Entertainment News Updates: मानहानि मामले में मुंबई की अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत, जानें पूरा मामला

Entertainment News Live Updates: करीना कपूर खान इन दिनों अपने बच्चों और पति सैफ अली खान के साथ वेकेशन मना रही है. करीना ने English Channel से लेटेस्ट तसवीर पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वहीं, 21 साल की कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज सजा.

Live Updates
12:31 AM. 5 Jul 22 7:01 PM. 4 Jul

मानहानि मामले में मुंबई की अदालत में पेश हुईं कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत हिंदी फिल्मों के गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मामले में सोमवार को अंधेरी उपनगरीय मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश हुईं. नवंबर 2020 में अख्तर द्वारा उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद अदालत में यह उनकी तीसरी पेशी है. अख्तर (76) ने अपनी शिकायत में रनौत पर एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि इससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है. गीतकार ने दावा किया था कि जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद, रनौत ने एक टीवी साक्षात्कार के दौरान बॉलीवुड में एक ‘मंडली’ होने का जिक्र करते हुए उनका नाम घसीटा था.

12:31 AM. 5 Jul 22 7:01 PM. 4 Jul

ऐसे शूट हुए शमशेरा के सीन्स

वाणी कपूर ने अपनी आनेवाली फिल्म शमशेरा का बीटीएस वीडियो शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं इसके सींस कैसे शूट हुए हैं.

https://www.instagram.com/p/CflygeYl7U9/

12:31 AM. 5 Jul 22 7:01 PM. 4 Jul

‘कैथी’ के हिंदी संस्करण ‘भोला’ का निर्देशन करेंगे अजय देवगन

अभिनेता अजय देवगन ने सोमवार को घोषणा की कि वह एक्शन ड्रामा ‘‘भोला” का निर्देशन करेंगे, जो 2019 में आई तमिल फिल्म ”कैथी” का हिंदी संस्करण है. देवगन खुद अभिनेत्री तब्बू के साथ इस फिल्म में अभिनय करेंगे. उन्होंने कहा कि वह ”रनवे 34” के बाद निर्देशक की कुर्सी पर लौटने के लिए उत्साहित हैं. अभिनेता-निर्देशक ने कहा, ”हालांकि, तैयारियां पहले की गई थीं. यह फिर से कैमरे के पीछे आने और तीन जादुई शब्द-लाइट्स, कैमरा, एक्शन! कहने का सवाल था.” ”भोला” को पहले धर्मेंद्र शर्मा द्वारा निर्देशित किया जाना था, जिन्होंने ”सन ऑफ सरदार”, ”शिवाय” और ”भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया” जैसी देवगन की फिल्मों में बतौर संपादक काम किया है. देवगन ने 2008 में ”यू मी और हम” नाटक के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की. इसके बाद उनकी 2016 में उनकी एक्शन फिल्म ”शिवाय” और अप्रैल 2022 में ”रनवे 34” आयी थी. ”भोला” फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद में चल रही है.

https://www.instagram.com/p/Cfk9FgYJ_lO/

12:31 AM. 5 Jul 22 7:01 PM. 4 Jul

‘धारावी बैंक’ में नजर आयेंगे सुनील शेट्टी 

अभिनेता सुनील शेट्टी, विवेक ओबेरॉय, सोनाली कुलकर्णी एमएक्स प्लेयर की आगामी क्राइम सीरीज़ में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. सोमवार को इसकी घोषणा की गयी. समित कक्कड़ द्वारा निर्देशित, इस सीरीज़ की शूटिंग धारावी के विभिन्न स्थानों पर की गयी है. मुख्य कंटेंट अधिकारी गौतम तलवार ने एक बयान में कहा, ”हमलोगों ने उस परिवेश को वास्तविक रूप में पेश करने के लिये कड़ी मेहनत की है. इस कहानी को जीवन में लाने के लिए इस तरह के समर्पित कलाकारों के साथ काम करके मैं भाग्यशाली रहा हूं.” हालांकि, सीरीज़ की रिलीज की तारीख अभी तय नहीं है.

7:56 PM. 4 Jul 22 2:26 PM. 4 Jul

सिद्धार्थ पिठानी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी जमानत

सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी को बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी. सोमवार को, अदालत ने 50,000 रुपये के मुचलके पर सिद्धार्थ पिठानी को जमानत दे दी. बता दें कि उन्हें कथित तौर पर मई 2021 में हैदराबाद से एक मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किया गया था. पिठानी से पहले, दिवंगत अभिनेता की पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ-साथ कई स्टाफ को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था.

7:56 PM. 4 Jul 22 2:26 PM. 4 Jul

शोएब इब्राहिम- दीपिका कक्कड़ का नया वीडियो

मुख्य बातें

Entertainment News Live Updates: करीना कपूर खान इन दिनों अपने बच्चों और पति सैफ अली खान के साथ वेकेशन मना रही है. करीना ने English Channel से लेटेस्ट तसवीर पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वहीं, 21 साल की कर्नाटक की सिनी शेट्टी के सिर सजा मिस इंडिया का ताज सजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >