Hrithik Roshan: जितेंद्र के पैर छूने पर ऋतिक रोशन को मिले थे 100 रुपये, जानें पूरा किस्सा

1 / 1
Hrithik Roshan: जितेंद्र के पैर छूने पर ऋतिक रोशन को मिले थे 100 रुपये, जानें पूरा किस्सा
फुल स्क्रीन में देखें

Hrithik Roshan: जितेंद्र के पैर छूने पर ऋतिक रोशन को मिले थे 100 रुपये, जानें पूरा किस्सा

Happy Birthday Hrithik Roshan: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऋतिक आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक है. लेकिन क्या आप जानते है कि एक्टर की पहली कमाई कितनी थी.

बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. ऋतिक अपने दमदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में रहते है. इसके अलावा उन्हें ग्रीक गॉड का दर्जा भी मिला है. आज ऋतिक करोड़ों कमाते है, लेकिन क्या आप जानते है उनकी पहली कमाई कितनी थी.

ऋतिक रोशन की पहली कमाई सिर्फ 100 रुपये थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने छह साल की उम्र में फिल्म ‘आशा’ में काम किया था. फिल्म में उन्हें सिर्फ जितेंद्र के पैर छूने थे. उनका बस इतना छोटा सा रोल था. इस रोल के लिए उन्हें 100 रुपये मिले थे.

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ऋतिक रोशन ने कुछ फिल्मों में काम किया था, जिसमें ‘भगवान दास’, ‘आसपास’, ‘आप के दीवाने’ शामिल है. जिसके बाद फिल्म कहो ना प्यार से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा.

पिछली बार ऋतिक रोशन फिल्म विक्रम वेधा में नजर आए थे. हालांकि ये मूवी दर्शकों को पसन्द नहीं आई. उनकी आने वाली फिल्मों में फाइटर है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण के साथ दिखेंगे. इसके अलावा वो वॉर और कृष 4 में भी दिखेंगे.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रही है. दोनों अक्सर साथ में वेकेशन एजॉय करते दिख जाते है. हाल ही में ऋतिक अपनी दोनों बेटे के साथ छुट्टियां मनाने गए थे और इसमें सबा भी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >