Entertainment News: कुछ ऐसी दिखती हैं निक जोनस की एक्स गर्लफ्रेंड, ‘धारावी बैंक’ का ट्रेलर जारी

Entertainment News Live Updates: पोन्नियिन सेलवन 1 की सक्सेस पार्टी में ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है. वहीं, दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ आज 10 बजे रिलीज होगा.

Live Updates
11:30 PM. 8 Nov 22 6:00 PM. 8 Nov

किसी का भाई किसी की जान में दो हसीनाओं की एंट्री

रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान में दो एक्ट्रेसेस भाग्यश्री और भूमिका चावला की एंट्री होने जा रही है. इंडिया टुडे के मुताबिक, दोनों अभिनेत्रियों को फिल्म में ‘महत्वपूर्ण भूमिकाएं’ निभानी होंगी. भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ 1989 की फिल्म मैंने प्यार किया में काम किया, जिसे सूरज बड़जात्या ने निर्देशित किया था. जबकि सलमान और भूमिका ने 2003 की फिल्म तेरे नाम में एक साथ अभिनय किया था.

11:30 PM. 8 Nov 22 6:00 PM. 8 Nov

आइफा अवॉर्ड्स में परफॉर्म करेंगे रणवीर सिंह

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अगले साल अबू धाबी के एतिहाद एरेना में होने वाले इंडियन इंटरनेशनल फिल्म एकेडमी (आईफा) पुरस्कार समारोह के 23वें संस्करण में मंचीय प्रस्तुति देंगे. आईफा पुरस्कार समारोह 10 और 11 फरवरी, 2023 को अबू धाबी के यास द्वीप पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगीत और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां एक जगह पर होंगी. अबू धाबी के पास बसे जिस यास द्वीप पर यह कार्यक्रम होना है, रणवीर उसके ब्रांड एंबेसेडर भी हैं. यह कार्यक्रम लगातार दूसरी बार संयुक्त अरब अमीरात के द्वीप में आयोजित किया जा रहा है. सिंह ने कहा कि वह समारोह में प्रस्तुति देने के लिए उत्साहित हैं. अभिनेता ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं आईफा में फिर एक बार अपनी मंचीय प्रस्तुति देने जा रहा हूं. इस बार मैं इसलिए भी ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि मैं यास आईलैंड पर यह पेशकश देने वाला हूं. यह मेरे लिए घर से दूर घर जैसा है. दुनिया की एक बेहतरीन और शानदार जगह का ब्रांड एंबैस्डर होने के नाते मैं फिल्म जगत के अपने दोस्तों को यह जगह घुमाने के लिए बेकरार हूं. मैं यास में अब तक के सबसे अविश्वसनीय आईफा अनुभव की उम्मीद कर रहा हूं. मुझे पता है कि यह हर संभव तरीके से अलग होगा.” रणवीर के अलावा, सलमान खान, वरुण धवन, करण जौहर और कृति सेनन सहित अन्य फिल्मी हस्तियां इस समारोह में हिस्सा लेंगी.

11:30 PM. 8 Nov 22 6:00 PM. 8 Nov

अजय देवगन ने शेयर किया दृश्यम 2 का टाइटल ट्रैक

https://www.instagram.com/p/CksCu45o3VZ/

11:30 PM. 8 Nov 22 6:00 PM. 8 Nov

‘कांतारा’ के ओटीटी रिलीज में होगी देरी

फैंस ऋषभ शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा की ओटीटी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में खबरें थीं कि कि अमेज़न प्राइम वीडियो द्वारा कांतारा की स्ट्रीमिंग अधिकार हासिल कर लिए गए हैं. ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि ब्लॉकबस्टर फिल्म का सिनेमा हॉल में शानदार प्रदर्शन के बाद 18 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रीमियर होना था. हालांकि लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं ने कांतारा की ओटीटी रिलीज की तारीख को नवंबर के अंत तक स्थगित करने का फैसला किया है क्योंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर प्रभावशाली संख्या में जारी है.

11:30 PM. 8 Nov 22 6:00 PM. 8 Nov

धारावी बैंक का ट्रेलर जारी

सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय-स्टारर सीरीज धारावी बैंक का आधिकारिक ट्रेलर मंगलवार दोपहर को जारी कर दिया गया. यह शो मुंबई में सेट है और एक पुलिस वाले की कहानी बताता है जो एक शक्तिशाली गैंगस्टर को हराने की कोशिश कर रहा है, जो मुंबई में वास्तविक सरकार है. इस ट्रेलर को प्रशंसक बेहद पसंद कर रहे हैं. सुनील शेट्टी को ट्रेलर में एक फाइल के बारे में एक शख्स से पूछते नजर आ रहे हैं और वो बताने से इंकार कर रहा है. सुनील शेट्टी उसे सूली से लटका देते हैं.

8:02 PM. 8 Nov 22 2:32 PM. 8 Nov

‘पीपल्स’ ने क्रिस इवांस को ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ का दिया खिताब

‘पीपल्स’ ने अभिनेता क्रिस इवांस को ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ का खिताब दिया है. पत्रिका ने सोमवार रात स्टीफन कोलबर्ट के ‘लेट नाइट शो’ और अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी. करीब एक दशक तक निर्माण कंपनी ‘मार्वल्स’ की फिल्मों में कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाने वाले इवांस से पहले ‘मार्वनल्स’ के एक अन्य सुपर हीरो एंट मैन यानी पॉल रूड को पत्रिका ने यह खिताब दिया था. इवांस ने कहा, ‘‘ मेरी मां बहुत खुश होंगी. उन्हें मैं जो कुछ भी करता हूं, उस पर गर्व होता है और यह वास्तव में कुछ ऐसा है, जिसको लेकर वह शेखी बघार सकती हैं.” पत्रिका जॉन लीजेंड, ड्वेन जॉनसन, इदरीस एल्बा, एडम लेविन, रिचर्ड गेरे, चैनिंग टैटम और डेविड बेकहम आदि को भी ‘सेक्सिएस्ट मैन अलाइव’ के खिताब से नवाज चुकी है.

मुख्य बातें

Entertainment News Live Updates: पोन्नियिन सेलवन 1 की सक्सेस पार्टी में ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है. वहीं, दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ आज 10 बजे रिलीज होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >