National Youth Day 2023: बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्में, जिसने युवाओं को किया इम्प्रेस, आप भी ना करें मिस, LIST

Happy National Youth Day 2023: आज स्‍वामी विवेकानंद की जयंती है. स्‍वामी विवेकानंद की जयंती को ही हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस खास मौके पर आपको ऐसी कुछ मूवीज बताते है जिसने युवाओं को काफी इम्प्रेस किया है.

आमिर खान, सोहा अली खान, कुणाल कपूर और आर. माधवन स्टारर फिल्म रंग दे बसंती आज भी बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है. फिल्म ने युवाओं को खासा इम्प्रेस किया है.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा की ये फिल्म युवाओं को एक संदेश देती है. इसकी कहानी, गाने सब कुछ दर्शकों को काफी पसन्द आया था. फिल्म का निर्देशन फिल्म निर्माता अयान मुखर्जी ने किया था.

ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा तीन दोस्तों की कहानी है, जो स्पेन में बैचलर ट्रिप पर जाते है. इस यात्रा के दौरान वो तीनों खुद को खोजते है. इसकी कहानी फिल्म के जरिए बहुत ही खूबसूरती से कही गई है.

जाने तू या जाने ना फिल्म से आमिर खान के भांजे इमरान खान ने डेब्यू किया था. फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी थी औऱ मूवी युवाओं का खासा पसन्द आई थी. फिल्म दोस्ती और मॉडर्न लव स्टोरी पर बेस्ड है.

फिल्म छिछोरे की कहानी बहुत ही साधारण है, लेकिन इसे दिखाया बहुत ही खूबसूरती से गया है. इस प्रतिस्पर्धी दुनिया में असफलता का दबाव कई युवा झेल नहीं पाते और अपनी जान लेने की कोशिश करते है. ऐसे में ये मूवी कहानी के जरिए एक संदेश भी देती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >