March 2023 Movies Release: मार्च में रिलीज होंगी ये 5 बड़ी मूवीज, लिस्ट में अजय-रणबीर कपूर की फिल्में शामिल

March 2023 Movies Release: बॉलीवुड में हर शुक्रवार एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होती है. मार्च का महीना दर्शकों के लिए खास होने वाला है. इस महीने अजय देवगन की फिल्म भोला रिलीज होने वाली है. वहीं, कई और बड़ी फिल्में इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार होली के दिन 8 मार्च को रिलीज हो रही है. पहली बार दोनों साथ में काम कर रहे है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज जारी हो चुका है और अब दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे है.

फिल्म शुभ निकाह 10 मार्च को रिलीज होगी. इसमें अक्क्षा परदासनी, पंकज बेरी, गोविंद नामदेव जैसे स्टार्स है. ‘शुभ निकाह’ में की एक-दूसरे से भिन्न माने जानेवाले सुमदाय से संबंध रखनेवाले लड़का-लड़की की शादी पर आधारित है. अरशद सिद्धिकी द्वारा निर्देशित फिल्म को भूपेंद्र सिंह संधू और अर्पित गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किया गया है.

रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे 17 मार्च को रिलीज हो रही. अशिमा छिब्बर के निर्देशन में बनी ये फिल्म एक सच्ची घटना पर बेस्ड है. इसमें वो एक मां का किरदार निभाते दिखेंगी.

राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फिल्म 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म को आप 24 मार्च को देख सकते है. इसमें राजकुमार के अलावा आशुतोष राणा, दिया मिर्जा भी है.

अजय देवगन की फिल्म भोला का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर काफी दमदार था, जिसे देखने के बाद से आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इसमें तब्बू, संजय मिश्रा और मकरंद देशपांडे भी है. मूवी 39 मार्च को रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >