Gadar 2 Box Office: 'गदर 2' की रफ्तार पर लगी ब्रेक, 500 करोड़ कमाने के बाद सोमवार को हुई सिर्फ इतनी कमाई

Gadar 2 box office collection day 25: अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित, सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. फिल्म को रिलीज हुए 35 दिन हो गए है और मूवी ने अबतक 500 करोड़ रुपए कमा लिए है. चलिए आपको बताते है टोटल कमाई.

अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंड़े गाड़ दिए. मूवी 500 रुपए कमा चुकी है. फिल्म 11 अग्स्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Sacnilk.com द्वारा बताए गए शुरुआती अनुमान के अनुसार सोमवार को गदर 2 ने 2.5 करोड़ की कमाई की. अबतक फिल्म की कमाई 503.67 करोड़ हो गई है. हालांकि सोमवार को कमाई की रफ्तार धीरे हो गई.

गदर 2 का एक दिन का सर्वाधिक 55 करोड़ का कलेक्शन स्वतंत्रता दिवस पर हुआ था. जबकि मूवी ने पहले वीके में 284.63 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे वीक में 134.47 करोड़ और तीसरे सप्ताह में 63.35 करोड़ का बिजनेस किया था.

2001 की सुपरहिट फिल्म गदर एक प्रेम कथा की अगली कड़ी, गदर 2 ने 11 अगस्त को रिलीज होने के बाद से सिनेमाघरों, खासकर सिंगल स्क्रीन पर अच्छा प्रदर्शन किया है. फिल्म ने 40 करोड़ की ओपनिंग की थी.

गदर 2 में तारा सिंह अपने बेटे जीते को बचाने के क्रम में सीमा पार पाकिस्तान जाना पड़ता है, जिसका किरदार उत्कर्ष शर्मा ने निभाया है. उत्कर्ष ने गदर में भी काम किया था.

फिल्म के बारे में बात करते हुए, अनिल शर्मा ने पीटीआई से एक इंटरव्यू में कहा था, “मास एंटरटेनर बनाना आसान नहीं है. यह कठिन है क्योंकि आपको इस लार्जर दैन लाइफ हीरो को इस तरह दिखाना होगा कि वह जो कुछ भी करता है वह वास्तविक होने के साथ-साथ मनोरंजक भी लग.

अनिल शर्मा ने कहा था, एक यथार्थवादी फिल्म बनाते समय आप उस व्यक्ति और अन्य लोगों से बात कर सकते हैं जिन पर कहानी आधारित है, लेकिन किसी फिल्म में नायकत्व जोड़ना चुनौतीपूर्ण है.

सनी देओल ने गदर 2 की सफलता पर कहा, जब उन्होंने दूसरा भाग बनाया, तो उन्हें नहीं पता था कि इसे दर्शकों द्वारा इतना पसंद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि भले ही दो पूरी पीढ़ियां गुजर गईं, प्रशंसक उतने ही उत्साहित हैं जितने पहली बार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >