Entertainment News Updates: प्रसिद्ध असमिया कलाकार पुलक गोगोई का निधन, 84 की उम्र में ली अंतिम सांस
Copied link
Entertainment News, 12 Nov Live Updates: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया. वहीं, रणवीर सिंह को इस साल माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 19वें संस्करण में एटोइल डी’ओर से सम्मानित किया गया है. इस दौरान स्टेज पर एक्टर ने जमकर डांस किया.
10:53 PM. 12 Nov 225:23 PM. 12 Nov
पुलक गोगोई का लंबी बीमारी के बाद निधन
प्रख्यात असमिया फिल्म निर्माता और कलाकार पुलक गोगोई का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में निधन हो गया. गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कुछ दिनों से लेखक का इलाज चल रहा था और सुबह लगभग 8.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. 2013 में प्राग सिने अवार्ड्स में ‘मोमताज’ के लिए असमिया फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन पुरस्कार प्राप्त करने वाले, गोगोई का जन्म 1938 में हुआ था और उन्होंने ‘श्रीमोती महिमामयी’, ‘सदोरी’, ‘सेंदूर’, ‘सुरुज’, ‘मोरम नोदिर गभोरू घाट’ और ‘पाटनी’, जैसी फिल्म का निर्देशन किया था.
10:53 PM. 12 Nov 225:23 PM. 12 Nov
बिपाशा बसु की बेटी का नाम
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर आज एक नन्ही प्रिसेंस के पेरेंट्स बन गए है. पापा करण ने ये खुश फैंस के साथ शेयर किया. एक्टर ने बेबी की फोटो शेयर करते हुए उनका नाम भी रिवील कर दिया है.
https://www.instagram.com/p/Ck25DKZNmAo/
10:53 PM. 12 Nov 225:23 PM. 12 Nov
शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर ऑफिसर ने रोका
मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान और उनकी टीम को कस्टम विभाग की ओर से रोकने का मामला सामने आया है. रिपोर्ट्स की मानें तो किंग खान से डिपार्टमेंट ने एक घंटे तक कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने पर पूछताछ भी की. जानकारी के अनुसार सीमा शुल्क अधिकारियों ने शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह को आज सुबह करीब 12:50 बजे हवाई अड्डे पर उनके सामान के साथ रोक दिया. अधिकारियों ने सामान की जांच की, जिसमें शानदार घड़ियों के खाली कवर दिखाई दिए.
10:53 PM. 12 Nov 225:23 PM. 12 Nov
बिपाशा बसु बनी मां
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बाद, बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी पेरेंट्स बन गए है. एक्ट्रेस ने प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. इस खुशखबरी के बाद पापा करण सिंह ग्रोवर के खुशी का कोई ठिकाना नहीं है.
10:53 PM. 12 Nov 225:23 PM. 12 Nov
एमसी स्टैन ने पहला इतना महंगा आउटफिट
बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट एमसी स्टेन ऑरमैक्स लिस्ट में लगातार टॉप पर हैं. फैंस शिव ठाकरे और अब्दु रोजिक के साथ उनकी बॉन्डिंग को काफी पसंद करते हैं. शुक्रवार का वार में रैपर को लूई वीटॉन शर्ट में देखा गया. इस शर्ट की कीमत करीब 2.5 लाख रुपये के करीब बताई जा रही है. इतने दाम में आप आईफोन 14 प्रो मैक्स तक खरीद सकते है. एमसी स्टेन के इस शर्ट में चारों ओर मोनोग्राम बनवाया हुआ लेबल था. शर्ट के साथ रैपर ने जो टीशर्ट पहनी थी, उसकी कीमत करीब 30 हजार रुपये से ज्यादा है. नाइकी के शूज के साथ उन्होंने अपने आउटफिट को कंप्लीट किया.
कार्तिक आर्यन ने हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार को किया रिप्लेस
हेरा फेरी (Hera Pheri) और फिर हेरा फेरी (Phir Hera Pheri) लगभग सभी ने देखी होगी. अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की जादुई तिकड़ी ने सभी को खूब गुदगुदाया था. इस कॉमेडी फिल्म में श्याम, बाबूराव और राजू की जुगलबंदी आज भी दर्शकों के चेहरे पर मुस्कुराहट ला देती है. हालांकि अब जल्द ही फिल्म का तीसरा पार्ट आने वाला है. जिसमें फैंस को अक्षय कुमार नहीं दिखेंगे. जी हां सही सुना, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन ने उनकी जगह ले ली है. अब परेश रावल ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है. उन्होंने एक ट्वीट में इसको कंफर्म किया है.
10:53 PM. 12 Nov 225:23 PM. 12 Nov
सलमान खान ने भेड़िया वरुण को कहा- मेरे बम पर काट
बिग बॉस 16 का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें भेड़िया फिल्म के स्टारकास्ट भाईजान के साथ दिखाई दिए. यहां सलमान ने कृति के साथ ठुमकेश्वरी पर डांस किया. दोनों के किलर स्टेप्स फैंस को काफी पसंद आ रहे है. सलमान ने इस दौरान कहा कि भेड़िया वरुण आप मेरे बम पर काटें. वरुण हंसने लगे, जिसपर एक्टर ने कहा कि ऐसे कैसे..भाईजान ने कहा कि भेड़िया इसी जगह काटता है.
https://www.instagram.com/p/Ck2SJVhjOsC/?hl=en
10:53 PM. 12 Nov 225:23 PM. 12 Nov
सिद्धांत चतुर्वेदी के घर के पास दिखी नव्या
सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली नंदा के डेटिंग की खबरें इन-दिनों सुर्खियों में छाई हुई है. दोनों को कई एक साथ स्पॉट किया जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब नव्या को सिद्धांत के घर जाते हुए देखा गया. यह समझना मुश्किल है कि यह सब कैसे शुरू हुआ लेकिन एक बात पक्की है, जब से नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी की अफवाहें सामने आई हैं, तब से वे एंटरटेनमेंट न्यूज पर छाए हुए हैं. टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नव्या को हाल ही में सिद्धांत से मिलने जाते देखा गया था. उसकी तस्वीरें भी शेयर की गईं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
https://www.instagram.com/p/Ckpolgqsk1v/?hl=en
5:49 PM. 12 Nov 2212:19 PM. 12 Nov
‘भारत विरोधी’ टिप्पणी के लिए माफी मांगें वीर दास
दक्षिणपंथी संगठनों के विरोध के चलते बेंगलुरू में ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ वीर दास का शो रद्द किए जाने के बाद गोवा में हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) ने शनिवार को कहा कि वह तब तक उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी जब तक कि वह अमेरिका में की गई अपनी “भारत विरोधी” टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते. समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि जहां कहीं भी दास के कार्यक्रम होंगे, उनका संगठन विरोध करता रहेगा.
5:49 PM. 12 Nov 2212:19 PM. 12 Nov
सारा अली खान का बोल्ड लुक
https://www.instagram.com/p/Ck0jyXRSveW/?hl=en
5:49 PM. 12 Nov 2212:19 PM. 12 Nov
दीपिका पादुकोण रेड ड्रेस में लगी कमाल
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हर लुक से फैंस को बेताब कर देती है. उन्होंने लेटेस्ट फोटोशूट अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसमें वो रेड आउटफिट में काफी स्टनिंग लग रही है.
https://www.instagram.com/p/Ck0jqYEL5zA/?hl=en
5:49 PM. 12 Nov 2212:19 PM. 12 Nov
भूमि पेडनेकर का ग्लैमरस लुक
हाल ही में भूमि पेडनेकर ने मुंबई में एक अवार्ड शो में शिरकत की. इस दौरान भूमि ब्लैक स्टाइलिश आउटफिट में दिखी. जिसने भी उन्हें देखा बस देखता रह गया. एक्ट्रेस ने तसवीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. सेलेब्स से लेकर यूजर्स हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. बता दें कि इन दिनों वो गोविंदा नाम मेरा फिल्म को लेकर बिजी चल रही है.
https://www.instagram.com/p/Ck02ChTIhrJ/
2:53 PM. 12 Nov 229:23 AM. 12 Nov
लंदन से करीना ने शेयर की लेटेस्ट तसवीर
करीना कपूर इन दिनों लंदन से लगातार तसवीरें शेयर कर रही है. हाल ही में करीना ने ब्लैक आउटफिट में अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ फोटो पोस्ट की थी. अब उन्होंने लेटेस्ट तसवीर शेयर की है, जिसमें वो सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रैक्टर के साथ दिख रही है. बता दें कि बेबो फिल्म निर्देशक हंसल मेहता की थ्रिलर फिल्म में काम कर रही है.
2:53 PM. 12 Nov 229:23 AM. 12 Nov
बिग बॉस 16 से प्रियंका चौधरी हुई बाहर
अर्चना गौतम के एविक्शन से फैंस अभी तक संभले नहीं है और एक और एविक्शन हो गया. अर्चना गौतम के बाद प्रियंका चौधरी को घर से बेघर होना पड़ा. नये प्रोमो मे सलमान खान, प्रियंका से पूछते है, आप क्या चाहती है ये गेम कैन जीते. प्रियंका कहती है, मैं अपने लिए खेल रही हूं औऱ वो अपने लिए खेल रहा है. जिसके बाद वो अंकित से पूछते है, आपको सपोर्ट चाहिए प्रियंका का. इसपर वो कहते है, नहीं सर.
https://www.instagram.com/p/Ck08FWoK5wv/
2:53 PM. 12 Nov 229:23 AM. 12 Nov
एक्ट्रेस रोजलिन खान को हुआ कैंसर
PETA की वायरल मॉडल और एक्ट्रेस रोजलिन खान ने फैंस को बताया कि उन्हें कैंसर हुआ है. एक्ट्रेस ने इस बारे में एक लंबा-चौड़ा पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखा. एक्ट्रेस ने मुंबई के एक अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, मुश्किल लोगों की जिंदगी आसान नहीं होती ये कहीं पड़ा था… लेकिन अब मुझे पता है कि यह मेरे जैसे लोगों के लिए है. यह मेरे जीवन का एक अध्याय हो सकता है, विश्वास और आशा रखते हुए.
https://www.instagram.com/p/Ck0R6GFNGhE/?hl=en
2:53 PM. 12 Nov 229:23 AM. 12 Nov
कार्तिक आर्यन का ये लुक देखा आपने?
कार्तिक आर्यन अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म फ्रेडी में डेंटिस्ट के रोल में दिखेंगे. इस फिल्म के सेट से नयी तसवीरें सामने आई है, जिसमें वो सेट पर निर्देशक से बातचीत करते दिख रहे है. उनका इंटेंस लुक देखने लायक है.
https://www.instagram.com/p/CkxhZDjvV8t/?hl=en
12:37 PM. 12 Nov 227:07 AM. 12 Nov
शाहरुख खान को मिला ये अवॉर्ड
शाहरुख खान को शारजाह के एक्सपो सेंटर में शारजाह इंटरनेशनल बुक फेयर (SIBF) 2022 के 41 वें संस्करण में ग्लोबल आइकॉन ऑफ़ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से नवाजा गया. इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म पठान का डायलॉग बोला- ‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो, मौसम बिगड़ने वाला है.’ जिसे सुनकर उनके चाहने वाले खुशी से चिल्लाने लगे.
https://www.instagram.com/reel/Ck067Rbs–L
12:37 PM. 12 Nov 227:07 AM. 12 Nov
Marrakech International Film Festival Award
माराकेच अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव इस समय मोरक्को में हो रहा है. इस महोत्सव में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को एटोइल डी’ओर अवॉर्ड मिला. अवॉर्ड लेते हुए एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. साथ ही उन्होंने मल्हारी गाने पर जमकर डांस किया.
मुख्य बातें
Entertainment News, 12 Nov Live Updates: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को ग्लोबल आइकॉन ऑफ सिनेमा एंड कल्चरल नैरेटिव अवार्ड से सम्मानित किया गया. वहीं, रणवीर सिंह को इस साल माराकेच इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 19वें संस्करण में एटोइल डी’ओर से सम्मानित किया गया है. इस दौरान स्टेज पर एक्टर ने जमकर डांस किया.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.