Entertainment News Live: तब्बू की फिल्म खुफिया का ट्रेलर हुआ जारी, जानें कब होगी मूवी रिलीज

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म जवान कई रिकॉर्ड स्थापित करने में सफल रही है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए है और ये जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. एटली निर्देशित फिल्म सफल रही है. वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के नाम स्पेशल पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, तुमने मुझे उन तरीकों से धकेला है जिनके बारे में मैं नहीं जानती थी कि यह संभव है.. मुझे ऐसी शांति दिखाई जो मैंने कभी नहीं देखी थी. वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे है.

7:15 PM. 18 Sept 23 7:15 PM. 18 Sept

खुफ़िया का ट्रेलर रिलीज

विशाल भारद्वाज की खुफ़िया का ट्रेलर रिलीज हो गया है और सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. फिल्म में तब्बू, अली फज़ल, वामिका गब्बी, आशीष विद्यार्थी जैसे कलाकारों ने काम किया हुआ है. तब्बू रॉ एजेंट कृष्ण मेनन की भूमिका में है. खुफिया 5 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होगी.

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

राजकुमार राव ने लिखा ये पोस्ट

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

वरुण धवन का पीएम मोदी के नाम पोस्ट

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

सलमान खान ने भी पीएम मोदी को किया बर्थडे विश

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

शाहरुख खान ने पीएम मोदी के नाम लिखा खास मैसेज

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

विवेक अग्निहोत्री ने मोदी जी को दी बधाई

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

परेश रावल ने भी मोदी जी को दी बधाई

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

अनुपम खेर ने लिखा- पिछले 9 सालों में आपने देश को…

अनुपम खेर ने लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री जी! आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु आपको लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे! आप इतनी ही निष्ठा और कड़े परिश्रम के साथ आने वाले कई सालों तक हमारे भारत का नेतृत्व करते रहें. पिछले 9 सालों में आपने देश को जिस स्थान पर ला खड़ा किया है उससे सभी भारतीय विश्व के हर कोने में गार्वित महसूस करते है. आपके जीवन जीने की शैली अत्यंत प्रेरणात्मक है. मेरी मां जो आपको साधु जी बुलाती है वो भी आपको अपना प्यार भरा आशीर्वाद भेज रही है. जय हो!

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

निर्देशक सुभाष घई ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मोदी जी

मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने एक्स को लिखा, “अहमदाबाद 2009 में मोदी जी के साथ मेरी व्यक्तिगत बातचीत ने मुझे आश्वस्त किया कि वह दुर्लभ नेता हैं जो सोचते हैं कि भारत का विकास केवल गुणवत्तापूर्ण विचारों और बच्चों को शिक्षा के साथ भारत में परिवर्तन करके ही संभव है. जन्मदिन मुबारक हो मोदी जी @नरेंद्रमोदी @PMOIndia.”

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

मधुर भंडारकर ने पीएम मोदी को दी बधाई

फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “माननीय पीएम श्री @नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं.”

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

रितेश देशमुख ने लिखा- भगवान आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद दें सर

रितेश देशमुख ने एक्स पर लिखा, “हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री @नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं- भगवान आपको अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन का आशीर्वाद दें सर…. #HappyBirthdayModiJi.”

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

पीएम मोदी को टाइगर श्रॉफ ने दी जन्मदिन पर बधाई

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

सोनू सूद ने पीएम मोदी को दी बधाई

सोनू सूद ने लिखा, “हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री @नरेंद्र मोदीजी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आप अपने मजबूत नेतृत्व और दूरगामी दृष्टिकोण से भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें.”

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

हेमा मालिनी ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन पर बधाई

हेमा मालिनी ने एक्स पर पीएम मोदी की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “मोदी जी @नरेंद्र मोदी आधुनिक दुनिया में एक प्रकाशस्तंभ हैं, दुनिया के सभी नेता उनकी ओर देख रहे हैं, उनके द्वारा लिए गए साहसिक, बुद्धिमान निर्णयों की सराहना करते हैं. हमारा गौरवशाली देश, भारत, जो भारत है! इस अनुकरणीय नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं जो उदाहरण के साथ हमारा नेतृत्व करते हैं.”

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

कंगना रनौत ने पीएम मोदी के नाम लिखा खास पोस्ट

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर पोस्ट कर उन्हें बर्थडे विश किया. उन्होंने लिखा, “दुनिया के सबसे पसंदीदा नेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं, एक साधारण व्यक्ति जो अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ता के माध्यम से सशक्तिकरण की ऊंचाइयों तक पहुंचा और और नये भारत के निर्माता बने. आप भारतवासियों के लिए सिर्फ एक प्रधान मंत्री नहीं हैं, भगवान राम की तरह आपका नाम इस देश की चेतना में हमेशा के लिए अंकित हो गया है. आपके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं.”

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून का प्रोमो आया सामने

आगामी शो काव्या- एक जज़्बा, एक जुनून का प्रोमो सामने आया है. यह शो एक मजबूत, महिला किरदार के जीवन के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसे बिग बॉस 16 स्टार सुम्बुल तौकीर खान ने निभाया है. शो 25 सितंबर से टीवी पर शुरू होने वाला है.

https://www.instagram.com/reel/CxPoVX9qxeX/

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

अभिनेत्री प्राजक्ता कोली ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई

अभिनेत्री प्राजक्ता कोली ने बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल संग सगाई कर लिया. इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर दी. सेल्फी में प्राजक्ता वृषांक के साथ पोज देते हुए अपनी अंगूठी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई. बता दें कि प्राजक्ता और वृषांक कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वृषांक पेशे से वकील हैं.

https://www.instagram.com/p/CxRycMAMvN-/

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

मिशन रानीगंज का नया गाना हुआ जारी

https://www.instagram.com/p/CxQWNZhKB9y/?hl=en

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

फुकरे 3 की टीम इस अंदाज में आई नजर

https://www.instagram.com/p/CxQ2xReypIH/?img_index=1

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

अजय देवगन, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह ने सिंघम अगेन की शूटिंग शुरू की

अजय देवगन ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर सिंघम अगेन के मुहूर्त की दो तस्वीरें पोस्ट की. उन्होंने तसवीर के साथ कैप्शन में लिखा, 12 साल पहले, हमने भारतीय सिनेमा को इसका सबसे बड़ा सिनेमाई कॉप यूनिवर्स दिया था. इतने सालों में हमें जो प्यार मिला है, उससे ताकत मजबूत हुई और सिंघम परिवार बड़ा हो गया. आज हम सिंघम अगेन के साथ अपनी फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए एक साथ आए हैं!” तसवीर में उनके साथ रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी भी नजर आए.

https://www.instagram.com/p/CxQJHBgoPT6/?img_index=1

10:18 PM. 17 Sept 23 10:18 PM. 17 Sept

शाहरुख खान की फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

शाहरुख खान की फिल्म जवान को रिलीज हुए 10 दिन हो गए है और ये मूवी जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी. सैकनिल्क के अनुसार, 10वें दिन फिल्म ने भारत में लगभग 439 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वर्तमान में, फिल्म 700 करोड़ रुपये के आंकड़े से काफी ऊपर है. बता दें कि फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी विशेष भूमिका है.

https://www.instagram.com/p/CxP8WZwvOdL/

Jawan Box Office Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर SRK की फिल्म जवान का जलवा जारी, कलेक्शन देख रह जाएंगे हैरान

3:16 PM. 17 Sept 23 3:16 PM. 17 Sept

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के नाम लिखा पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति-गायक निक जोनास के 31वें जन्मदिन पर एक खास पोस्ट शेयर किया. एक्ट्रेस ने उनके नाम रोमांटिक पोस्ट लिखा और अनसीन फोटोज भी शेयर किया. निक शनिवार को 31 साल के हो गए. पहली तस्वीर में एक सेल्फी में, प्रियंका ने निक को किस करते हुए दिख रही है. तसवीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, तुम्हें मनाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी है. तुमने मुझे उन तरीकों से धकेला है जिनके बारे में मैं नहीं जानती थी कि यह संभव है.. मुझे ऐसी शांति दिखाई जो मैंने कभी नहीं देखी थी.. और ऐसा प्यार किया जैसे केवल तुम ही कर सकते हो.. मैं तुमसे प्यार करता हूं मेरे जन्मदिन वाले लड़के! मुझे उम्मीद है कि आपके सभी सपने हमेशा सच होंगे… जन्मदिन मुबारक हो बेबी.’

https://www.instagram.com/p/CxRF0n0S7CA/?img_index=1

मुख्य बातें

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म जवान कई रिकॉर्ड स्थापित करने में सफल रही है. बॉक्स ऑफिस पर मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो गए है और ये जबरदस्त कलेक्शन कर रही है. एटली निर्देशित फिल्म सफल रही है. वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के नाम स्पेशल पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा, तुमने मुझे उन तरीकों से धकेला है जिनके बारे में मैं नहीं जानती थी कि यह संभव है.. मुझे ऐसी शांति दिखाई जो मैंने कभी नहीं देखी थी. वहीं, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >