किस राज्य में किसकी बनेगी सरकार? एग्जिट पोल का इंतजार होगा खत्म

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान हो चुके हैं जबकि तेलंगाना में मतदान जारी है. इन पांचों राज्यों का रिजल्ट तीन दिसंबर को आएगा. इससे पहले आज शाम को एग्जिट पोल आएगा जिसका इंतजार सभी को बेसब्री से है.

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत आज तेलंगाना में मतदान जारी है. तेलंगाना के पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में मतदान हो चुके हैं. इन पांचों राज्यों का रिजल्ट तीन दिसंबर को आएगा लेकिन उससे पहले आज शाम एग्जिट पोल से कुछ बहुत साफ हो जाएगा कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बन सकती है. 30 नवंबर को यानी आज 119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है. सूबे में 35,655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां कुल 3.26 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 106 निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे जबकि 13 वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित निर्वाचन क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

Also Read: दिल्ली में मोदी को हराना है तो तेलंगाना में केसीआर को हराना होगा, बोले राहुल गांधी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >