Jio, Airtel से भी सस्ता इंटरनेट देंगे Elon Musk, Starlink की जल्द होगी भारत में एंट्री

1 / 1
Jio, Airtel से भी सस्ता इंटरनेट देंगे Elon Musk, Starlink की जल्द होगी भारत में एंट्री
फुल स्क्रीन में देखें

Jio, Airtel से भी सस्ता इंटरनेट देंगे Elon Musk, Starlink की जल्द होगी भारत में एंट्री

Elon Musk Starlink : भारत में इंटरनेट डेटा प्रोवाइडर्स में अभी जियो और एयरटेल का ही बोलबाला है. एक तरह से कहें तो टेलीकॉम सेक्टर में इन दोनों देसी कंपनियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है.

Elon Musk Starlink : भारत में इंटरनेट डेटा प्रोवाइडर्स में अभी जियो और एयरटेल का ही बोलबाला है. एक तरह से कहें तो टेलीकॉम सेक्टर में इन दोनों देसी कंपनियों ने अपना कब्जा जमाया हुआ है.

अब एक ऐसे कारोबारी की एंट्री होने वाली है, जो इस कंपीटीशन को आगे के लेवल पर ले जाने का दमखम रखता है. दरअसल, दोनों जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए एलन मस्क एंट्री करने वाले हैं.

Also Read: Mukesh Ambani Diwali Gift: मुकेश अंबानी का दिवाली गिफ्ट – जियो का सस्ता फोन, कीमत जियो के रीचार्ज से भी कम

जी हां, दुनिया के दिग्गज कारोबारी एलन मस्क अपनी स्टारलिंक कंपनी की भारत में एंट्री से मुकेश अंबानी और सुनील मित्तल के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे –

खबर यह है कि एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में कारोबार का लाइसेंस मिलने वाला है. लाइसेंस मिलने के बाद स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट और डेटा कम्युनिकेशन सर्विसेज की शुरुआत करेगी.

Also Read: Jio और OneWeb जल्द देगी इंटरनेट सर्विस, जानें कब से कर पाएंगे इसका इस्तेमाल

स्टारलिंक विश्वभर के 60 देशों में अपनी सर्विस दे रही है. भारत की बात करें तो अभी तक जियो और एयरटेल के पास ही सैटेलाइट और डेटा कम्युनिकेशन का लाइसेंस है. इसमें जियो की सैटकॉम के साथ एयरटेल की वनवेब शामिल है.

अब यह लाइसेंस जियो और एयरटेल के अलावा एलन मस्क की स्टारलिंक को भी मिलने जा रहा है. बता दें कि भारत में आने की यह मस्क की दूसरी कोशिश है. पिछले साल मस्क को भारत में लाइसेंस नहीं मिल पाया था. लेकिन इस बार स्थिति अलग है.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मुकेश अंबानी की जियो ने भी अपने स्पेस फाइबर को लॉन्च किया है. अब मस्क की कंपनी की एंट्री हो रही है. ऐसे में दोनों आमने-सामने होंगे और इस लड़ाई में फायदा तो ग्राहकों का ही होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >