Entertainment News Live: करीना कपूर से लेकर मौनी रॉय तक, सभी को पसंद आई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर
Copied link
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मैदानो को लेकर सुर्खियों में है, जिसमें वो अलग किरदार में दर्शकों को नजर आएंगे. इस बीच भोला एक्टर ने मुंबई में एक प्रॉपर्टी खरीदी, जिसकी कीमत 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को खबरों में बना रहना अच्छे से आता है. स्टारकिड मंगलवार की रात अपनी बीएफएफ शनाया कपूर के साथ मूवी डेट पर नजर आई. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के अपडेट्स के लिए यहां देखें…
9:52 PM. 4 Jul 239:52 PM. 4 Jul
शिल्पा शेट्टी का ग्लैमरस अंदाज
https://www.instagram.com/p/CuRCBEFLZxO/
9:52 PM. 4 Jul 239:52 PM. 4 Jul
72 हुरें के खिलाफ एफआईआर
सय्यद अरिफाली महम्मोदाली नाम के एक व्यक्ति ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में फिल्म के निर्देशक और निर्माता, 72 हुरें के खिलाफ “उनके धर्म का अपमान करने, सांप्रदायिक वैमनस्य, भेदभाव, नफरत को बढ़ावा देने और जनता के बीच मुस्लिम समुदाय की छवि खराब करने” के लिए शिकायत दर्ज कराई है.
9:52 PM. 4 Jul 239:52 PM. 4 Jul
उर्फी जावेद का ये लुक हुआ वायरल
https://www.instagram.com/p/CuRaNfxqCMq/
9:52 PM. 4 Jul 239:52 PM. 4 Jul
करीना कपूर से लेकर मौनी रॉय तक, सभी को पसंद आई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर
करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसे उनके कई इंडस्ट्री सहयोगियों ने पसंद किया है. जहां मौनी रॉय और मनीष पॉल ने बंगाली कनेक्शन के लिए फिल्म की सराहना की है, वहीं फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, राज मेहता, वासन बाला और एकता कपूर ने पहले ही आगामी फिल्म की सराहना कर दी है. इसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन हैं. करीना कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “ब्लॉकबस्टर आने वाली है… बहुत मजेदार.” मौनी रॉय ने लिखा, , “हे भगवान!!!!! सुचा धमाका केवल कल्पना ही कर सकता है कि फिल्म कैसी होगी. पहले से ही बधाई हो @रणवीरसिंह @करणजौहर @अपूर्व 1972 और मेरी प्यारी ए @आलियाभट्ट खेला होबे.’ जुगजग जीयो के निर्देशक राज मेहता ने भी ऐसी कहानी लाने के लिए लेखकों की सराहना की. उन्होंने कहा, “यह यहां है!! क्या शानदार ट्रेलर है!! 28 जुलाई है दोस्तों!! बधाई हो @karanjohar! क��पया अधिक बार फिल्में बनाएं!
6:28 PM. 4 Jul 236:28 PM. 4 Jul
शूटिंग के दौरान शाहरुख खान को लगी चोट
शाहरुख खान निर्देशक एटली की फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगे. शाहरुख एक शूटिंग के लिए लॉस एंजिल्स अमेरिका में थे, जिसमें उन्हें चोट लग गई. इस वजह से किंग खान को छोटी सी सर्जरी करानी पड़ी. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख लॉस एंजिल्स में एक प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रहे थे और उनकी नाक में चोट लग गई. उससे खून बहने लगा और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि अभी वो ठीक है और वापस भारत लौट आए है.
6:28 PM. 4 Jul 236:28 PM. 4 Jul
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर हुआ जारी
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. ट्रेलर में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखते ही बनती है. रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन स्टारर मूवी 28 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
6:28 PM. 4 Jul 236:28 PM. 4 Jul
ED के ऑफिस पहुंची टीना अंबानी
रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के संबंध में पूछताछ के लिए मंगलवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं और अपना बयान दर्ज कराया. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. अनिल अंबानी ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धाराओं के तहत सोमवार को मामले में अपना बयान दर्ज कराया और उनके इस सप्ताह के अंत में संघीय एजेंसी के समक्ष पेश होने की संभावना है. सूत्रों ने बताया कि दंपति के खिलाफ जांच विदेश में कथित अघोषित संपत्तियों के कब्जे और धन के लेनदेन से जुड़ी है. (भाषा इनपुट)
6:28 PM. 4 Jul 236:28 PM. 4 Jul
ऐश्वर्या शर्मा ने रोहित शेट्टी के नाम लिखा पोस्ट
रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जाने वाला खतरों के खिलाड़ी 13 की शूटिंग खत्म हो गई है. ऐश्वर्या शर्मा, जो खतरों के खिलाड़ी 13 की प्रतियोगी हैं ने शो के होस्ट के लिए एक पोस्ट लिखा.
https://www.instagram.com/p/CuOZT1ytGn9/
6:28 PM. 4 Jul 236:28 PM. 4 Jul
जान्हवी कपूर का एयरपोर्ट लुक
https://www.instagram.com/p/CuQ0xbRAsYn/?hl=en
6:28 PM. 4 Jul 236:28 PM. 4 Jul
सत्यप्रेम की कथा का कलेक्शन
समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित सत्यप्रेम की कथा की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी हो गई है. फिल्म ने सोमवार को बहुत कम कमाई की. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पांचवें दिन 4 करोड़ की कमाई हुई. हालांकि ऑफिशियल आंकड़े आने पर हल्का-फुल्का फेर बदल हो सकता है. टोटल कमाई की बात करें तो 42 करोड़ का बिजनेस अबतक हो गया. फिल्म धीरे-धीरे 50 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच रही है.
6:28 PM. 4 Jul 236:28 PM. 4 Jul
आज आएगा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर आज आएगा. रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के साथ धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन स्टारर मूवी को लेकर क्रेज काफी ज्यादा है. करण जौहर ने फिल्म से कुछ तसवीरें शेयर कर फैंस की एक्साइमेंट बढ़ा दी है.
https://www.instagram.com/p/CuOVXZUIahw/
1:54 PM. 4 Jul 231:54 PM. 4 Jul
राखी सावंत ने पैसे उड़ाए
https://www.instagram.com/p/CuQTdZrKXHs/?hl=en
1:54 PM. 4 Jul 231:54 PM. 4 Jul
शनाया कपूर के मूवी नाइट पर गई सुहाना खान
अपनी बीएफएफ शनाया कपूर और उसके भाई जहान के साथ मूवी डेट पर सुहाना खान नजर आई. सुहाना को शनाया और जहान के साथ पीवीआर जुहू में पहुंचते देखा गया. हालांकि तीनों पैपराजी के कैमरों में कैद हो गए.
https://www.instagram.com/p/CuPlnPKuVPP/?hl=en
1:54 PM. 4 Jul 231:54 PM. 4 Jul
अजय देवगन ने मुंबई में खरीदी नई प्रॉपर्टी
अजय देवगन ने अंधेरी वेस्ट इलाके में एक नया ऑफिस स्पेस खरीदा है जिसकी कीमत 45 करोड़ रुपये है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय का ऑफिस स्पेस कुल 13,293 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है। पहली इकाई में 8,405 वर्ग फुट का निर्मित क्षेत्र है. यह सिग्नेचर बिल्डिंग, ओशिवारा की 16वीं मंजिल पर स्थित है. हालांकि अजय या उनकी टीम की ओर से आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है. इसके अलावा एक्टर की फिल्म मैदान की शूटिंग में व्यस्त तल रहे है.
1:54 PM. 4 Jul 231:54 PM. 4 Jul
अब्दू रोजिक को मनीषा रानी ने किया किस
अब्दू रोजिक बिग बॉस ओटीटी 2 में बतौर गेस्ट आए थे और उन्हें घर के नॉमिनेटेड सदस्यों में से कुछ के साथ शॉर्ट वीडियो शूट करने था. इसमें मनीषा रानी का भी नाम था. सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते है कि अब्दू औऱ मनीषा वीडियो शूट करते दिख रहे है औऱ दोनों गाना गाकर डांस कर रहे है. हालांकि मनीषा बार-बार जबरन उन्हें किस करती है. मनीषा की इस हरकत पर बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा, “यह देखना बहुत अनकंफर्टेबल था. वह उसे जबरदस्ती क्यों किस कर रही थी? वह बच्चा नहीं है. बाउंड्री समझो.”
Bigg Boss OTT 2: अब्दू रोजिक को मनीषा रानी ने जबरन किया KISS? बिहार की बेटी पर फूटा इस एक्ट्रेस का गुस्सा
मुख्य बातें
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मैदानो को लेकर सुर्खियों में है, जिसमें वो अलग किरदार में दर्शकों को नजर आएंगे. इस बीच भोला एक्टर ने मुंबई में एक प्रॉपर्टी खरीदी, जिसकी कीमत 45 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को खबरों में बना रहना अच्छे से आता है. स्टारकिड मंगलवार की रात अपनी बीएफएफ शनाया कपूर के साथ मूवी डेट पर नजर आई. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के अपडेट्स के लिए यहां देखें…
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.