Entertainment News LIVE: स्वरा भास्कर ने फहद अहमद संग रचाई शादी, VIDEO शेयर कर कहा- हम दोनों को प्यार मिल गया

Entertainment news Live: बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक को आज कौन नहीं जानता. अब्दु फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए है. ताजिकिस्तान में जन्मे और पले-बढ़े अब्दु एख सिंगर, संगीतकार, ब्लॉगर है. उन्होंने अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो सलमान खान के साथ डांस करते दिख रहे है. वहीं, साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने आमिर खान के साथ तसवीर पोस्ट की है, जो फैंस को काफी पसन्द आ रही है. इसके साथ ही उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है.

3:33 AM. 17 Feb 23 3:33 AM. 17 Feb

हार्दिक और नताशा की शादी की अनदेखी तस्वीरें वायरल

https://www.instagram.com/p/CouuQmaqigo/

3:33 AM. 17 Feb 23 3:33 AM. 17 Feb

शहजादा की स्क्रीनिंग मेंइस अंदाज में दिखे कार्तिक आर्यन

https://www.instagram.com/p/CousdBPjKl9/

3:33 AM. 17 Feb 23 3:33 AM. 17 Feb

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नये टप्पू की एंट्री

https://www.instagram.com/p/CotkCqljD1Q/

3:33 AM. 17 Feb 23 3:33 AM. 17 Feb

पुलिस स्टेशन के बाहर दिखे आदिल खान

https://www.instagram.com/p/Couh7_Xjl-6/

3:33 AM. 17 Feb 23 3:33 AM. 17 Feb

कौन हैं स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद

फहद अहमद अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. वर्तमान में, फहद समाजवादी पार्टी, महाराष्ट्र की युवा शाखा, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. फहद 1 अगस्त, 2022 को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे. मुंबई के राजनीतिक नेता ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक किया और टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई से सामाजिक कार्य में एम.फिल किया. TISS में, उन्हें 2017 और 2018 में TISS छात्र संघ का महासचिव चुना गया. जन्म तिथि के अनुसार स्वरा भास्कर से फहद चार साल छोटे हैं. देश भर में सीएए विरोधी प्रदर्शनों में फहद एक प्रमुख चेहरा थे. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों को वित्तीय सहायता वापस लेने के संस्थान के फैसले के खिलाफ 100 दिनों की हड़ताल में भाग लेने के कारण कथित तौर पर फहद को TISS द्वारा पीएचडी पंजीकरण से वंचित कर दिया गया था.

3:33 AM. 17 Feb 23 3:33 AM. 17 Feb

राखी सावंत का वीडियो आया सामने

https://www.instagram.com/p/CouLBwBDUNd/

11:31 PM. 16 Feb 23 11:31 PM. 16 Feb

स्वरा भास्कर ने रचाई शादी

स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर लिया और राजनीतिक कार्यकर्ता फहद अहमद के साथ अपनी शादी की घोषणा की. अभिनेत्री ने अपनी प्रेम कहानी का विवरण देते हुए अपने सभी प्यारे पलों के असेंबल के साथ एक वीडियो साझा किया. वीरे दी वेडिंग अभिनेत्री ने साझा किया कि युगल ने 6 जनवरी, 2023 को विशेष विवाह अधिनियम के तहत अदालत में अपनी शादी का पंजीकरण कराया था.

https://www.instagram.com/p/CouLeOhA8-d/?hl=en

11:22 PM. 16 Feb 23 11:22 PM. 16 Feb

इस दिन रिलीज होगी द नाइट मैनेजर

The Night Manager Trailer Review: मनोरंजन जगत के मशहूर कलाकार अनिल कपूर (Anil Kapoor) और आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) इन-दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. ये सीरीज 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. ट्रेलर की शुरुआत दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें अदित्य कहते हैं कि अंधेरे के उसपार रोशनी नहीं, अक्सर और भी ज्यादा अंधेरा होता है…बाद में अनिल कपूर आर्म डीलर की भूमिका में दिखाई देते हैं, वह कहते हैं कि दूरे से तमाशे की तरह देखों तो जंग कितनी खूबसूरत चीज है…खासकर उनके लिए जो लड़ना नहीं चाहते…लड़ाना चाहते हैं, इस शो टाइम नाउ.

11:22 PM. 16 Feb 23 11:22 PM. 16 Feb

वाणी कपूर दोस्तों संग कर रही हैं पार्टी

https://www.instagram.com/p/CouF04pooQb/

11:22 PM. 16 Feb 23 11:22 PM. 16 Feb

अक्षय कुमार-इमरान हाशमी की जोड़ी

https://www.instagram.com/p/CotjRn2IPcx/

11:22 PM. 16 Feb 23 11:22 PM. 16 Feb

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया कि कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर को गुरुवार को एक नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी को धोखा देने से जुड़ा है. उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत नौ दिन की एजेंसी की रिमांड पर भेज दिया गया है.

11:22 PM. 16 Feb 23 11:22 PM. 16 Feb

गुरमीत ने ऐसे सेलिब्रेट की देबीना संग अपनी मैरिज एनिवर्सरी 

https://www.instagram.com/p/CosGR3NgHva/?hl=en https://www.instagram.com/p/CosBbGet1y6/?hl=en

11:22 PM. 16 Feb 23 11:22 PM. 16 Feb

कियारा-सिद्धार्थ की शादी की अनसीन फोटोज वायरल

https://www.instagram.com/p/Cotyq7-KdcT/?hl=en

11:22 PM. 16 Feb 23 11:22 PM. 16 Feb

बुर्ज खलीफा पर शहजादा

https://www.instagram.com/p/Coth-ScqeL8/?hl=en

11:22 PM. 16 Feb 23 11:22 PM. 16 Feb

केरल हाईकोर्ट ने पृथ्वीराज सुकुमारन के खिलाफ एफआईआर पर लगाई रोक

कन्नड़ फिल्म ‘कंतारा’ के गाने ‘वराहरूपम’ के कथित कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में केरल हाईकोर्ट ने मलयालम अभिनेता और निर्माता पृथ्वीराज सुकुमारन के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगा दी है. पृथ्वीराज केरल में फिल्म के वितरक हैं.

11:22 PM. 16 Feb 23 11:22 PM. 16 Feb

हार्ट दी बीट टे गाना रिलीज

11:22 PM. 16 Feb 23 11:22 PM. 16 Feb

जुबिन नौटियाल का नया गाना

11:22 PM. 16 Feb 23 11:22 PM. 16 Feb

डंकी में नहीं है प्रियंका चाहर चौधरी

बिग बॉस 16 प्रियंका चाहर चौधरी इस समय सातवें आसमान पर हैं. टीवी अभिनेत्री को बिग बॉस 16 में अपने सफल कार्यकाल के लिए दर्शकों और उनके प्रशंसकों से अपार प्यार मिल रहा है. उन्हें दूसरे रनर-अप के रूप में घोषित किया गया था, जबकि शिव ठाकरे रनर-अप थे और एमसी स्टेन ने इस साल ट्रॉफी उठाई. इस बीच, यह अफवाह थी कि प्रियंका को शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म डंकी में दिखाई देंगी. लेकिन पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो इस खबर में कुछ भी सच्चाई नहीं है. एक सूत्र ने बताया, “प्रियंका चाहर चौधरी राजकुमार हिरानी की डंकी का हिस्सा नहीं हैं और इसके बारे में सभी अफवाहें निराधार हैं.”

5:38 PM. 16 Feb 23 5:38 PM. 16 Feb

शाहरुख खान का फोटोशूट

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने शाहरुख खान का फोटोशूट किया है. इसमें शाहरुख काफी इंटेंस लग रहे है. वो एक सोफे पर बैठे हुए है और कैमरे को देख रहे है. डब्बू ने तसवीर के साथ कैप्शन में लिखा, द बेस्ट. तसवीर पर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे है.

5:38 PM. 16 Feb 23 5:38 PM. 16 Feb

तेजस्वी प्रकाश का ग्लैमरस अंदाज

https://www.instagram.com/p/CortW3Cqwtx/?hl=en

5:38 PM. 16 Feb 23 5:38 PM. 16 Feb

सेल्फी का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

https://www.instagram.com/reel/Corn6LyL3Y_/?utm_source=ig_web_copy_link

5:38 PM. 16 Feb 23 5:38 PM. 16 Feb

काम पर लौटे सिद्धार्थ मल्होत्रा

कियारा आडवाणी संग शादी के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा काम पर लौट आए है. बुधवार को मुंबई में धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिस में स्पॉट किया गया. उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिया. बता दें कि सिद्धार्थ इन दिनों शशांक खेतान द्वारा सह-निर्मित फिल्म योद्धा पर काम कर रहे है.

https://www.instagram.com/reel/CosEd62s88f/

5:38 PM. 16 Feb 23 5:38 PM. 16 Feb

मार्च में करण कुंद्रा की दुल्हनिया बनेंगी तेजस्वी प्रकाश? 

रेडियो सिटी से बात करते हुए शादी की बात पर करण कुंद्रा ने कहा, मैं तो मार्च में करने को तैयार हूं. एक्टर ने बताया कि उनके परिवार वाले भी इसके लिए राजी है. करण कहते है, बिग बॉस 15 के बाद तेजस्वी ने नागिन साइन कर लिया. इनका नागिन खत्म होने को नहीं आ रहा है. इसका सक्सेसफुल सीजन देने की क्या जरूरत थी. इस टाइम पर तो कहीं भी हो जाए, फिल्म सिटी में करने को तैयार हूं या सेट पर भी करने तैयार हूं.

मार्च में करण कुंद्रा की दुल्हनिया बनेंगी तेजस्वी प्रकाश? डेस्टिनेशन वेडिंग को लेकर एक्टर ने कही बड़ी बात

5:38 PM. 16 Feb 23 5:38 PM. 16 Feb

धर्मेंद्र का OTT पर डेब्यू

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी एक फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है. तसवीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, दोस्तों मैं फिल्म ताज में शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहा हूं, जो कि एक सूफी संत है. छोटा है लेकिन बहुत महत्तवपूर्ण रोल है. आप सभी की दुआओं की जरूरत है. बता दें कि ये लुक उन्होंने वेब सीरीज ‘ताज: डिवाइडेट बाय ब्लड’ के लिए है. वो 87 साल की उम्र में OTT पर डेब्यू करने जा रहे है.

5:38 PM. 16 Feb 23 5:38 PM. 16 Feb

आदिल खान की कथित गर्लफ्रेंड तनु चंदेल ने कही ये बात

आदिल खान की कथित गर्लफ्रेंड तनु चंदेल ने हाल ही में मुंबई में अपना म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया. सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पैपराजी ने तनु से राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी के विवाद के बारे में पूछा. हालांकि पहले तनु ने बात करने से मना कर दिया. फिर उन्होंने कहा, वो तो मोदी जी के लिए भी बहुत सारी चीजें बोलती है तो क्या वह सच हो जाती हैं? मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं. मुझे पता है कि मैं क्या हूं.”

https://www.instagram.com/p/CortGfVjdhk/

सामने आई आदिल दुर्रानी की रुमर्ड GF तनु चंदेल, राखी सांवत के आरोपों का दिया मुंह तोड़ जवाब, बोलीं-एक दो बार…

12:32 PM. 16 Feb 23 12:32 PM. 16 Feb

अब्दु रोजिक के साथ झूमे सलमान खान

बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में वो सलमान खान के साथ उनके गाने ओ ओ जाने जानां पर जमकर डांस करते दिख रहे है. वीडियो को शेयर करते हुए अब्दु ने लिखा ‘ओ ओ जाने जाना! भाईजान और छोटा भाईजान.’ जैसे ही उन्होंने वीडियो शेयर किया, यूजर्स इसपर कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा, मजा आ गया. एक यूजर ने लिखा, “असली सलमान खान ऑफ द कैमरा.”

12:32 PM. 16 Feb 23 12:32 PM. 16 Feb

पृथ्वीराज सुकुमारन ने आमिर खान संग शेयर की फोटो

साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने आमिर खान संग फोटो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, प्रेरणा, आइडल. फोटो में दोनों किसी बात पर हंसते हुए दिख रहे है. पृथ्वीराज ने हरे रंग का कुर्ता पहन हुआ है और आमिर ने व्हाइट कुर्ता और धोती. बता दें कि हाल ही में आमिर जयपुर में के माधवन के बेटे गौतम माधवन के विवाह समारोह में शामिल हुए थे. करण जौहर, कमल हासन, मोहनलाल और अक्षय कुमार भी शामिल हुए थे.

https://www.instagram.com/p/Coreskrslmo/

मुख्य बातें

Entertainment news Live: बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोजिक को आज कौन नहीं जानता. अब्दु फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो गए है. ताजिकिस्तान में जन्मे और पले-बढ़े अब्दु एख सिंगर, संगीतकार, ब्लॉगर है. उन्होंने अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो सलमान खान के साथ डांस करते दिख रहे है. वहीं, साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने आमिर खान के साथ तसवीर पोस्ट की है, जो फैंस को काफी पसन्द आ रही है. इसके साथ ही उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >