Entertainment News Updates: ‘जुग जुग जियो’ ऑनलाइन लीक, परिणीति चोपड़ा ने शेयर की ये तसवीरें

Entertainment News LIVE Updates: अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. जन्मदिन के दो दिन पहले ही अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ वेकेशन के लिए निकल गए. एयरपोर्ट पर कपल स्पॉट किए गए और उनका वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

Live Updates
12:04 AM. 25 Jun 22 6:34 PM. 24 Jun

श्रद्धा आर्या का वीडियो आया सामने 

कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने मुंबई की बारिश को लेकर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो छाता लेकर कीचड़ से बचने की कोशिश करते हुए चल रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CfL7nTGgn0S/

10:21 PM. 24 Jun 22 4:51 PM. 24 Jun

परिणीति चोपड़ा ने इंज्वॉय किया पिज्जा

परिणीति चोपड़ा ने अपनी कुछ तसवीरें शेयर की हैं जिसमें वो पिज्जा इंज्वॉय करती नजर आ रही हैं. इन तसवीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, रेड कार्पेट के बाद अपनी हिल्स खो दो, गले लगाओ, हंसो और अपने मुंह को पिज्जा से भर दो .. मुझे पता है ये एकमात्र तरीका!

https://www.instagram.com/p/CfLU-pyD7Nt/

10:21 PM. 24 Jun 22 4:51 PM. 24 Jun

उड़िया अभिनेता रायमोहन परीदा ने की आत्महत्या

उड़िया फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एवं थियेटर कलाकार रायमोहन परीदा का शव भुवनेश्वर के प्राची विहार इलाके में स्थित उनके घर में शुक्रवार को फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. वह 58 वर्ष के थे. उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं. परीदा के परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार सुबह उनके कमरे में उनका शव फंदे से लटका हुआ पाया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा जाएगा. कई कलाकार परीदा को श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने के लिये उनके घर पहुंचे. क्योंझर जिले के रहने वाले परीदा ने 100 से अधिक उड़िया और 15 बांग्ला फिल्मों में काम किया. वह रंगमंच के भी एक लोकप्रिय कलाकार थे.

10:21 PM. 24 Jun 22 4:51 PM. 24 Jun

रिलीज के कुछ ही घंटों बाद लीक हुई जुग जुग जीयो

वरुण धवण और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म जुग जुग जियो (JugJugg Jeeyo) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी बज है. ‘जुग जुग जियो’ देश में करीब ढाई हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. लेकिन मेकर्स को अब बड़ा झटका लगा है. फिल्म रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई है.

7:54 PM. 24 Jun 22 2:24 PM. 24 Jun

दिव्यांका त्रिपाठी ने पूल में किया एन्जॉय

https://www.instagram.com/p/CfLan4ItjyU/

7:54 PM. 24 Jun 22 2:24 PM. 24 Jun

Shamshera Trailer

रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त की फिल्म शमशेरा का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. इस कहानी में रणबीर शमशेरा का रोल निभा रहे है. संजय दत्त दरोगा शुद्ध सिंह की भूमिका में है और वाणी सोना के रोल में जो शमशेरा का दिल चुरा लेती है.

Shamshera Trailer: ‘गुलामी किसी की अच्छी नहीं…’, रणबीर कपूर की फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर रिलीज, VIDEO

मुख्य बातें

Entertainment News LIVE Updates: अर्जुन कपूर 26 जून को अपना 37वां जन्मदिन मनाने वाले हैं. जन्मदिन के दो दिन पहले ही अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के साथ वेकेशन के लिए निकल गए. एयरपोर्ट पर कपल स्पॉट किए गए और उनका वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >