Jawan Box Office Collection Day 4: संडे को 'जवान' ने मचाया गदर, इस हफ्ते होगी 300 करोड़ के क्लब में शामिल

Jawan Box Office Collection Day 4: शाहरुख खान स्टारर 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज हुई थी और उसके बाद से ही ये बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. हर दिन इसके बिजनेस में बढ़ोतरी ही देखी गई है. रविवार को एटली की फिल्म ने जबरदस्त कमाई कर सबके होश उड़ा दिए.

शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ हर दिन बॉक्स ऑफस पर कमाल कर रही है. फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है. हर दिन मूवी रिकॉर्ड तोड़ रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवान ने चौथे दिन 81 करोड़ रुपये की जबरदस्त कमाई की है. हालांकि ये शुरूआची आंकड़े है और इसमें थोड़ा फेर बादल हो सकता है.

अभी तक जवान ने रिलीज के बाद रविवार को सबसे ज्यादा कमाई की है. टोटल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में 287 करोड़ 06 लाख रुपये कमा चुकी है. वहीं, फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइड 384.69 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है.

शाहरुख खान स्टारर मूवी अब 300 करोड़ के बहुत करीब है. मूवी में नयनतारा, विजय सेतुपति के अलावा सान्या मल्होत्रा, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, प्रियामणि हैं. दीपिका पादुकोण और संजय दत्त ने इसमें कैमियो किरदार निभाया है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवान कुछ ही समय सनी देओल स्टारर गदर-2 का रिकॉर्ड (500 करोड़) तोड़ सकती है. बता दें कि गदर 2 को रिलीज हुए 30 दिन से ज्यादा हो गया है.

कंगना रनौत ने जवान की कमाई देखते हुए शाहरुख खान को गॉड ऑफ सिनेमा बता दिया था. उन्होंने कहा था, शाहरुख खान सिनेमा के भगवान हैं जिनकी सिनेमा को न केवल उनके हग या डिंपल के लिए बल्कि कुछ गंभीर दुनिया को बचाने के लिए भी जरूरत है.

जवान के ब्लॉकबस्टर होने का दर्जा मिलने पर करण जौहर ने शाहरुख खान की तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर लगाकर लिखा था, ‘सम्राट. इसके अलावा कई सेलेब्स जवान की सफलता पर किंग खान को बधाई दे रहे है.

साल 2023 खान के लिए यादगार बनने जा रहा है. पहले जनवरी में रिलीज हुई पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. उसके बाद जवान बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है.

जवान के रिलीज से पहले शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ तिरूपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे. उनके साथ नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन भी नजर आए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >