Entertainment News: खंडाला में होगी केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी, यहां जानें वेडिंग की इनसाइड डिटेल्स

Entertainment News Live: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ तसवीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीरों में उनकी बेटी वामिका भी दिख रही है. कपल ने वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम का दौरा किया और आश्रम में एक साथ प्रार्थना किया. वहीं, क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर काफी बज है. हर दिन उनकी शादी को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट आते रहते है. अब सुनने में आ रहा है कि कपल 20 जनवरी के बाद शादी करेंगे.

11:21 PM. 6 Jan 23 11:21 PM. 6 Jan

शाहिद कपूर ने फैंस को दिखाया अपना हेलमेट कलेक्शन

शाहिद कपूर बाइक लवर हैं. वह अक्सर अपनी रोड ट्रिप की झलकियां साझा करते हैं. अब एक्टर ने फैंस अपने हेलमेट का कलेक्शन दिखाया. शाहिद ने इंस्टाग्राम रील्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने डिजाइनर हेलमेट को फ्लॉन्ट किया.

https://www.instagram.com/p/CnEPGcyhA-U/

11:21 PM. 6 Jan 23 11:21 PM. 6 Jan

प्रियंका और शालीन के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई

बिग बॉस 26 में कौन कब किसका दोस्त बन जाए और कब दुश्मन यह कह पाना काफी मुश्किल है. अब लेटेस्टे एपिसोड में शालीन और प्रियंका में जबरदस्त लड़ाई हुई. दोनों एक दूसरे की एक बात सुनने के लिए तैयार नहीं है. इधर शुक्रवार का वार में सलमान खान टीना और शालीन के रिश्ते पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि आप लोग फेक लग रहे हो.

https://www.instagram.com/p/CnEpoCysJsx/?hl=en

11:21 PM. 6 Jan 23 11:21 PM. 6 Jan

सोनू सूद ने की लोगों की मदद

https://www.instagram.com/p/CnEfj1GjWkr/?hl=en

11:21 PM. 6 Jan 23 11:21 PM. 6 Jan

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी

नया साल अभी शुरू ही हुआ है और फैंस पहले से ही दो बड़ी सेलिब्रिटी शादियों का इंतजार कर रहे हैं. पहली अफवाह हैं कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा​इस साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधेंगे, वहीं दूसरी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की. हालांकि अब खबर है कि अथिया और राहुल ने खंडाला में अपने पिता सुनील शेट्टी के घर जहान में शादी करने का फैसला किया है. करीबी सूत्रों ने बताया कि यह जोड़ी इस साल 21 से 23 जनवरी के बीच शादी के बंधन में बंधेगी.

11:21 PM. 6 Jan 23 11:21 PM. 6 Jan

अर्चना गौतम का वीडियो वायरल

दरअसल अर्चना गौतम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जब वह तिरुपति मंदिर दर्शन के लिए पहुंची थी. यहां एक्ट्रेस के साथ कर्मचारियों ने बदसलूकी की थी. जिसके बाद एक्ट्रेस ने गुस्से में वीडियो बनाया और अधिकारियों पर कई आरोप लगाए. वीडियो में अर्चना कह रही है कि मैं अपने दोस्तों के साथ तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए आई हूं, यहां मैंने टिकट ले ली, लेकिन मुझे दर्शन के लिए नहीं जाने दे रहे हैं. एक्ट्रेस फूट-फूटकर रो रही हैं और टीटीडी के कर्मचारियों पर आरोप लगा रही है.

8:56 PM. 6 Jan 23 8:56 PM. 6 Jan

चारु असोपा, राजीव सेन को शादी में एक साथ किया गया स्पॉट

ऐसा लग रहा है कि राजीव सेन और चारु असोपा के बीच सब कुछ ठीक है. दोनों को एक साथ एक दोस्त की शादी में स्पॉट किया गया. राजीव ने यहां अपनी बेटी के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंट किया और इसकी तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की. बाप-बेटी एक साथ काफी क्यूट लग रहे थे.

https://www.instagram.com/p/CnC07CgydvS/?hl=en https://www.instagram.com/p/CnCWrxTLwLz/?hl=en

8:56 PM. 6 Jan 23 8:56 PM. 6 Jan

रुबीना दिलैक ने बताया कौन जीत सकता है बिग बॉस 16

बिग बॉस विनर रुबीना दिलैक ने बिग बॉस 16 को लेकर बातचीत की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर में रुबीना दिलैक के दो फेवरेट हैं. एक हैं प्रियंका चाहर चौधरी और दूसरे हैं शिव ठाकरे. उन्होंने कहा है कि शिव घर के अंदर बहुत अच्छी तरह से खुद को संभाल रहा है, सभी काम ठीक से कर रहा है. हालांकि, उन्हें यह भी लगता है कि प्रियंका अधिक मजबूत हैं और उनका व्यक्तित्व अत्यधिक प्रभावशाली है.

8:56 PM. 6 Jan 23 8:56 PM. 6 Jan

स्टाइलिश लुक में दिखी गौरी खान 

शाहरुख खान की बेगम गौरी खान को बांद्रा में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. गौरी यहां हमेशा की तरह स्टाइलिश अंदाज में दिखी. उन्होंने ब्लू जींस के साथ ब्लैक डीप नेक टॉप पहना था. ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लू डेनिम पहनी थी, और सनग्लासेस के साथ इसे पेयरअप किया था.

https://www.instagram.com/p/CnEX-xTjCkT/?hl=en

7:30 PM. 6 Jan 23 7:30 PM. 6 Jan

सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे विक्की-कैटरीना

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने साल की शुरुआत शुक्रवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा के साथ की. कपल विक्की की मां वीना कौशल के साथ मंदिर पहुंचा था. वे हाल ही में अपनी राजस्थान छुट्टी से लौटे और मुंबई में नए साल का स्वागत किया. कैटरीना कैफ एक सिंपल ग्रीन कलर के सलवार सूट में नजर आईं, वहीं विक्की एक सफेद शर्ट और बेज पैंट में दिखे. पुजारी द्वारा उन्हें मूर्ति का चित्र और पीला पटका भी दिया गया. उनकी तस्वीरें फैन पेज ने शेयर की.

https://www.instagram.com/p/CnD8UFjyNUV/

7:30 PM. 6 Jan 23 7:30 PM. 6 Jan

6 जनवरी को zee5 पर रिलीज होगी फिल्म

सिनेमाघरों में हंगामा मचाने के बाद अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है. अमिताभ बच्चन की फिल्म शुक्रवार यानी 6 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म zee5 पर रिलीज होगी. फैंस इसके ओटीटी में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. बता दें कि राजश्री प्रोडक्शंस की उंचाई न केवल दर्शकों को महामारी के बाद सिनेमाघरों में वापस ले आई, बल्कि इसमें भारतीय सिनेमा के सारे अनुभवी वरिष्ठ स्टार थे.

7:30 PM. 6 Jan 23 7:30 PM. 6 Jan

अर्चना गौतम और एमसी स्टेन रडार में

शुक्रवार का वार में सलमान खान, अर्चना गौतम और एमसी स्टेन को भी उनकी लड़ाई को लेकर सवाल पूछेंगे. सलमान ने स्टेन से यह सोचने को कहा कि उन्होंने अर्चना से जो कहा वह सही था या गलत. स्टेन मानते हैं कि उन्हें इस तरह का कमेंट नहीं करना चाहिए था. दूसरी ओर, सलमान ने भी अर्चना को उसके व्यवहार के लिए डांटा और कहा कि ‘दरवाजे खुले हैं और अगर वह ठीक से बिहेव नहीं करना चाहती है तो वह तुरंत जा सकती है.’

7:30 PM. 6 Jan 23 7:30 PM. 6 Jan

सलमान ने लगाई टीना और शालीन की क्लास

https://www.instagram.com/p/CnD_vfvjWMx/

7:30 PM. 6 Jan 23 7:30 PM. 6 Jan

सुनील बाबू का निधन

अभिनेता दुलकर सलमान ने मलयालम फिल्म प्रोडक्शन डिजाइनर और कला निर्देशक सुनील बाबू के निधन पर शोक प्रकट किया है. उन्होंने सुनील की एक तस्वीर साझा की और अलविदा कहते हुए एक इमोशनल नोट लिखा. अभिनेता ने उल्लेख किया कि वह इस नुकसान से हैरान हैं और उन्होंने उनके परिवार और करीबी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की. दुलकर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सुनील बाबू की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, दिल दुखता है. सबसे दयालु आत्मा जो चुपचाप इतने जुनून के साथ अपने काम के बारे में चली गई और अपनी अपार प्रतिभा के बारे में कोई शोर नहीं मचाया. यादों के लिए धन्यवाद. आपने हमारी फिल्मों में जान डाल दी. आपके परिवार और उन सभी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं जो आपको बहुत प्यार करते हैं.”

https://www.instagram.com/p/CnD2gFOJuUf/

7:30 PM. 6 Jan 23 7:30 PM. 6 Jan

पटियाला कोर्ट पहुंची जैकलीन फर्नांडीस 

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची हैं.

3:54 PM. 6 Jan 23 3:54 PM. 6 Jan

योगी आदित्यनाथ से मिले ये स्टार्स

जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, कैलाश खेर और सोनू निगम सहित कई फिल्म अभिनेताओं, निर्देशकों, गायकों और निर्माताओं ने गुरुवार को मुंबई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. जैकी ने तसवीरें भी अपने ट्विटर पर शेयर की है.

3:54 PM. 6 Jan 23 3:54 PM. 6 Jan

सोमी अली ने सलमान पर लगाए गंभीर आरोप

सोमी अली ने बताया कि सलमान खान ने भारत में फाइट और फ्लाइट नाम की डिस्कवरी सीरीज पर बैन लगाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी. न्यूयॉर्क में उनके वकील ने मुझे झूठा बताया और धमकी भरा ईमेल भेजा कि अगर मैं यह कहना बंद नहीं करूंगी कि सलमान ने कभी मुझे मारा तो वह मुझ पर मुकदमा करेंगे. जब मैं मुंबई में थी तो सलमान मुझे मारते-पीटते थे. मेरी हाउस हेल्पर उन्हें ऐसा करने से मना करती थी, जब वो मेरी चीख सुनती थी. उस समय मेरे मेकअप आर्टिस्ट अजय शेलार को मेरी गर्दन पर चोट के निशान और कई अन्य जगहों पर फाउंडेशन लगाकर उन्हें छिपाना पड़ता था. मैं अकेली महिला नहीं हूं जिसे उन्होंने गाली दी और डेट किया. उनके खिलाफ तो कई लोगों ने एफआईआर भी दर्ज किया है. 90 के दशक में ये खबरें कई न्यूजपेपर के हेडलाइन्स में थी.

https://www.instagram.com/p/CnChUK4L95H

3:54 PM. 6 Jan 23 3:54 PM. 6 Jan

अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 63 देशों की फिल्में दिखाई जाएंगी

पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ‘जेआईएफएफ’ शुक्रवार से जयपुर में शुरू होगा, जिसमें 63 देशों की 282 फिल्में दिखाई जाएंगी. जेआईएफएफ के संस्थापक हनु रोज ने बताया कि उद्घाटन समारोह महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में होगा जिसमें ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज, हॉलीवुड स्टार पामेला स्मिथ और सुमति राम शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान 63 देशों की 282 फिल्में पांच स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी। हनु ने कहा कि उद्घाटन समारोह में अभिनेत्री, निर्देशक और पटकथा लेखिका अपर्णा सेन को जयपुर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव, 2023 के ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न कार्यशालाओं में 200 से अधिक लेखक और निर्माता भाग लेंगे और फिल्मों से संबंधित विषयों पर संगोष्ठी भी होगी.

12:38 PM. 6 Jan 23 12:38 PM. 6 Jan

खंडाला में लेंगे केएल राहुल और अथिया शेट्टी सात फेरे!

क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का फैंस काफी समय से इंतजार ��र रहे है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल इस महीने के अंत में शादी कर सकते है. सूत्रों के अनुसार, खंडाला में सुनील शेट्टी के भव्य बंगले में राहुल और अथिया की शादी होगी. राहुल-अथिया की शादी में क्रिकेट की दुनिया और बॉलीवुड से कुछ गेस्ट शामिल होंगे.

12:38 PM. 6 Jan 23 12:38 PM. 6 Jan

विराट पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ पहुंचे वृंदावन

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका संग वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम में एक प्रार्थना में शामिल हुए. तसवीरों में अनुष्का की गोद में वामिका दिख रही है और उनके बगल में विराट बैठे हुए है. परिवार हाथ जोड़कर आशीर्वाद ले रहे है. वीडियो भी सामने आया है, वामिका दिख रही है, लेकिन उसके चेहरे पर इमोजी बना हुआ है.

https://www.instagram.com/p/CnCO-dAt53l/

मुख्य बातें

Entertainment News Live: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ तसवीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीरों में उनकी बेटी वामिका भी दिख रही है. कपल ने वृंदावन में बाबा नीम करोली के आश्रम का दौरा किया और आश्रम में एक साथ प्रार्थना किया. वहीं, क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी को लेकर काफी बज है. हर दिन उनकी शादी को लेकर कुछ ना कुछ अपडेट आते रहते है. अब सुनने में आ रहा है कि कपल 20 जनवरी के बाद शादी करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >