Gadar 2 Box Office: खत्म हुआ ‘गदर 2’ का क्रेज, घटने लगी है सनी देओल की फिल्म की कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

1 / 1
Gadar 2 Box Office: खत्म हुआ ‘गदर 2’ का क्रेज, घटने लगी है सनी देओल की फिल्म की कमाई, जानें टोटल कलेक्शन
फुल स्क्रीन में देखें

Gadar 2 Box Office: खत्म हुआ ‘गदर 2’ का क्रेज, घटने लगी है सनी देओल की फिल्म की कमाई, जानें टोटल कलेक्शन

Gadar 2 Box Office Collection: ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर 35 दिन बिता लिए है और अब सिनेमाघरों में दर्शक काफी कम दिख रहे है. अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा थे. जवान के रिलीज के बाद फिल्म का क्रेज कम होता दिख रहा है. चलिए बताते है अबतक कितनी कमाई हुई है.

‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही तहलका मचा दिया था. फिल्म की सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री पर फ्लॉप फिल्मों लगे ग्रहण को हटा दिया. अबतक मूवी ने 500 से ज्यादा की कमाई की है.

2001 में रिलीज हुए गदर में तारा सिंह के रूप में अपने प्रदर्शन से दिल जीतने वाले सनी देओल दो दशकों के बाद गदर 2 के साथ जादू को फिर से बनाने में कामयाब रहे. गदर 2 को जबरदस्त समीक्षाएं मिली और बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत हुई.

गदर 2 एक महीने से अधिक समय तक राज करने में सफल रही. हालांकि शाहरुख खान की जवान की रिलीज ने टिकट खिड़कियों पर इसकी गति धीमी कर दी. अब फिल्म का क्रेज कम होता जा रहा है.

Sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 ने 34वें दिन केवल 0.35 करोड़ की कमाई की है. अबतक फिल्म की टोटल कमाई 516.43 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 674 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.

बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत के बाद, गदर 2 को शानदार समीक्षा और अच्छी प्रतिक्रिया के कारण सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखने मिली थी. इस बीच फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं.

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि गदर 2 इस साल अक्टूबर में ओटीटी रिलीज होगी. खबरें है कि गदर 2 का प्रीमियर 6 अक्टूबर को जी5 पर होगा.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 के ओटीटी राइट्स 50 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कन्फर्म नहीं कहा गया है.

गदर 2 का निर्देशन अनिल शर्मा द्वारा किया गया है, जिसमें सनी देओल ने तारा सिंह और अमीषा पटेल ने सकीना का किरदार निभाया था. यह फिल्म भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है.

गदर 2 तारा सिंह के बेटे के रोल में उत्कर्ष शर्मा है. उत्कर्ष ने गदर में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था और अब 22 साल बाद उन्होंने बड़े जीते का रोल प्ले किया है.

गदर 2 की सफलता के बारे में बोलते हुए, नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कहा कि उन्हें फिल्म की ‘भारी लोकप्रियता’ ‘परेशान करने वाली’ लगती है.

Also Read: Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान की जवान मचा रही गदर, 700 करोड़ से बस इतनी दूर है फिल्म, जानें कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >