अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन बेटी Ishita Dutta ने शेयर की गोद भराई की फोटोज, बड़ी बहन तनुश्री दत्ता भी आई नजर

Ishita Dutta Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता प्रेग्नेंट है. इन दिनों वो अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही है. एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई की तसवीरें फैंस के साथ शेयर की है, जिसपर फैंस रिएक्ट कर रहे है.

अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन बेटी इशिता दत्ता प्रेग्नेंट है. इशिता लगातार बेबी बंप की तसवीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती है. इस बार एक्ट्रेस ने अपनी गोद भराई की फोटोज पोस्ट की है.

इशिता दत्ता ने फोटोज पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, प्यार, हंसी, आभार, खुशी का आशीर्वाद.. इस दिन वह सब कुछ था जो हम मांग सकते थे…आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद.

इशिता ने अपनी गोद भराई के लिए पिंक साड़ी पहना था और साउथ इंडियन ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया था. एक्ट्रेस के पति वत्सल सेठ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे है.

इशिता की गोद भराई में उनकी बड़ी बहन तनुश्री दत्ता भी नजर आई. इस फोटो में तीनों मां-बेटी काफी खुश लग रही है. तनुश्री सलवार-सूट में काफी खूबसूरत लग रही है.

फैंस इशिता की तसवीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, बधाई दो. एक यूजर ने लिखा, आपको किसी की नजर ना लगे. कई यूजर्स इसपर दिल वाला इमोजी बना रहे हैं.

इशिता के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ झलक रहा है. एक्ट्रेस कोई रस्म करती हुई नजर आ रही है. बता दें कि एक्ट्रेस की गोद भराई में काजोल भी आई थी.

इशिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. अक्सर वो अपनी तसवीरें पोस्ट करती रहती है. इशिता अपने पति वत्सल के साथ क्यूट वीडियोज पोस्ट करती रहती है.

फिल्म दृश्यम में इशिता, अजय देवगन की बेटी के रोल में नजर आई थी. दृश्यम के दोनों पार्ट में एक्ट्रेस दिखी थी. बता दें कि दोनों पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >