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी. जिस तरह से मूवी कमाई कर रही है उसे देखकर लगता है कि वो इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन सकती है.

Drishyam 2 BO Collection Day 6: दृश्यम 2 का जलवा बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

4:11 PM. 24 Nov 22 4:11 PM. 24 Nov

देबिना बनर्जी ने दिखाया अपनी बेटी की तसवीर

देबिना बनर्जी ने 11 नवंबर को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया है. एक्ट्रेस ने अब अपनी बेटी की झलक दिखाई है. तसवीर में एक्ट्रेस बेबी को गोद में लिए है और उसे बड़े प्यार से देख रही है. हालांकि बेटी के चेहरे पर उन्होंने एक रेड हार्ट इमोजी बनाया है. इसके साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है.

https://www.instagram.com/p/ClTjAsdMMh7/

4:11 PM. 24 Nov 22 4:11 PM. 24 Nov

जिंदा हैं विक्रम गोखले

विक्रम गोखले के निधन की खबर को उनकी बेटी ने एएनआई को बताया, वह अभी भी गंभीर है और लाइफ सपोर्ट पर है. उनका निधन नहीं हुआ है. उनके लिए प्रार्थना करते रहे. वहीं, एक्टर की पत्नी वृषाली गोखले ने भी बताया कि उनकी मौत नहीं हुई है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने कहा कि, वह कल दोपहर कोमा में चले गए थे. उसके बाद से उन्होंने छूने का जवाब नहीं दिया. वह वेंटिलेटर पर है. डॉक्टर कल सुबह तय करेंगे कि क्या करना है.

Vikram Gokhale: वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले की मौत की खबर को बेटी ने बताया झूठा, बोलीं- दुआ कीजिए

1:24 PM. 24 Nov 22 1:24 PM. 24 Nov

विक्की कौशल ने अपने पिता को किया बर्थडे विश

विक्की कौशल ने अपने पिता श्याम कौशल के जन्मदिन पर तसवीर शेयर कर लिखा, माय पिलर ऑफ स्ट्रेंथ…हैप्पी बर्थडे डैड!!! खिंचके झप्पी आपको. बता दें कि उनके पिता एक एक्शन डायरेक्टर है और उन्होंने कई भारतीय फिल्मों में काम किया है. वहीं, विक्की के फिल्मों की बात करें तो कॉमेडी-थ्रिलर गोविंदा नाम मेरा का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. 16 दिसंबर को यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी.

मुख्य बातें

Entertainment News, 24 Nov Live Updates: अभिनेता विक्रम गोखले अभी जिंदा हैं. एक्टर की मौत की खबरें चल रही थी. हालांकि उनकी मौत की खबर को उनकी बेटी ने झूठा बताया है. एक्टर की पत्नी वृषाली ने कहा कि वो वेंटिलेटर पर है. वहीं, बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल द्वारा ने अपने पिता श्याम कौशल के बर्थडे पर उनके लिए प्यारा सा मौसेज लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >