Entertainment News: ‘प्रोजेक्ट के’ में इस एक्टर ने मारी एंट्री, अजय देवगन ने शेयर किया अनसीन VIDEO

Entertainment News: बॉलीवुड से एक बहुत बुरी खबर सुनने में आ रही है. दिग्गज फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का लंबी बीमारी के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, आज उनका 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. उन्हें फिल्म अर्थ, आज, परमात्मा, वासना, दो शिकारी और आशियाना जैसी फिल्मों का निर्माण किया था. बता दें कि कुलजीत ही पहले निर्माता थे जिन्होंने रेखा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहला ब्रेक दिया था. पढ़ें आज की टॉप न्यूज…

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ में हुई इस एक्टर की एंट्री

अभिनेता कमल हासन की फिल्म प्रोजेक्ट के में एंट्री हो गई है. निर्माताओं ने रविवार को इसकी घोषणा की. फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी हैं. इसका निर्देशन नाग अश्विन कर रहे हैं.

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

कैलिफोर्निया में है निया शर्मा

https://www.instagram.com/p/Ct5Xqr6IXeM/

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

करिश्मा के नाम करीना कपूर का ये पोस्ट

https://www.instagram.com/p/Ct53CVeANwT/?hl=en

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

राम चरण की पत्नी का ये वीडियो हो रहा वायरल 

राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला ने अपने पहले बच्चे के स्वागत के दिन का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उपासना व्हीलचेयर पर बैठी दिख रही है और डॉक्टर और नर्सों से बात कर रही है.

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

अजय देवगन ने अपने पिता को ऐसे किया याद

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

‘द केरल स्टोरी’ को नहीं मिल रहा ओटीटी खरीददार

भले ही सिनेमाघरों में फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ को अच्छा रिस्पांस मिला, लेकिन मूवी को ओटीटी खरीददार नहीं मिल रहा. जी हां, आपने सही पढ़ा. इसे जानकर आप हैरान हो गए होंगे. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो सुदिप्तो सेन ने कहा, हमें अभी भी द केरला स्टोरी के लिए किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म से उपयुक्त प्रस्ताव नहीं मिला है.

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

इंदौर में सारा अली खान

सारा अली खान ने उज्जैन और इंदौर में कई मंदिरों का दौरा किया. सारा ने काल भैरव मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) और खजराना गणेश मंदिर (इंदौर) में प्रार्थना करते हुए वीडियो साझा किए.

https://www.instagram.com/p/Ct5jiGnICHD/?hl=en

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

शंकर महादेवन डॉक्टरेट की उपाधि से हुए सम्मानित

भारतीय संगीतकार और गायक शंकर महादेवन के फैंस के लिए खुशखबरी है. सिंगर को संगीत और कला में उनके योगदान के लिए बर्मिंघम सिटी यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है. मानद समारोह 23 जून को रॉयल बर्मिंघम कंजर्वेटोएरे में हुआ.

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

मनीष पॉल की शो में एंट्री

https://www.instagram.com/reel/Ct397iXMxap

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

बिग बॉस ओटीटी 2 वीकेंड का वार में आकांक्षा पुरी की लगी क्लास

बिग बॉस ओटीटी 2 वीकेंड का वार में सलमान खान ने आकांक्षा पुरी की क्लास लगाते हुए कहा कि, क्या आकांक्षा ने घर में आने के बाद एक गलत नैरेटिव सेट करते हुए, इस गेम को अप्रोच किया है. एक्टर ने कहा, “बेबिका जब जेल के बाथरूम में गई, आपे बेवजह चिल्लाते हुए एक नैरेटिव सेट किया. ये खतरनाक है, इसको डॉक्टर चाहिए..” जबकि आकांक्षा जवाब देने की कोशिश करती नजर आएंगी, “सर वो यही ड्रामा करती है…” सलमान उनकी बात काटते हुए कहेंगे, “मुझे ऐसा लगता है के ड्रामा आप कर रही हो.”

https://www.instagram.com/reel/Ct4Ho4JIzpL/

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

बिग बॉस ओटीटी 2 वीकेंड का वार में आलिया को मिली नसीहत

बिग बॉस ओटीटी 2 वीकेंड का वार में सलमान खान ने आलिया को अपने निजी जीवन को उजागर करने पर फटकार लगाई. एक्टर ने उनसे कहा कि किसी को कोई दिलचस्पी नहीं है उनकी पर्सनल लाइफ जानने में. वो घर के बाहर और अंदर भी सबको पर्सनल लाइफ के बारे में बता रही हैं, जो उन्हें नहीं करना चाहिए.

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

बिग बॉस ओटीटी 2 में पुनीत सुपरस्टार की वापसी

https://www.instagram.com/p/Ct4o_O1K5nQ/?hl=en

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

आदिपुरुष ने 9वें दिन की इतनी कमाई

आदिपुरुष 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक, कई लोगों ने फिल्म के संवादों जैसे ‘मरेगा बेटे’, ‘बुआ का बगीचा हैं क्या’ और ‘जलेगी तेरे बाप की’ पर निराशा व्यक्त की है. हालांकि उनमें से कुछ डायलॉग को बदल दिया गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने नौवें दिन 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. अबतक टोटल कमाई 268.55 करोड़ रुपये हुई है.

10:34 PM. 25 Jun 23 5:04 PM. 25 Jun

जयपुर मे कार्तिक-कियारा

https://www.instagram.com/p/Ct4DtEjKYgV/?hl=en

3:15 PM. 25 Jun 23 9:45 AM. 25 Jun

परिणीति चोपड़ा से एक शख्स ने पूछ लिया शादी का सवाल

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम में भाग लिया. जब एक शख्स ने उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में पूछा तो उन्होंने भी जवाब दिया. इसपर उन्होंने फटाक से कहा, “मैंने अभी तक शादी नहीं की है.”

https://www.instagram.com/p/Ct4WkZDOlzk/?hl=en

3:15 PM. 25 Jun 23 9:45 AM. 25 Jun

फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कुलजीत पाल को किया याद

दिग्गज फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का 90 साल की उम्र में निधन हो गया. अर्थ का निर्देशन करने वाले फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने कुलजीत को उनके निधन के बाद याद किया. ईटाइम्स से बातचीत में उन्होंने कहा, कुलजीत, जिन्हें मैं प्यार से कुली कहता था, एक दाता थे – असाधारण हास्य भावना वाले एक विशाल व्यक्ति. वह खुद पर और अपने आस-पास की स्थितियों पर हंसता था. यदि मेरे जीवन पर उनका प्रभाव नहीं होता, तो मैं अपना स्थायी क्लासिक अर्थ नहीं बना पाता. अर्थ को बनाने के लिए एक बहादुर दिल की आवश्यकता थी, और कुलजीत एक बहादुर आदमी थे.

मुख्य बातें

Entertainment News: बॉलीवुड से एक बहुत बुरी खबर सुनने में आ रही है. दिग्गज फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का लंबी बीमारी के बाद दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, आज उनका 12 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. उन्हें फिल्म अर्थ, आज, परमात्मा, वासना, दो शिकारी और आशियाना जैसी फिल्मों का निर्माण किया था. बता दें कि कुलजीत ही पहले निर्माता थे जिन्होंने रेखा को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहला ब्रेक दिया था. पढ़ें आज की टॉप न्यूज…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >