Entertainment News : जवान का नया पोस्टर आया सामने, मनीष मल्होत्रा करेंगे मीना कुमारी की बायोपिक का निर्देशन

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है. ­­पिछले वीकेंड के वार में सलमान खान नजर नहीं आए थे, लेकिन इस बार उनकी वापसी हो गई है. फैंस उन्हें देखकर काफी खुश है. पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में कृष्णा अभिषेक ने घोषणा की थी कि कोई भी बेघर नहीं होगी. अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते घर से एक नहीं दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए है. जी हां, जद हदीद और फलक नाज का सफर खत्म हो गया है. वहीं, ओपेनहाइमर इस साल भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म ओपनर बनी. दूसरे दिन मूवी ने भारत में दूसरे दिन 17 करोड़ रुपये कमाए.

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

दिशा परमार और राहुल वैद्य की मस्ती

https://www.instagram.com/p/CvCV-Crtbp8/?hl=en

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

VRUSHABHA की शूटिंग शुरू

https://www.instagram.com/p/CvCJ2kEKqNr/?img_index=1

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

मनीष मल्होत्रा करेंगे मीना कुमारी की बायोपिक का निर्देशन

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने पुष्टि की है कि वह जल्द ही एक फिल्म निर्माता बन रहे हैं और प्रतिष्ठित अभिनेत्री मीना कुमारी के जीवन पर आधारित एक बायोपिक का निर्देशन करेंगे. फिल्म कंपेनियन के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में, मनीष ने कहा, “मुझे नहीं पता कि यह कैसे सामने आया लेकिन यह हो रहा है. हम अभी भी स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं. स्क्रिप्ट हमेशा महत्वपूर्ण होती है. मैं उनकी किताबें पढ़ता रहा हूं. यह फिल्म उनकी किताबों पर आधारित है. मैं मीना कुमारी से हमेशा आकर्षित रहा हूं.”

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

जवान का नया पोस्टर आया सामने

शाहरुख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें एक आंख का क्लोज अप दिख रहा है. रहस्यमयी पोस्टर ने प्रशंसकों और फिल्म प्रेमियों के बीच चर्चाओं की झड़ी लगा दी है, कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह साझा किया है कि किरदार कौन हो सकता है और वे अपने उत्साह के बारे में बता रहे हैं. फैंस को ये विजय सेतुपति लग रहे है. पोस्टर को कैप्शन के साथ अपलोड किया गया था, “वह आपको करीब से देख रहा है! उससे सावधान रहें. #जवान”

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के नये गाने का टीजर आया सामने

https://www.instagram.com/reel/CvCITihopp4/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

रोहित शेट्टी के बेटे ईशान ने सेंट्रल फिल्म स्कूल में लिया एडमिशन

फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के बेटे ईशान शेट्टी ने लंदन के सेंट्रल फिल्म स्कूल में दाखिला लिया है. रोहित ने अपने बेटे के साथ एक तसवीर शेयर की है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, उसे प्ले स्कूल छोड़ने से लेकर फिल्म स्कूल तक…समय गुज़र जाता है…

https://www.instagram.com/p/Cu_7L_wKVvN/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

साउथ स्टार सूर्या के नाम अजय देवगन ने लिखा खास मैसेज

साउथ स्टार सूर्या आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं. अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो सूर्या! आपका विशेष दिन आनंद और खुशियों से भरा हो. आपका दिन मंगलमय हो भाई!”

https://www.instagram.com/p/CvCC_UiIl61/

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

केआरके ने गदर 2 और ओएमजी 2 को लेकर किया ये ट्वीट

कमाल राशिद खान अक्सर अपने विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं. केआरके किसी फिल्म को लेकर अपनी राय व्यक्त ना करें, ऐसा नहीं हो सकता. एक्टर ने सनी देओल की गदर 2 और अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को लेकर सर्वे किया कि दोनों ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी. इसे लेकर उन्होंने ट्वीट कर लिखा, सर्वे का नतीजा:- फिल्म #OMG2 को भारत में 5 से 7 करोड़ की ओपनिंग मिलेगी वहीं, अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, सर्वे का नतीजा:- फिल्म #गदर2 को भारत में मिलेगी 4-5 करोड़ की ओपनिंग.

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

सारा अली खान की ये तसवीर आई सामने

https://www.instagram.com/p/CvByd5UKD3p/?hl=en

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

‘रॉकी और रानी’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई को रिलीज होगी. करण जौहर निर्देशित यह फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को दिखाई गई, जिसने कई कट लगाने के बाद ही फिल्म को पास कर दिया. फिल्म के एक सीन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संदर्भ है. पूरा संवाद काट दिया गया है. इसके अलावा, एक सीन में ‘ब्रा’ शब्द को ‘आइटम’ शब्द से बदल दिया गया है.

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

बिग बॉस ओटीटी 2 में सलमान खान ने लगाई जिया शंकर की क्लास

https://www.instagram.com/p/CvARL9Fo1jx/?hl=en

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

बिग बॉस ओटीटी 2 में मनीषा रानी से सलमान खान ने की हंसी-मजाक

https://www.instagram.com/p/CvAbMPgNOzv/?hl=en

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

दीपिका कक्कड़ का बेटा हुआ एक महीने का

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के बेटे रुहान एक महीने का हो गया है और इस खास मौके को सेलिब्रेट किया गया. पूरे परिवार ने उसका वन मंथ बर्थडे मनाया. लेटेस्ट व्लॉग में शोएब ने अपने बेटे को अम्मी के घर ले जाते दिखे. साथ ही उन गिफ्ट्स को भी दिखाया, जो रूहान को मिला है. शोएब को एक टी-शर्ट बतौर तोहफे में मिली, जिसमें लिखा हुआ है, ‘तेरे वास्ते कुछ भी छोटू.’ साथ ही रूहान के लिए कई सारे कपड़े और खिलौने भी थे. हाथ में पहनने वाले काले मोती के ब्रेसलेट थे.

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

जानह्वी कपूर का किलर अंदाज

https://www.instagram.com/p/Cu_6D8bqdjG/?hl=en

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

पलक तिवारी- इब्राहिम अली खान मूवी नाइट पर दिखे

https://www.instagram.com/p/CvAmGN-ARoy/?hl=en

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

ओपेनहाइमर और बॉर्बी का कलेक्शन

ओपेनहाइमर ने ओपनिंग डे पर 14.50 करोड़ रुपये की कमाई की. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, ओपेनहाइमर ने भारी भरकम कमाई की. भारत में दूसरे दिन 17 करोड़ का बिजेनस हुआ. ओपेनहाइमर की कुल कमाई 31.50 करोड़ है. वहीं, फिल्म बार्बी ने शनिवार को 6 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे भारत में दूसरे दिन की कुल कमाई 10.30 करोड़ रुपये हो गई है.

Oppenheimer VS Barbie BO Collection Day 2: ‘बार्बी’ पर भारी पड़ी पड़ी ‘ओपेनहाइमर’, दूसरे दिन इतना हुआ कलेक्शन

10:23 PM. 23 Jul 23 10:23 PM. 23 Jul

­’रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का संगीत पुराने हिंदी गानों से प्रेरित : प्रीतम

संगीतकार प्रीतम ने कहा कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का संगीत 1999 के दशक की हिंदी फिल्मों के गानों से प्रेरित है. संगीतकार ने कहा कि करण चाहते थे कि फिल्म में ऐसे गाने हों, जो दर्शकों को‘‘90 के दशक के रोमांस’’ की याद दिलाएं. प्रीतम ने यहां संवाददाताओं को बताया, ”वह (करण) लंबे-लंबे गाने चाहते थे… इसलिए गानों की संरचना बदली गई। हर गाने में दो ‘अंतरा’ हैं और वह लगभग पांच से छह मिनट के हैं.” उन्होंने बताया कि अगर आप पूरी फिल्म देखेंगे तो पाएंगे कि यह पुरानी यादों, भावनाओं से भरी एक फिल्म है और हर कोई पुराने गाने गा रहा है. उन्होंने कहा, ”हमने उसी पृष्ठभूमि का इस्तेमाल किया है और साउंडस्केप ऐसा ही है.” (भाषा इनपुट)

https://www.instagram.com/p/CvAO6rKsWPd/?hl=en

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: आलिया भट्ट रह गई पीछे, रणवीर सिंह को मिली सबसे ज्यादा फीस, यहां जानिए

3:51 PM. 23 Jul 23 3:51 PM. 23 Jul

बिग बॉस ओटीटी 2 से बाहर हुए फलक नाज और जद हदीद

बिग बॉस ओटीटी 2 में शॉकिग एलिमिनेशन हुआ. एल्विश यादव, आशिका भाटिया, फलक नाज, जद हदीद, अविनाश सचदेव और जिया शंकर को एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट किया गया था. अब घर से जद और फलक घर से बाहर हो गए. बता दें कि जद हदीद दुबई स्थित मॉडल है.

मुख्य बातें

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में दर्शकों को भरपूर ड्रामा देखने को मिल रहा है. ­­पिछले वीकेंड के वार में सलमान खान नजर नहीं आए थे, लेकिन इस बार उनकी वापसी हो गई है. फैंस उन्हें देखकर काफी खुश है. पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में कृष्णा अभिषेक ने घोषणा की थी कि कोई भी बेघर नहीं होगी. अब रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते घर से एक नहीं दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए है. जी हां, जद हदीद और फलक नाज का सफर खत्म हो गया है. वहीं, ओपेनहाइमर इस साल भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म ओपनर बनी. दूसरे दिन मूवी ने भारत में दूसरे दिन 17 करोड़ रुपये कमाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >