Entertainment News LIVE Updates: गुरमीत चौधरी ने शेयर की बेटी की पहली तसवीर, रखा ये नाम
Copied link
Entertainment News Live Updates: साउथ स्टार धनुष की नयी फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का टीजर जारी कर दिया गया है. इस एक्टर ने फैंस के साथ शेयर किया है. टीजर में एक्टर चेहरे पर स्कार्फ ओढ़े बाइक चलाते नजर आ रहे है. वहीं, सिंगर-कंपोजर देवी श्री प्रसाद, रैपर यो यो हनी सिंह साथ में काम करने वाले है.
12:23 AM. 4 Jul 2212:23 AM. 4 Jul
आकांक्षा रंजन ने शेयर की तसवीरें
अभिनेत्री आकांक्षा रंजन ने अपने दोस्तों एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ समय बिताते हुए तसवीरों की एक सीरीज शेयर की है. अपने इंस्टाग्राम पर आकांक्षा ने रविवार को म्यूनिख से तीनों की तसवीरें शेयर की है जिसमें वो अलग अलग लोकेशन पर नजर आ रहे हैं. बता दें कि केएल राहुल और अथिया ने हाल ही में क्रिकेटर की कमर की सर्जरी के लिए एक साथ जर्मनी की यात्रा की थी.
https://www.instagram.com/p/CfiuJXeBLRD/
12:23 AM. 4 Jul 2212:23 AM. 4 Jul
गुरमीत और देबिना ने शेयर की बेटी की तसवीर
गुरमीत चौधरी और देबिना ने अपनी बेटी की पहली तसवीर शेयर की है. उन्होंने अपनी बेटी का नाम lianna रखा है.
https://www.instagram.com/p/Cfi9XnTg0xK/
12:23 AM. 4 Jul 2212:23 AM. 4 Jul
अर्जुन कपूर ने भतीजे संग शेयर की तसवीर
एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने भतीजे के साथ तसवीर शेयर की है जिसमें वो उसे गोद में उठाकर दुलारते दिख रहे हैं. इस तसवीर को एक्टर ने कैप्शन दिया, साला मैं तो चाचा बन गया.
https://www.instagram.com/p/Cfi1squrS2K/
6:59 PM. 3 Jul 226:59 PM. 3 Jul
मंदार चंदवादकर ने फैंस को कहा शुक्रिया
टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कलाकारों और क्रू ने टेलीविजन पर 3500 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया. अभिनेता मंदार चंदवादकर उर्फ भिड़े ने एक वीडियो शेयर कर फैंस के प्यार के लिए उन्हें शुक्रिया कहा.
https://www.instagram.com/p/CfhFTF0N8KU/?hl=en
6:59 PM. 3 Jul 226:59 PM. 3 Jul
आदित्य नारायण की बेटी की फोटो
एक्टर और टेलीविजन होस्ट आदित्य नारायण जो कभी एक चॉकलेटी ब्वॉय के नाम से मशहूर थे, वो अब परफेक्ट फैमिली मैन बन गये हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी तविशा नारायण का स्वागत किया है और पूरा समय अपनी फैमिली को दे रहे हैं. अब वो अपनी पत्नी श्वेता और बेटी के साथ वेकेशन इंज्वॉय कर रहे हैं. उनकी बेटी की झलक भी दिख रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CfgGfIhvite/?hl=en
6:59 PM. 3 Jul 226:59 PM. 3 Jul
भारती सिंह का बर्थडे
भारती सिंह आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. उनके बर्थडे पर उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनके साथ फोटो पोस्ट कर उन्हें विश किया है. शिमरी गाउन में वो काफी स्टनिंग लग रही है. उन्होंने इसमें लिखा है, हैप्पी बर्थडे माय लव.
6:59 PM. 3 Jul 226:59 PM. 3 Jul
नयनतारा ने पति संग शेयर की रोमांटिक फोटो
साउथ नयनतारा और विग्नेश शिवन हाल ही में शादी के बंधन में बंधे है. थाईलैंड से कपल कुछ समय पहले ही हनीमून से लौटे है. एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ रोमांटिक फोटोज पोस्ट की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/CfhTc64P40A/
6:59 PM. 3 Jul 226:59 PM. 3 Jul
लॉस एंजिल्स से प्रीति जिंटा ने शेयर की फोटो
लॉस एंजिल्स से प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो अपने पति जीन गुडइनफ, ऋतिक रोशन, सुजैन खान, अर्सलान गोनी, सोनाली बेंद्रे दिख रहे हैं. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, याद रखने के लिए एक रात. इसपर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CfhuGnovb4t/
6:59 PM. 3 Jul 226:59 PM. 3 Jul
सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड’ वेब सीरीज
6-एपिसोड वाली ‘सास बहू आचार प्राइवेट लिमिटेड’ वेब सीरीज का प्रीमियर 8 जुलाई को ZEE5 पर होगा. सीरीज में नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर अमृता सुभाष नजर आयेंगी. इसमें यामिनी दास, अनूप सोनी, अंजना सुखानी और आनंदेश्वर द्विवेदी भी है.
6:59 PM. 3 Jul 226:59 PM. 3 Jul
पलक तिवारी का बोल्ड अंदाज
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की तसवीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगती है. उनकी लेटेस्ट तसवीरों पर फैंस का दिल आ गया है. इसमें वो ग्लैमरस अंदाज में दिख रही है.
https://www.instagram.com/p/Cfgx1TOtBm5/
6:59 PM. 3 Jul 226:59 PM. 3 Jul
कपिल शर्मा मुश्किल में
कपिल शर्मा पर कॉन्ट्रैक्ट के उल्लंघन का आरोप लगा है औऱ ये मामला 2015 का है. ईटाइम्स की खबर के अनुसार, Sai USA Inc ने कपिल के खिलाफ उनके 2015 के नार्थ अमेरिका टूर से अनुबंध के उल्लंघन के लिए मुकदमा दायर किया है. अमेरिका के शो प्रोमोटर अमित जेटली के अनुसार, कपिल ने 6 शो करने का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, लेकिन उन्होंने 5 शो ही किए.
Kapil Sharma: कनाडा टूर के बीच मुश्किल में फंसे कपिल शर्मा,कॉन्ट्रैक्ट पूरा ना करने का लगा आरोप, केस दर्ज
2:16 PM. 3 Jul 222:16 PM. 3 Jul
हनी सिंह ने मिलाया देवी श्री प्रसाद से हाथ
देवी श्री प्रसाद औऱ यो यो हनी सिंह, सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ के लिए एक गाने पर साथ में मिलकर काम करेंगे. दोनों पहली बार किसी गाने पर साथ काम करेंगे. बता दें कि देवी फिल्म पुष्पा में श्रीवल्ली, शम्मी-शम्मी और Oo Antava सॉन्ग बना चुके है. अब देखना होगा कि देवी और हनी साथ में मिलकर क्या कमाल दिखाते है.
2:16 PM. 3 Jul 222:16 PM. 3 Jul
‘कैप्टन मिलर’ का टीजर
धनुष ने अपनी आने वाली फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें अभिनेता निर्देशक अरुण मथेश्वरन एक साथ काम कर रहे है. रिपोर्ट्स का दावा है कि धनुष फिल्म के लिए तीन अलग-अलग लुक में दिखेंगे.
मुख्य बातें
Entertainment News Live Updates: साउथ स्टार धनुष की नयी फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का टीजर जारी कर दिया गया है. इस एक्टर ने फैंस के साथ शेयर किया है. टीजर में एक्टर चेहरे पर स्कार्फ ओढ़े बाइक चलाते नजर आ रहे है. वहीं, सिंगर-कंपोजर देवी श्री प्रसाद, रैपर यो यो हनी सिंह साथ में काम करने वाले है.