Dunki: फ्री में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी कैसे देख सकते हैं? शाहरुख खान ने बताया ये तरीका

1 / 1
Dunki: फ्री में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी कैसे देख सकते हैं? शाहरुख खान ने बताया ये तरीका
फुल स्क्रीन में देखें

Dunki: फ्री में राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी कैसे देख सकते हैं? शाहरुख खान ने बताया ये तरीका

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में है. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और अब फैंस ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. निर्देशक राजकुमार हिरानी की इस मूवी में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी है. इस बीच शाहरुख ने बताया है कि फ्री में आप कैसे देख सकते है.

निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी सुर्खियों में है. फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू और विक्की कौशल है. फिल्म चार दोस्तों की कहानी है.

शाहरुख खान ने आस्क एसआरके सेशन रखा था, जिसमें उनसे एक फैन ने पूछा, ‘थिएटर में जाने के लिए कोई डंकी तरीका यानी (अवैध बिना टिकट) है क्या?’ इस पर एक्टर ने लिखा, ‘जब मैं छोटा था तो मैं प्रोजेक्शनिस्ट को पटाता था और फिल्में देखता था. ये कर सकते हो शायद तुम्हारा काम हो जाए. लेकिन किसी को यह मत बताना कि मैंने तुम्हें यह बताया है. यह हमारा सीक्रेट है.’

शाहरुख खान की फिल्म डंकी का पहला गाना लुट पुट गया बीते दिन रिलीज किया गया. ये गाना रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया.

राजकुमार हिरानी के साथ पहली बार किंग खान काम कर रहे हैं. हिरानी, ​​अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई है. यह इस साल 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है.

कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा ने इंडियनएक्सप्रेस कॉम के साथ इंटरव्यू में मुकेश ने कहा, जब मैंने डंकी की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं दंग रह गया. अगर आपको 3 इडियट्स पसंद है तो यह उससे 100 गुना बेहतर होगी. जब भी मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी है मैं रोया हूं. हर बार. फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी.

शाहरुख खान की फिल्म डंकी में बोमन ईरानी भी है और वो एक शिक्षक के किरदार में दिखे है. बता दें कि फिल्म का बजट सिर्फ 120 करोड़ रुपए है.

डंकी से पहले शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान आई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. दोनों फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छापे थे.

डंकी की क्लैश प्रभास की सालार से है. प्रभास और शाहरुख खान आमने-सामने है. दोनों के फैंस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे है. अब देखना होगा कि आगे कौन होता है.

शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, नयनतारा, विजय सेतुपति स्टारर फिल्म जवान इसी साल सिंतबर में सिनेमाघरों में रिलीज हुआ था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था.

हाल ही में दिगग्ज फुटबॉलर डेविड बेकहम भारत आए थे. इस दौरान उनके लिए शाहरुख खान ने पार्टी रखी थी. पार्टी की तसवीरें भी सामने आए थे, जिसमें दोनों स्टार्स साथ में पोज देते दिखे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >