Entertainment News: शादी की रस्मों के लिए हंसिका मोटवानी रवाना, सैम बहादुर से विक्की कौशल का लुक

Entertainment News, 1 December Live Updates: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू है. अब फिल्म को लेकर उन्होंने नया अपडेट दिया है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा आगामी एक्शन थ्रिलर योद्धा को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है. फिल्म में दिशा पटानी और राशि खन्ना है. इसका रिलीज डेट सामने आ गया है. मूवी अगले साल 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी.

11:32 PM. 1 Dec 22 11:32 PM. 1 Dec

ऋषभ के बारे में उर्वशी को ये बात पता नहीं 

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ अपने पिछले लिंकअप को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में उल्लेख किया था कि “आरपी” ने उनका होटल के बाहर लॉबी में घंटों इंतजार किया था. जिसके बाद ऐसे में कयास लगाये जाने लगे कि उन्होंने ऋषभ पंत की ओर इशारा किया है. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, “आरपी मेरे को-स्टार राम पोथिनेनी हैं. मुझे तो पता भी नहीं था कि ऋषभ पंत को आरपी के नाम से जाना जाता है.”

10:19 PM. 1 Dec 22 10:19 PM. 1 Dec

न्यासा के डेब्यू को लेकर काजोल ने कही ये बात

सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर जैसे स्टार किड्स अगले साल अपनी शुरुआत कर रहे हैं. ऐसे में फैंस अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन के बारे में भी जानना चाहते हैं. इंडिया टुडे के साथ खास बातचीत में जब उनकी बेटी ने जल्द ही किसी भी समय अभिनय करने की इच्छा पर चर्चा की है. इसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा, ‘नहीं, अभी उनका एक्टिंग करने का कोई प्लान नहीं है. वह इस समय पढ़ाई कर रही हैं और मजे कर रही हैं.”

8:48 PM. 1 Dec 22 8:48 PM. 1 Dec

नेहा कक्कड़ ने ऐसे मनाया पति रोहनप्रीत का बर्थडे

सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत का जन्मदिन बेहद ही खास अंदाज में मनाया. नेहा ने कैप्शन में लिखा- आपके साथ बिताया हर पल एक आशीर्वाद है! आई लव यू बर्थडे बॉय रोहनप्रीत.

https://www.instagram.com/p/ClnukCRj8rd/

8:48 PM. 1 Dec 22 8:48 PM. 1 Dec

दिव्या अग्रवाल का नया गाना

8:12 PM. 1 Dec 22 8:12 PM. 1 Dec

पठान फिल्म का नया पोस्ट

लीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन-दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर काफी सुर्खियां में बने हुए है. किंग खान के जन्मदिन पर फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज किया गया था. अब फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है. पोस्टर में, हम दीपिका पादुकोण को बंदूक के साथ पोज देते हुए देख सकते हैं, बैकलेस ब्लैक गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि शाहरुख खान भी काले रंग की शर्ट में बंदूक दिखा रहे हैं. जॉन अब्राहम के साथ भी ऐसा ही है, जो रफ और टफ लुक में दिख रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/ClnRtdpI7a5/ https://www.instagram.com/p/Ckcl1pmIVFv/

8:12 PM. 1 Dec 22 8:12 PM. 1 Dec

शालीन और सुम्बुल की लड़ाई में निमृत कौर सुम्बुल का समर्थन करने की कोशिश करती है, लेकिन शालीन भनोट बीच में आ जाता है और दोनों में काफी बहस होती है. निमृत शालीन से पूछती है कि उसकी प्रॉब्लम क्या है और वह मजाक में जवाब देता है, “उसके पास मेंटल इश्यूज हैं.” उसकी बात सुनने के बाद, मेंटल हेल्थ से जूझ रही निमृत को लगता है कि वह इसका मजाक उड़ा रहा है. जिसके बाद वह अपना आपा खो देती है. शालीन से लड़ते हुए निमृत को पैनिक अटैक आता है और सभी उसे शांत करने की कोशिश करते हैं. वह उससे कहती है, “अगली बार जब तुम मेरे मानसिक स्वास्थ्य का मजाक उड़ाओगे, तो मैं तुमसे पंगा लूंगी.”

https://www.instagram.com/p/ClnM9PiKaA3/ https://www.instagram.com/p/ClnYrMXqzX4/

Bigg Boss 16: निमृत कौर को आया पैनिक अटैक, शालीन भनोट ने उड़ाया उनके मेंटल हेल्थ का मजाक

8:12 PM. 1 Dec 22 8:12 PM. 1 Dec

सैम बहादुर से विक्की कौशल का फर्स्ट लुक आउट 

जब से सैम बहादुर की घोषणा हुई है, तब से फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विक्की कौशल के अलावा फिल्म में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ​​​​भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग पिछले काफी समय से चल रही थी और विक्की अक्सर सेट से तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते थे. खैर, अब फिल्म का पहला लुक आउट कर दिया गया है. इसमें एक्टर डैंशिग लुक में दिखाई दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/ClnKtkiIl8x/

8:12 PM. 1 Dec 22 8:12 PM. 1 Dec

हंसिका मोटवानी जयपुर रवाना

साउथ स्टार हंसिका मोटवानी जल्द ही बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया संग शादी के बंधन में बंधने वाली है. एक्ट्रेस को आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. जहां उनकी मां मौजूद थी. अभिनेत्री ने बूट्स, परफेक्ट मेकअप और सनी के साथ फ्लोरल को-ऑर्डिन सेट पहना था. एक्ट्रेस यहां से जयपुर के लिए रवाना हुई. बता दें कि अदाकारा जयपुर के मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगी. 3 दिसंबर को संगीत और मेहंदी सेरेमनी होगी. शादी का जश्न पिछले हफ्ते मुंबई में माता की चौकी के साथ शुरू हुआ. अभिनेत्री अपने होने वाले पति के साथ लाल साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थी.

https://www.instagram.com/p/ClbWek6DpFT/?hl=en

8:12 PM. 1 Dec 22 8:12 PM. 1 Dec

राहुल गांधी संग दिखी स्वरा भास्कर

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज उज्जैन से शुरू हुई और मध्य प्रदेश के आखिरी जिले आगर मालवा की ओर रवाना हुई. यात्रा के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष शोभा ओझा और अभिनेत्री स्वरा भास्कर राहुल गांधी के साथ कदमताल करते हुए नजर आए. राहुल गांधी संग एक्ट्रेस की तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दोनों एक दूसरे से बात करते हुए दिखाई दे रहे है. बता दें कि इससे पहले अभिनेत्री पूजा भट्ट, रिया सेन और रश्मि देसाई को भी देश के विभिन्न हिस्सों में राहुल गांधी के साथ चलते देखा गया था.

8:12 PM. 1 Dec 22 8:12 PM. 1 Dec

नदव लापिद ने माफी मांगी

द कश्मीर फाइल्स के खिलाफ अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले इजरायल के निदेशक और भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के जूरी प्रमुख नदव लापिद ने माफी मांगी है. सीएनएन न्यूज 18 से बात करते हुए, नदव ने कहा है, ”मैं किसी का अपमान नहीं करना चाहता था, और मेरा उद्देश्य कभी भी लोगों या उनके रिश्तेदारों का अपमान करना नहीं था, जो पीड़ित हैं. मैं पूरी तरह से पूरी तरह से माफी मांगता हूं, अगर उन्होंने जिस तरह से व्याख्या की है. बीते दिनों नदव लापिद ने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि ‘

The Kashmir Files पर विवादित टिप्पणी करने वाले नदव लापिद ने मांगी माफी, कहा- मेरा उद्देश्य अपमान करना…

4:03 PM. 1 Dec 22 4:03 PM. 1 Dec

भोपाल की गलियों में घूमती दिखी अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. नव्या ने लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की है, जिसमें वो भोपाल की गलियों में घूमती दिखी.

https://www.instagram.com/p/ClllQg9Pke0/

4:03 PM. 1 Dec 22 4:03 PM. 1 Dec

विजय देवरकोंडा से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ

ईडी ने विजय देवरकोंडा से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की. ईडी कार्यालय से बाहर आने के बाद देवरकोंडा ने संवाददाताओं से कहा कि, मैं 12 घंटे अंदर रहा. उन्होंने (ईडी ने) कुछ स्पष्टीकरण मांगा है. वे अपना काम कर रहे हैं.” एक्टर ने कहा, “आप (प्रशंसक) मुझे बहुत प्यार करते हैं. उस प्यार से मिली लोकप्रियता के कारण कुछ असुविधाएं पैदा होती हैं. और यह उनमें से एक है. यह एक अनुभव है. यह जीवन है. मुझे बुलाया गया तो मैंने अपना कर्तव्य निभाया. मैं आया और उत्तर दिए.”

4:03 PM. 1 Dec 22 4:03 PM. 1 Dec

प्रियंका और अंकित में फिर हुई दोस्ती

https://www.instagram.com/p/Cllq0uyjSAS/?hl=en

4:03 PM. 1 Dec 22 4:03 PM. 1 Dec

टीना ने शालीन के लिए अपने प्यार का इजहार

बिग बॉस 16 में शालीन भनोट, टीना से सवाल करता है कि क्या वह उसे पसंद करती है और वह हां कहती है. वह कहता है कि वह भी उसे पसंद करता है और इससे टीना शरमा जाती है.

https://www.instagram.com/p/CljfSi6skSa/?hl=en

Bigg Boss 16: शालीन ने किया अपने प्यार का इजहार, इस वजह से टीना दत्ता ने निमृत को कहा ‘गंवार’, VIDEO

4:03 PM. 1 Dec 22 4:03 PM. 1 Dec

फिल्म ‘भेड़िया’ की कुल कमाई

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘भेड़िया’ 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने छठे दिन 3.20 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो इसने अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है. अभी तक सिर्फ 39.06 करोड़ का बिजनेस हुआ है.

Bhediya Box Office Collection Day 6: ‘भेड़िया’ की कमाई में भारी कमी, छठे दिन केवल इतनी हुई कमाई

12:43 PM. 1 Dec 22 12:43 PM. 1 Dec

शाहरुख खान ने सउदी अरब में पूरा किया डंकी का शूटिंग शेड्यूल

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म डंकी की शाहरुख खान ने सऊदी अरब में शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है. इसे लेकर उन्होंने अपना वीडियो शेयर किया है. किंग खान ने लिखा, यहां सऊदी में डंकी के साथ शूटिंग शेड्यूल पूरा करने से ज्यादा संतोषजनक कुछ नहीं है. बता दें कि डंकी के अलावा शाहरुख, सिद्धार्थ आनंद की ‘पठान’ में दिखेंगे. इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम है.

https://www.instagram.com/reel/ClltlpwIcRm/

12:43 PM. 1 Dec 22 12:43 PM. 1 Dec

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा का नया पोस्टर जारी किया गया है. निर्देशक जोड़ी सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा की फिल्म 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. निर्माता करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए लिखा, “बैंग के साथ बड़े पर्दे पर आ रहा हूं! एक्शन और रोमांच से भरपूर, हमारा योद्धा तैयार है! योधा इन सिनेमाज 7 जुलाई, 2023! वहीं, सिद्धार्थ ने भी फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/Cll2drZtVCH/

मुख्य बातें

Entertainment News, 1 December Live Updates: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान अपनी फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू है. अब फिल्म को लेकर उन्होंने नया अपडेट दिया है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा आगामी एक्शन थ्रिलर योद्धा को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है. फिल्म में दिशा पटानी और राशि खन्ना है. इसका रिलीज डेट सामने आ गया है. मूवी अगले साल 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >