Bollywood News Updates: न्यूड फोटोशूट विवाद में रणवीर सिंह का बयान दर्ज, शहनाज गिल की नयी फिल्म का ऐलान
Copied link
Bollywood News LIVE Updates: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 से सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू बाहर हो गए. अबतक शो से एरिका पैकर्ड, अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी और सृति झा बाहर हो चुके है. वहीं, सुष्मिता सेन और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सुष्मिता-रोहमन को मुंबई के सांताक्रूज में क्लिक किया गया. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…
11:45 PM. 29 Aug 2211:45 PM. 29 Aug
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का नया गाना रिलीज
9:32 PM. 29 Aug 229:32 PM. 29 Aug
शहनाज गिल की नयी फिल्म का ऐलान
शहनाज गिल की नयी फिल्म का ऐलान हो गया है. उन्होंने इससे जुड़ा एक प्रोमो जारी किया है. इस फिल्म में वो जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही मुख्य भूमिका में हैं.
https://www.instagram.com/p/Ch1VzxYhcmj/
7:41 PM. 29 Aug 227:41 PM. 29 Aug
Koffee With Karan 7 Promo
7:41 PM. 29 Aug 227:41 PM. 29 Aug
पंजाब के मंत्री ने इम्तियाज अली से की मुलाकात
पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने सोमवार को बताया कि उन्होंने फिल्मकार इम्तियाज अली से मुलाकात की. राज्य के सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री अरोड़ा ने ट्विटर पर निर्देशक के साथ तस्वीरें साझा कर लिखा, ‘‘जब हम मिले (जब वी मेट). बॉलीवुड के निर्देशक, निर्माता एवं लेखक के साथ चंडीगढ़ के मेरे कार्यालय में बैठक की. सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राज्य में फिल्मों के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के प्रयासों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।.
7:41 PM. 29 Aug 227:41 PM. 29 Aug
साजिद खान की फिल्म ‘100%’ में नजर आएंगे जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, अभिनेत्री नोरा फतेही और शहनाज़ गिल फिल्म निर्माता साजिद खान की अगली फिल्म ‘100%’ में नजर आएंगे. निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. ”प्यार, शादी, परिवार ” के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म का निर्माण टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार और अमर बुटाला कर रहे हैं.
7:41 PM. 29 Aug 227:41 PM. 29 Aug
सोनाली फोगाट हत्या मामले पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कही ये बात
सोनाली फोगाट हत्या मामले पर गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा, 5 लोगों को गिरफ़्तार कर लिया गया है और हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी बातचीत हुई है. इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट हरियाणा DGP को भेज दी है. अगर बाद में लगा तो हम इस मामले को CBI को ट्रांसफर कर देंगे.
7:41 PM. 29 Aug 227:41 PM. 29 Aug
रणवीर सिंह का बयान दर्ज
मुंबई पुलिस ने निर्वस्त्र तस्वीर मामले में अभिनेता रणवीर सिंह का बयान दर्ज किया. बता दें कि रणवीर ने कुछ समय पहले न्यूड फोटोशूट कराया था. इसे लेकर उनकी तारीफ तो हुई थी, लेकिन आलोचना भी काफी हुई थी.
5:10 PM. 29 Aug 225:10 PM. 29 Aug
कपिल शर्मा शो में होंगी ये गेस्ट
कपिल शर्मा शो में इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 को पूरे देश को गौरवान्वित करने वाली गोल्डन गर्ल्स नजर आने वाली है. इसमें पीवी सिंधु, निखत जरीन, लवली चौबे, पिंकी सिंह, नयन मोनी सैकियां, रूपा रानी तिर्की आने वाली है. तसवीरें कॉमेडियन ने शेयर की है.
https://www.instagram.com/p/ChzgQprj5yb/
5:10 PM. 29 Aug 225:10 PM. 29 Aug
शिल्पा शिंदे ने मनाया इन लोगों के साथ जन्मदिन
बिग बॉस विनर शिल्पा शिंदे ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. शिल्पा ने झलक दिखला जा 10 में नजर आने वाले कंटेस्टेंट के साथ जन्मदिन मनाया. इन फोटोज में सब मस्ती करते दिख रहे है.
https://www.instagram.com/p/Ch0aAeFP-aU/
5:10 PM. 29 Aug 225:10 PM. 29 Aug
‘जवान’ की शूटिंग चेन्नई में करेंगे शाहरुख खान
शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख ने फिल्म की शूटिंग चेन्नई में शुरू कर रहे है. इस मूवी में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी है. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो किंग खान एक महीने के शेड्यूल पर चेन्नई में जवान के लिए फिल्म करेंगे.
5:10 PM. 29 Aug 225:10 PM. 29 Aug
विजय देवरकोंडा का वीडियो
विजय देवरकोंडा अपनी फिल्म ‘लाइगर‘ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे है. इन दिनों वो फिल्म के प्रमोशन में दुंबई में है. इस दौरान एक्टर भारत बनाम पाकिस्तान का मैच देखने पहुंचे. उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रेडिशनल इंडियन लुक में काफी स्मार्ट लग रहे है. विजय ने इरफान पठान और जतिन सप्रु से बात भी किया.
1:40 PM. 29 Aug 221:40 PM. 29 Aug
आयुष्मान- अनन्या ने मनाया भारत की जीत का जश्न
भारत बनाम पाकिस्तान मैच हर कोई काफी दिलचस्पी से देख रहा था. जैसे ही टीम इंडिया जीती, फैंस खुशी से नाचने-गाने लगे. अनन्या पांडे ने टीम इंडिया के मैच जीतने पर एक रील वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, जीत गया इंडिया. इसमें आयुष्मान खुराना बैटिंग करते हुए दिख रहे है.
https://www.instagram.com/p/Ch0RWS6Dcmu/
1:16 PM. 29 Aug 221:16 PM. 29 Aug
एक्स बॉयफ्रेंड के साथ दिखी सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्त बने हुए है. अक्सर वो साथ में स्पॉट होते है. इस बार भी एक्ट्रेस अपनी बड़ी बेटी रेने और रोहमन के साथ शॉपिंग करते हुए स्पॉट है. बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ललित मोदी के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थी. दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है.
https://www.instagram.com/p/ChzhPjIK8Wi/?hl=en
1:16 PM. 29 Aug 221:16 PM. 29 Aug
फैसल शेख खतरों के खिलाड़ी 12 से हुए बाहर
रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 से फैसल शेख को अलविदा कहना पड़ा. फैसल के बारे में रोहित ने कहा कि मिस्टर फैजू का सफर बहुत अच्छा रहा है और उन्हें उन पर बहुत गर्व है. बता दें कि ये शो 2 जुलाई से शुरू हुआ था.
मुख्य बातें
Bollywood News LIVE Updates: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 से सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू बाहर हो गए. अबतक शो से एरिका पैकर्ड, अनेरी वजानी, शिवांगी जोशी और सृति झा बाहर हो चुके है. वहीं, सुष्मिता सेन और एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सुष्मिता-रोहमन को मुंबई के सांताक्रूज में क्लिक किया गया. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ…