Dalip Tahil Jail: बाजीगर एक्टर दलीप ताहिल को 2 महीने की जेल, पांच साल पुराने केस में मिली सजा

1 / 1
Dalip Tahil Jail: बाजीगर एक्टर दलीप ताहिल को 2 महीने की जेल, पांच साल पुराने केस में मिली सजा
फुल स्क्रीन में देखें

Dalip Tahil Jail: बाजीगर एक्टर दलीप ताहिल को 2 महीने की जेल, पांच साल पुराने केस में मिली सजा

Dalip Tahil Jail: बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल को लेकर बड़ी खबर आ रही है. एक्टर को पांच साल पुराने ड्रंक ड्राइविंग केस में 2 महीने के जेल की सजा सुनाई गई. दलीप ने कई फिल्मों में काम किया है, जिसमें बाजीगर सोल्जर, गुलाम, भाग मिल्खा भाग है.

बॉलीवुड एक्टर दलीप ताहिल के फैंस के लिए बुरी खबर है. एक्टर को पांच साल पुराने ड्रंक ड्राइविंग केस में 2 महीने के जेल की सजा सुनाई गई.

दलीप ताहिल को मुंबई में नशे में गाड़ी चलाने के मामले में शामिल होने के लिए दो महीने जेल की सजा सुनाई गई है. ये मामला साल 2018 का है और इसमें ही उन्हें सजा सुनाई गई.

बता दें कि साल 2018 में, ताहिल पर मुंबई के पॉश खार उपनगरीय इलाके में अपनी कार से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने का आरोप लगाया गया था, जिसके कारण एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी.

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, ताहिल को इस मामले में शहर की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने एक डॉक्टर द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों के आधार पर दोषी ठहराया था. डॉक्टर ने कहा था कि 2018 में घटना के समय एक्टर से शराब की स्मेल पाई गई थी.

दलीप ताहिल बाजीगर, कयामत से कयामत तक, हम हैं राही प्यार के, बाजीगर सोल्जर, गुलाम, भाग मिल्खा भाग जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. बाजीगर में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था.

दलीप ताहिल ने 2017 तक अपने करियर जीवन के दौरान 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है. बता दें कि उनकी पहली फिल्म अंकुर थी.

दलीप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, इंस्टाग्राम पर उन्हें 161K लोग फॉलो करते है. अबतक उन्होंने इंस्टाग्राम पर 239 पोस्ट किए है.

फिल्मों के अलावा दलीप ताहिल ने शो टीपू सुल्तान और रमेश सिप्‍पी के शो बुनियाद में भी काम किया है. बता दें कि उनका जन्म 1952 में आगरा में जन्‍म हुआ था.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप को एक्टिंग करने का शौक बचपन से ही थी. अपने बचपन के सपने को पूरा करते हुए वो एक एक्टर बने.

Also Read: Sunny Deol ने गदर 2 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह एक अद्भुत एहसास है क्योंकि…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >