Entertainment News: ‘गदर 2’ के नये गाने ‘खैरियत’ का टीजर हुआ जारी, तारा सिंह के बेटे ‘जीते’ की दिखी झलक

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के गलियारों में कुछ ना कुछ होते रहता है, जिसके बारे में फैंस जानना चाहते है. बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी अभिनेता-गायक निक जोनास पावर कपल माने जाते है. एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते है. इस बार उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, जिसपर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है. वहीं, मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन ने भारत में शनिवार को 16 करोड़ रुपये की कमाई की है. टॉम क्रूज की ये मूवी दर्शकों को काफी पसन्द आ रही है. उम्मीद है कि रविवार को इसके कलेक्शन में इजाफा होगा.

11:27 PM. 17 Jul 23 11:27 PM. 17 Jul

अनुपम खेर ने सिर पर बनवाया टैटू

https://www.instagram.com/p/Cuvy5SjIkQc/?hl=en

11:27 PM. 17 Jul 23 11:27 PM. 17 Jul

न्यायालय ने वकीलों को “अपमानित” करने के लिए स्टैंड-अप कॉमेडियन बस्सी के खिलाफ याचिका खारिज की

अपने शो ‘बस कर बस्सी’ में कथित तौर पर वकीलों और न्यायिक प्रणाली को अपमानित करने के लिए स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को खारिज कर दी. न्यायमूर्ति एस.के. कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धुलिया की पीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा, “(संविधान के) अनुच्छेद 32 के तहत यह रिट याचिका क्या है? हम दोनों ही नहीं समझ सकते कि आप क्या चाहते हैं.” अनुच्छेद 32 भारतीय नागरिकों को यह अधिकार देता है कि यदि उन्हें लगता है कि उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है तो वे सर्वोच्च न्यायालय की शरण ले सकते हैं. याचिकाकर्ता वकील फरहत वारसी ने अदालत को बताया कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखा है जो वकीलों और न्यायिक प्रणाली के लिए अपमानजनक है. याचिकाकर्ता ने कहा, “मुझे यूट्यूब पर ‘बस कर बस्सी’ नाम का एक वीडियो मिला और मैंने देखा कि प्रतिवादी अनुभव बस्सी ने अधिवक्ताओं, न्यायिक प्रणाली को अपमानित किया है…” पीठ ने कहा कि ऐसी चीजों का ध्यान रखने के लिए अन्य लोग हैं और वकील को अपनी चिंता करनी चाहिए. न्यायमूर्ति कौल ने याचिका खारिज करते हुए कहा, “…मुझे लगता है कि वास्तव में आप लोगों के पास करने के लिए बेहतर चीजें हैं.” (भाषा इनपुट के साथ)

11:27 PM. 17 Jul 23 11:27 PM. 17 Jul

सलमान खान ने जारी किया एक बयान

दरअसल, सलमान खान ने एक आधिकारिक बयान अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके लिखा हुआ है कि, “यह स्पष्ट किया जाता है कि वर्तमान में मिस्टर सलमान खान या सलमान खान फिल्म्स किसी भी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे हैं. हमने अपनी भविष्य की कोई भी फिल्मों के लिए कास्टिंग एजेंट्स को नहीं रखा है. कृपया इस उद्देश्य के लिए आपको प्राप्त होने वाले किसी भी ईमेल या संदेश पर विश्वास न करें. किसी भी पक्ष द्वारा मिस्टर खान या सलमान खान फिल्म्स के नाम का अनधिकृत रूप से उपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.” उन्होंने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ऑफिशियल नोटिस.

11:27 PM. 17 Jul 23 11:27 PM. 17 Jul

जवान का नया पोस्टर आया सामने

शाहरुख खान ने नयनतारा के किरदार का परिचय देते हुए जवान का नया पोस्टर जारी किया है. इसमें वो एक पुलिस वाले के रूप में दिख रही है. जवान से नयनतारा बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है.

https://www.instagram.com/p/CuyrPG3Pdav/

11:27 PM. 17 Jul 23 11:27 PM. 17 Jul

‘गदर 2’ के नये गाने ‘खैरियत’ का टीजर हुआ जारी

सनी देओल की फिल्म गदर 2 का खैरियत गाना जल्द ही रिलीज होने वाला है. गाने का टीजर आज जारी किया गया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल होने लगा. इसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है. पूरा गाना कल रिलीज होगा. बता दें कि फिल्म इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

11:27 PM. 17 Jul 23 11:27 PM. 17 Jul

मैरी क्रिसमस 15 दिसंबर 2023 को होगी रिलीज

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस 15 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी. मैरी क्रिसमस को अलग-अलग सहायक कलाकारों के साथ दो भाषाओं में शूट किया गया है. हिंदी संस्करण में सह-कलाकार संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद हैं, जबकि तमिल संस्करण में राधिका सरथकुमार, शनमुगराजा, केविन जय बाबू और राजेश विलियम्स समान भूमिकाओं में हैं.

11:27 PM. 17 Jul 23 11:27 PM. 17 Jul

खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर हुई रूही चतुर्वेदी

रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए खतरों के खिलाड़ी 13 की शुरुआत हो चुकी है. कुंडली भाग्य की अभिनेत्री रूही चतुर्वेदी ने 15 जुलाई को शो में अपनी धमाकेदार एंट्री की. लेकिन, वो शो से बाहर हो गई. रूही शो से बाहर होने वाली सबसे पहली कंटेस्टेंट बनी.

https://www.instagram.com/reel/CutUAYquF6m/

11:27 PM. 17 Jul 23 11:27 PM. 17 Jul

इलियाना डिक्रूज ने रिवील किया बॉयफ्रेंड का चेहरा

‘बर्फी’ एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज प्रेंग्नेंट है. हालांकि उन्होंने अपने होने वाले बच्चे के पिता का चेहरा अब तक फैंस को नहीं दिखाया था. लेकिन अब उन्होंने उनका चेहरा रिवील कर दिया है. एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ डेट नाइट की तसवीरें पोस्ट की है. हालांकि पहले खबरें थी कि वो कैटरीना कैफ के भाई को डेट कर रही है, लेकिन उनेक लेटेस्ट पोस्ट से ये साफ हो गया कि वो उनका भाई नहीं है.

11:27 PM. 17 Jul 23 11:27 PM. 17 Jul

बिग बॉस ओटीटी 2 से इस हफ्ते कोई नहीं हुआ बाहर

एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने बीबी वर्स को एक्टिवेट किया. उनसे अपनी-अपनी अच्छी खूबियां बताने को कहा गया जो उन्हें एक-दूसरे से बेहतर बनाती हैं. इसके चलते आशिका शो में अपनी स्थिति का बचाव करते समय रोने लगीं. प्रतियोगियों ने एल्विश को कप्तान के सहायक के रूप में नामित किया. फिर, भारती ने कप्तान को निर्णयों को पलटने की अनुमति देने के लिए वीटो कार्ड पेश किया और दिन के लिए निष्कासन की घोषणा की गई, किसी को भी बाहर नहीं किया गया.

10:14 PM. 16 Jul 23 10:14 PM. 16 Jul

करिश्मा कपूर की बेटी

https://www.instagram.com/p/CuwS5EqO6f8/?hl=en

10:14 PM. 16 Jul 23 10:14 PM. 16 Jul

रवीना टंडन अपनी बेटी के साथ आई नजर

https://www.instagram.com/p/Cuv49LMg0tC/?hl=en

10:14 PM. 16 Jul 23 10:14 PM. 16 Jul

कैटरीना कैफ के बारे में नहीं जानते होंगे ये बात

https://www.instagram.com/p/CuvdmyoohLk/?img_index=1

10:14 PM. 16 Jul 23 10:14 PM. 16 Jul

लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लगी सुहाना खान

शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने साड़ी में अपनी तसवीर फैंस के साथ शेयर किया. तसवीर में वो रेड साड़ी में बेहद हसीन लग रही है. फोटो में सुहाना के साथ उनकी चचेरी बहन आलिया छिबा और एक अन्य लड़की भी नजर आ रही हैं. सुहाना ने एक आकर्षक लाल साड़ी के साथ मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज में सुर्खियां बटोरी.

10:14 PM. 16 Jul 23 10:14 PM. 16 Jul

Kapil Sharma Show का ये एक्टर है कैंसर से पीड़ित

अतुल परचुरे ने बताया, मुझे बताया गया कि मेरी लिवर में लगभग 5 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर है और यह कैंसरग्रस्त है. मैंने डॉक्टर से पूछा कि क्या मैं स्वस्थ हो जाऊंगा या नहीं, और उन्होंने कहा, ‘हां, हो जाएंगे.’ जब मेरी पहली प्रक्रिया जांच के बाद हुई, तो वह गलत हो गई. मेरे पैंक्रिएस पर असर पड़ा, और मुझे समस्याएं होने लगीं. गलत उपचार ने मेरी स्थिति को खराब किया. मैं तकरीबन चल भी नहीं पा रहा था. मैं ढ़ग से बात नहीं कर पा रहा था. ऐसी स्थिति में डॉक्टर ने मुझसे एक और आधा महीना इंतज़ार करने को कहा. उन्होंने कहा कि अगर वे सर्जरी करते हैं, तो मुझे वर्षों तक पीलिया हो सकता है और मेरी लिवर पानी भर जाएगी या मैं बच नहीं पाऊंगा. बाद में, मैंने डॉक्टर बदल लिए और उचित दवाओं और केमोथेरेपी का उपचार किया.

10:14 PM. 16 Jul 23 10:14 PM. 16 Jul

एयरपोर्ट पर नजर आए पकंज त्रिपाठी

https://www.instagram.com/p/CuvszDFL2l4/?hl=en

10:14 PM. 16 Jul 23 10:14 PM. 16 Jul

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास विंबलडन टेनिस मैच देखने पहुंचे

https://www.instagram.com/p/Cuv4R1mK6I1/?img_index=1

10:14 PM. 16 Jul 23 10:14 PM. 16 Jul

भूमि पेडनेकर बनी बार्बी डॉल

https://www.instagram.com/p/CuvyAMQIhYw/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

10:14 PM. 16 Jul 23 10:14 PM. 16 Jul

कैटरीना कैफ को उनके देवर ने किया बर्थडे विश

कैटरीना कैफ आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. उनके देवर और एक्टर सनी कौशल ने अपनी भाभी को बर्थडे विश किया है. शिद्दत अभिनेता ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मालदीव यात्रा से कैटरीना के साथ एक तस्वीर साझा की. तस्वीर के साथ सनी ने बर्थडे गर्ल के लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा, “मेरे जीवन के सबसे अच्छे इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं.. @katrinakaif को ढेर सारा प्यार और बड़ा से हग.”

10:14 PM. 16 Jul 23 10:14 PM. 16 Jul

आर माधवन ने पीएम मोदी संग शेयर की तसवीर

अभिनेता आर माधवन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं. तसवीरों पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/Cuusx9lyFwR/?img_index=1

10:14 PM. 16 Jul 23 10:14 PM. 16 Jul

पाताल लोक, सेक्रेड गेम्स, मिर्ज़ापुर जैसे वेब सीरीज नहीं करना चाहती सोनाक्षी सिन्हा

थ्रिलर वेब सीरीज दहाड़ को दर्शकों ने खूब सारा प्यार दिया है. इस बीच फिल्म कंपेनियन के साथ इंटरव्यू में एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि वह किस स्ट्रीमिंग शो का हिस्सा बनना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, “तो कुछ ऐसे हैं जो मुझे पसंद आए हैं – पाताल लोक, सेक्रेड गेम्स, मिर्ज़ापुर. लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं उनमें से किसी एक में फिट हो पाऊंगी. वो काफी हद तक बोल्ड कंटेंट है. लेकिन मुझे वास्तव में उन्हें देखने में मजा आया.” एक्ट्रेस ने बताया कि वो क्राइम थ्रिलर और डॉक्यूमेंट्री की फैन है.

3:07 PM. 16 Jul 23 3:07 PM. 16 Jul

मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे के बीच हुई तीखी बहस

बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार में बेबिका धुर्वे और मनीषा रानी के बीच तीखी लड़ाई हुई. हर एपिसोड में, किचन में सारा ड्रामा, ट्विस्टिंग इवेंट और प्रतियोगी एक-दूसरे को कोसते नजर आते हैं. मनीषा ने बेबिका से पूछा कि वह क्या खाना खाएगी लेकिन बेबिका ने हाथ से चिढ़कर इशारा किया और मनीषा को जवाब देने से इनकार कर दिया. इसके बाद बेबिका ने रानी को ‘बीच’ कहा और जवाब में मनीषा ने भी उन्हें यही कहा. जिसके बाद दोनों में खूब लड़ाई हुई.

https://www.instagram.com/p/CuuJLOpLXL0/?hl=en

3:07 PM. 16 Jul 23 3:07 PM. 16 Jul

मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन ने की शनिवार को इतनी कमाई

टॉम क्रूज की मूवी मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन ने शनिवार को ताबड़तोड़ कमाई की. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शुरुआती अनुमान के मुताबिक शनिवार को भारत में सभी भाषाओं में कुल 16 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने भारत में अब तक 46.20 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

3:07 PM. 16 Jul 23 3:07 PM. 16 Jul

निक जोनास ने प्रियंका चोपड़ा के बाल सुलझाए

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के वीडियो पर यूजर्स खूब सारे कमेंट करते है. देसी गर्ल ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें निक उनके पोनीटेल को ठीक करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि अभिनेत्री अपने पति के प्यार भरे हावभाव का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही है. अभिनेता ने प्रियंका की पोनीटेल खोल दी. इसपर यूजर्स प्यार भरे कमेंट कर रहे है. बता दें कि कपल ने जनवरी 2022 में अपने पहले बच्चे, बेटी मालती मैरी का स्वागत किया.

https://www.instagram.com/reel/CuutQMtpkHu/

मुख्य बातें

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के गलियारों में कुछ ना कुछ होते रहता है, जिसके बारे में फैंस जानना चाहते है. बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी अभिनेता-गायक निक जोनास पावर कपल माने जाते है. एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते है. इस बार उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, जिसपर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे है. वहीं, मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन ने भारत में शनिवार को 16 करोड़ रुपये की कमाई की है. टॉम क्रूज की ये मूवी दर्शकों को काफी पसन्द आ रही है. उम्मीद है कि रविवार को इसके कलेक्शन में इजाफा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >