Entertainment News: शाहरुख खान की फिल्म पठान, डंकी, जवान बॉक्स ऑफिस पर होगी सुपरहिट, SRK का दावा, VIDEO

Entertainment News, 17 Nov Live Updates: चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा. दोनों मीडिया के सामने एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ कह चुके है. अब चारु अपनी बेटी जियाना के साथ नये घर में शिफ्ट हो गई है. वहीं, 2023 ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नामांकन की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इसमें बेयॉन्से को सबसे ज्यादा यानी नौ नौ नामांकन मिले है.

10:45 PM. 17 Nov 22 10:45 PM. 17 Nov

आलिया भट्ट- आकांक्षा रंजन कपूर के ‘गॉसिप सेशन’ में रणबीर कपूर इस तरह लेते हैं हिस्सा

अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर वर्तमान में मोनिका ओ माय डार्लिंग में अपने प्रदर्शन के लिए मिल रही प्रशंसा का आनंद ले रही हैं. वासन बाला निर्देशित फिल्म 11 नवंबर को रिलीज हुई थी और इसमें राजकुमार राव, हुमा कुरैशी और राधिका आप्टे भी हैं. हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान, आकांशा ने अपनी बीएफएफ आलिया भट्ट के बारे में दिलचस्प जानकारी दी. आलिया के रणबीर कपूर से शादी करने के बाद से उन्होंने अपने वर्तमान रिलेशन के बारे में खोला. सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए एक्ट्रेस ने मासी बनने को लेकर अपनी फीलिंग्स जाहिर की. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह एक नया एहसास है, मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया है. मैं इसके लिए उत्साहित हूं.” आकांशा ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने और आलिया ने कई बार लड़ाई की है, लेकिन इससे उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ा है. आकांक्षा ने कहा कि रणबीर गपशप में योगदान नहीं देता है, लेकिन बहुत सारे सवाल पूछता है. रणबीर के साथ उनका तालमेल कैसा है? आकांक्षा ने कहा, ‘अब हम सब परिवार हैं.’

10:45 PM. 17 Nov 22 10:45 PM. 17 Nov

कृति सेनन का मजेदार जवाब

कृति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को पैपराजी के लिए पोज देते देखा जा सकता है. यहां जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि ”आपके पार्टनर कहां है”. जिसपर कृति ने करारा जवाब देते हुए कहा, तो क्या हुआ…एक्ट्रेस की अदाओं ने फैंस का दिल जीत लिया. बता दें कि इस इवेंट में दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, कार्तिक आर्यन, तेजस्वी प्रकाश, एली अवराम, नरगिस फाखरी जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए.

https://www.instagram.com/p/ClDTOD2DLxp/

10:45 PM. 17 Nov 22 10:45 PM. 17 Nov

Fighter फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका पादुकोण हुई रवाना

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है. एक्ट्रेस इन-दिनों अपनी आगामी एरियल एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. आज एक्ट्रेस इसकी शूटिंग के लिए मुंबई एयरपोर्ट से रवाना हुई. फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन भी है, जो पहले ही शूटिंग लोकेशन पर पहुंच चुके है. एयरपोर्ट पर दीपिका को बॉस लेडी अवतार में देखा गया, अपनी अदाओं से वह कहर ढा रही थी. फाइटर गणतंत्र दिवस 2024 वीकेंड के दौरान बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. फिल्म में अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे. फाइटर के निर्माताओं ने फिल्म में वीएफएक्स के लिए प्रमुख कंपनी डबल नेगेटिव (डीएनईजी) को शामिल किया है.

https://www.instagram.com/p/ClC-qJLqsa4/

10:45 PM. 17 Nov 22 10:45 PM. 17 Nov

मधुर भंडारकर की फिल्म India Lockdown का घमाकेदार ट्रेलर रिलीज

मधुर भंडारकर की फिल्म भारत लॉकडाउन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. वीडियो आपको कोरोना के दिनों में ले जाएगा, जिसमें लोग सड़कों पर पैदल चल रहे हैं, बच्चे खाने के लिए इधर-उधर भटक रहे है. फिल्म में प्रतीक बब्बर, अहाना कुमरा और श्वेता बसु प्रसाद मुख्य भूमिका में है. लगभग ढाई मिनट के ट्रेलर में आपको एक पायलट, दिहाड़ी मजदूर, एक घर में काम करने वाली मां की पीड़ा देखने को मिलेगी. इधर प्रतीक बब्बर जो दिहाड़ी मजदूर के किरदार में नजर आ रहे है, वो पैसे की कमी की वजह से परिवार को लेकर अपने गांव पैदल जाते है. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने इंडिया लॉकडाउन का फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया था. फिल्म की कई सारी शूटिंग लॉकडाउन में ही की गई थी. इसमें आपको सन्नाटा देखने को मिलेगा. लोग बेबस बैठे हुए है. हमारे फ्रंटलाइन वर्कर काम पर लगे हुए है. सभी जगह अफरा-तफरी का माहौल है. ये फिल्म आपको 2 साल पीछे लेकर जाएगी. फिल्म जी 5 पर 2 दिसबंर को रिलीज होगी.

10:45 PM. 17 Nov 22 10:45 PM. 17 Nov

शाहरुख खान की आने वाली फिल्में होगी सुपरहिट

शाहरुख खान कई सालों के ब्रेक के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. उनके पास दीपिका पादुकोण के साथ यश राज फिल्म की पठान, राजकुमार हिरानी की डंकी, नयनतारा के साथ एटली का जवान है. फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है. अब शाहरुख खान ने दावा किया कि वह बिल्कुल भी नर्वस नहीं हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि उनकी सभी फिल्में सुपरहिट होंगी. शारजाह में एक कार्यक्रम में एंकर से दिल से दिल की बात करते हुए, शाहरुख खान ने उल्लेख किया कि जब उनके काम की बात आती है, तो उनका क्या मानना ​​​​है और क्यों वह सोने जाते हैं और सुबह इस विश्वास और दृढ़ विश्वास के साथ उठते हैं कि उनकी फिल्में और प्रोजेक्ट उन लोगों को पसंद आएंगे जिनके लिए इसे बनाया गया है.

https://www.instagram.com/p/ClAzivWvbhA/

10:45 PM. 17 Nov 22 10:45 PM. 17 Nov

शिव ठाकरे की स्ट्रगल जर्नी

बिग बॉस मराठी विनर शिव ठाकरे, जो इन-दिनों बिग बॉस के घर में धमाल मचा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. शिव के गेम को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. ऐसे में क्या आपको पता है कि आज शिव के पास करोड़ों रुपये है, लेकिन एक वक्त था, जब वह झुग्गी-झोपड़ियों में रहने को मजबूर थे. शिव ने कड़ी मेहनत के बाद कामयाबी हासिल की है. शुरुआती दिनों में, शिव पान की दुकान पर अपने पिता की मदद करते थे. उन्होंने पैसा कमाने के लिए और परिवार वालों को अच्छी जिंदगी देने के लिए अखबार और दूध के पैकेट भी बेचे.

https://www.instagram.com/p/Ck_EZTfg6cC/

10:45 PM. 17 Nov 22 10:45 PM. 17 Nov

हंसिका मोटवानी की प्री वेडिंग फंक्शन से पहले घर में होगी ये खास पूजा

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया संग 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. पिछले दिनों ही सोहेल ने हंसिका को एफिल टावर के सामने घुटने के बल बैठकर प्रपोज किया था. कपल की वेडिंग को लेकर हर दिन कई अपडेट्स सामने आ रहे है. यह जोड़ी भले ही जयपुर में शादी के बंधन में बंध रहे हो, लेकिन इस बड़े दिन की तैयारी मुंबई से शुरू होगी. अब जानकारी मिली है अभिनेत्री शादी का जश्न शुरू करने से पहले माता की चौकी कार्यक्रम की योजना बना रही हैं. बाद में रस्में शुरू होंगी.

https://www.instagram.com/p/CkF8sqvDbzI/

10:45 PM. 17 Nov 22 10:45 PM. 17 Nov

इस क्रिकेटर ने अनुष्का शर्मा को बताया अपना फेवरेट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चकड़ा एक्सप्रेस को लेकर लाइमलाइट में है. इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस जमकर मेहनत कर रही है. अक्सर वो फिल्म को लेकर तसवीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इस मूवी में वो तेज गेंदबाजी क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के रोल में दिखाई देंगी. इस बीच झूलन ने यूजर के एक सवाल पर अनुष्का का नाम लेते हुए जवाब दिया, जो अब वायरल हो रहा है. दरअसल, क्रिकेटर झूलन गोस्वामी ने फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था. इसमें झूलन से एक फैन ने अनुष्का शर्मा के लिए एक शब्द लिखने के लिए कहा. इसपर क्रिकेटर ने लिखा, फेवरेट. उनके इस जवाब को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा स्टोरी में लगाई. साथ ही रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया.

10:45 PM. 17 Nov 22 10:45 PM. 17 Nov

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई Riya Sen

रिया सेन आज महाराष्ट्र के अकोला में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं. राहुल के साथ चलने वाले अभिनेता की तस्वीरें और वीडियो जैसे वे एक-दूसरे से बात कर रहे थे, सोशल मीडिया पर साझा किए गए. इससे पहले, अभिनेता पूजा भट्ट को राहुल गांधी के साथ घूमते देखा गया था, जब वह हैदराबाद में भारत जोड़ी यात्रा के लिए उनके साथ शामिल हुई थीं. बता दें कि राहुल गांधी की अगुवाई में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को 71 दिन पूरे हो चुके हैं. राहुल ने अबतक 1550 किमी से ज्यादा तक का सफर तय किया है. राहुल गांधी ने ये यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू की थी. जिसमें कई नेता शामिल हुए थे.

10:45 PM. 17 Nov 22 10:45 PM. 17 Nov

हेयर ड्रायर से खुद को गर्म रखती थी परिणीति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर ऊंचाई के सेट से एक वीडियो साझा किया. वीडियो में एक्ट्रेस को ठंडे पहाड़ों के बीच बैठा जा सकता है. वहीं परी खुद को गर्म रखने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर रही थी. वीडियो में परिणीति ने टोपी और जैकेट के साथ ऊनी कपड़े पहने हैं. उन्होंने बूट्स को गर्म रखने के लिए उनके अंदर हेयर ड्रायर का इस्तेमाल किया. वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए, परिणीति ने लिखा, “#ऊंचाई शूट पर मेरे रक्षक…यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि सेट पर हर किसी ने मेरी चाल चुरा ली… (कोल्ड फेस इमोजी).

https://www.instagram.com/p/ClDRgKZImLC/

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

एक्ट्रेस नेहा शर्मा का लेटेस्ट वीडियो वायरल

https://www.instagram.com/p/ClDQ4wJD2Pf/

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

शहनाज गिल का जबरदस्त वीडियो

शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी टीम के साथ झिंगाट की धुन पर डांस करते देखा जा सकता है. एक पैपराजी ने ये वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया. इसमें शहनाज को व्हाइट कलर के वनपीस में देखा जा सकता है. एक्ट्रेस की किलर मूव्स पर फैंस दिल हार बैठे है. पैपराजी की पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “#शहनाज गिल अपनी टीम के साथ मस्ती कर रही हैं…कभी भी सुस्त पल नहीं होता, जब वह आसपास होती हैं, उनकी टीम के सदस्य कहते हैं.”

https://www.instagram.com/reel/ClBEZvgq64z/

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

सारा अली खान का खूबसूरत अंदाज

सारा अली खान ने अब आने वाली फिल्म के सेट से कुछ तसवीरें शेयर की है. तस्वीरों में सारा को गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही है. एक्ट्रेस एक खेत में पोज देते दिख रही है. वो खाट पर भी बैठकर तसवीरें क्लिक करवाती दिखी. इसपर यूजर्स ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/ClBeQaOI6pc/

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

मीरा राजपूत ने शेयर की तसवीरें

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने दोस्तों से मिलने के लिए न्यूयॉर्क गई हैं. मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी ट्रिप की तसवीरें पोस्ट की है. तसवीरों में वो दोस्तों के साथ डिनर, शॉपिग और घमूते हुए दिख रही है.

https://www.instagram.com/p/ClCrDIsKfy5/?hl=en

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

हेरा फेरी 3 को लेकर ये क्या कह दिया सुनील शेट्टी ने

कार्तिक आर्यन हेरा फेरी 3 में नजर आएंगे. इस बात की पुष्टि परेश रावल ने किया था. कार्तिक, अक्षय कुमार की जगह लेंगे और इस बात से यूजर्स नाराज है. अब इस बात पर सुनील शेट्टी ने रिएक्शन दिया है. एक्टर ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा कि अक्षय को रिप्लेस नहीं किया जा सकता. इसलिए कोई विवाद नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा कि, अक्की के साथ वो खुद मिलकर बात करेंगे और उन्हें फिल्म में रहने के लिए मनाएंगे.

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान इन दिनों करण जौहर की आगामी फ्लिक रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सहायक निर्देशक के रूप में काम कर रहे. हालांकि वो बॉलीवुड में कब डेब्यू करेंगे, इस सवाल का जवाब फैंस जानना चाहते है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो स्टारकिड बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित एक फिल्म से डेब्यू करेंगे. ये मूवी अगले साल फ्लोर पर जाएगी.

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

दीपिका पादुकोण के साथ दिखे कार्तिक आर्यन

दीपिका पादुकोण, जान्हवी कपूर, कार्तिक आर्यन और कृति सेनन सहित कई अन्य सेलेब्स एले ब्यूटी अवार्ड्स 2022 में नजर आए. इस इवेंट में दीपिका पादुकोण एक व्हाइट आउटफिट में काफी सुन्दर दिखी. उन्होंने एक्टर कार्तिक आर्यन के साथ पैपराजी को पोज दिए. वहीं, इसमें मसाबा गुप्ता, एली अवराम, नरगिस फाखरी, शारवरी वाघ, तेजस्वी प्रकाश, रिताभरी चक्रवर्ती, खुशाली कुमार और तनिष्क बागची भी दिखे.

https://www.instagram.com/reel/ClB7iGujTcl/

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

करीना कपूर की तसवीर पर आया आलिया का कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है. इन दिनों वो निर्देशक हंसल मेहता की अगली फिल्म में बिजी है. सेट से तसवीर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, डोवर डायरीज, यूनाइटेड किंगडम 2022 हमेशा सेट पर एक मूड हंसल मेहता. इसपर कमेंट करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा, लविंग दिज लुक्स.

https://www.instagram.com/p/ClBdpjmovL7/

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

शादी कर रही तमन्ना भाटिया?

ऐसी खबरें है कि तमन्ना भाटिया बहुत जल्द मुंबई बेस्ड एक बिजनेसमैन से शादी करने वाली हैं. इसपर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने अपने होने वाले पति से सबको मिलवाया है. वीडियो में वो खुद एक आदमी के गेटअप में दिख रही है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘ये है मेरा बिजनेसमैन पति.’

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

एल्बम ऑफ द ईयर

एबीबीए – वोयेज

एडेल – 30

बैड बनी – अन वेरानो सिन टी

बेयोंसे – रेनेसेंस

ब्रांडी कार्लिले – इन दीज साइलेंट डेज

कोल्डप्ले – म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स

हैरी स्टाइल्स – हैरी हाउस

केंड्रिक लैमर – मिस्टर मोराले एंड द बिग स्टेपर्स

लिज्जो – स्पेशल

मैरी जे ब्लिज – गुड मॉर्निंग गॉर्जियस (डीलक्स)

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

Best Pop Solo Performance

एडेल – ईजी ऑन मी

बैड बनी – Moscow Mule

दोजा कैट – वूमन

हैरी स्टाइल्स – ऐज़ इट वाज़

लिज़ो – About Damn Time

स्टीव लेसी – बैड हैबिट

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

म्यूजिक ऑफ द ईयर

एडेल – ईजी ऑन मी

बेयोंसे – ब्रेक माय सोल

बोनी रैट – जस्ट लाइक दैट

डीजे खालेद फिचरिंग रिक रॉस, लिल वेन, जे-जेड, जॉन लीजेंड और फ्राइडे – गॉड डिड

गेल – एबीसीडीईएफयू

हैरी स्टाइल्स – ऐज़ इट वाज़

केंड्रिक लैमर – द हार्ट पार्ट 5

लिज़ो – अबॉउट डेमन टाइम

स्टीव लेसी – बैड हैबिट

टेलर स्विफ्ट – ऑल टू वेल

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

Song of the Year

एडेल – ईजी ऑन मी

बेयॉन्से – ब्रेक माय सोल

बोनी रैट – जस्ट लाइक दैट

डीजे खालिद रिक रॉस, लिल वेन, जे-जेड, जॉन लीजेंड और फ्राइडे – गॉड डिड

गेल – एबीसीडीईएफयू

हैरी स्टाइल्स – ऐज़ इट वाज़

केंड्रिक लैमर – द हार्ट पार्ट 5

6:18 PM. 17 Nov 22 6:18 PM. 17 Nov

65वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट जारी

65वां ग्रैमी अवार्ड्स 5 फरवरी 2023 को होने वाला है. इसे होस्ट कॉमेडियन ट्रेवर नोआ करेंगे, जो पिछले दो संस्करणों के होस्ट रह चुके है. 2023 ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नामांकन की पूरी सूची जारी कर दी गई है. आपको बताते है किन सेलेब्स को नॉमिनेटेड किया गया है. यहां देखिए पूरी लिस्ट.

Record of the Year

ABBA – डोंट शट मी डाउन

एडेल – ईजी ऑन मी

बेयोंसे – ब्रेक माय सोल

ब्रांडी कार्लिले फिचरिंग लुसियस – यू एंड मी ऑन द रॉक

दोजा कैट – वुमन

हैरी स्टाइल्स – ऐज़ इट वाज़

केंड्रिक लैमर – द हार्ट पार्ट 5

लिज़ो – अबॉउट डेमन टाइम

मैरी जे ब्लिज – गुड मॉर्निंग गॉर्जियस

स्टीव लेसी – बैड हैबिट

12:45 PM. 17 Nov 22 12:45 PM. 17 Nov

बेस्ट सोलो परफॉर्मेंस

एडेल – ईजी ऑन मी

बैड बनी – मास्को म्यूल

दोजा कैट – वुमन

हैरी स्टाइल्स – ऐज़ इट वाज़

लिज़ो – अबॉउट डेमन टाइम

स्टीव लेसी – बैड हैबिट

12:45 PM. 17 Nov 22 12:45 PM. 17 Nov

Best New Artist

अनिता

डोमी और जेडी बैक

लट्टो

मानेस्किन

मौली टटल

मुनि लोंग

उमर अपोलो

समारा जॉय

टोबे न्वीग्वे

वैट लेग

12:45 PM. 17 Nov 22 12:45 PM. 17 Nov

चारू असोपा हुई नये घर में शिफ्ट

चारू असोपा और राजीव सेन के तलाक के खबरों के बीच एक्ट्रेस नये घर में शिफ्ट हो गई है. उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है. वीडियो में वो फैंस को पूरा घर दिखा रही है. बता दें कि चारू ने दावा किया है कि राजीव ने उसके साथ धोखा किया जब वह गर्भवती थी और उस पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया.

मुख्य बातें

Entertainment News, 17 Nov Live Updates: चारू असोपा और उनके पति राजीव सेन के बीच काफी समय से कुछ ठीक नहीं चल रहा. दोनों मीडिया के सामने एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ कह चुके है. अब चारु अपनी बेटी जियाना के साथ नये घर में शिफ्ट हो गई है. वहीं, 2023 ग्रैमी अवार्ड्स के लिए नामांकन की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इसमें बेयॉन्से को सबसे ज्यादा यानी नौ नौ नामांकन मिले है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >