Jawan Box Office Collection Day 9: धुंआदार कमाई कर रही शाहरुख की जवान, 9वें दिन 400 करोड़ का आंकड���ा किया पार

1 / 1
Jawan Box Office Collection Day 9: धुंआदार कमाई कर रही शाहरुख की जवान, 9वें दिन 400 करोड़ का आंकड���ा किया पार
फुल स्क्रीन में देखें

Jawan Box Office Collection Day 9: धुंआदार कमाई कर रही शाहरुख की जवान, 9वें दिन 400 करोड़ का आंकड���ा किया पार

Jawan box office collection Day 9: एटली कुमार द्वारा निर्देशित जवान बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने काम किया है. दीपिका पादुकोण, संजय दत्त ने विशेष भूमिका निभाया है. फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है और इसका कलेक्शन आपको हम बता रहे है.

शाहरुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म ने 9वें दिन भी 8वें दिन के लगभग समान कलेक्शन बनाए रखा. फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

एटली की फिल्म जवान भारत में हिंदी, तमिल और तेलुगु में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी. Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के अनुसार, जवान ने नौवें दिन 21 करोड़ की कमाई की.

जवान ने 410.88 करोड़ की कमाई की, जिससे फिल्म ने एक हफ्ते में 400 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया. हालांकि इस सप्ताह कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, तो ऐसे में उम्मीद है कि मूवी दूसरे सप्ताह भी पकड़ बनाए रखेगी.

यह केवल तीसरी बार है जब कोई हिंदी मूल फिल्म ‘पठान’ और ‘गदर 2’ के बाद प्रतिष्ठित 400 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री किया है. बात दें कि जवान पहले से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है, केवल ‘पठान’ से पीछे है.

केवल 8 महीनों के अंतराल में शाहरुख खान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. साल की उनकी तीसरी फिल्म डंकी की आधिकारिक तौर पर क्रिसमस के लिए पुष्टि की गई है, जो राजकुमार हिरानी की फिल्म है.

जवान की बात करें तो, शाहरुख जवान की रिलीज के बाद मिल रही सफलता और प्यार का आनंद ले रहे हैं. बड़े-बड़े डायरेक्टर्स से लेकर एक्टर्स तक मूवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जवान सिनेमाघरों में रिलीज होने के 40 से 65 दिनों में नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हो सकती है. हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी आना बाकी हैं.

जवान में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में हैं और नयनतारा एक पुलिसकर्मी की भूमिका में हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण, शाहरुख की पत्नी और मां की भूमिका में हैं.

जवान में दीपिका पादुकोण का कैमियो रोल हैं. फिल्म जवान में दीपिका पादुकोण ने कितनी फीस ली. इसपर एक्ट्रेस ने द वीक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने जवान या फिल्मों में अपनी किसी विशेष भूमिका के लिए कोई शुल्क नहीं लिया.

जवान से पहले शाहरुख खान के साथ पठान में दीपिका पादुकोण ने काम किया था. ये फिल्म सुपरहिट रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >