Eid-ul-Fitr 2020 Moon Sighting Date, Timings LIVE Updates: 25 मई को मनाई जाएगी ईद, आज भी नहीं दिखा चाँद

Eid ul-Fitr 2020 Moon Sighting, Moon Rise Date and Time Today in India, Bihar, Jharkhand, UAE, Saudi Arabia LIVE News, Ramadan Eid Ka Chand Nikalne Ka Samay Today: ईद 24 मई को होगी या 25 मई को? उम्मीद है कि आज शाम को चांद के दीदार होंगे और कल देश भर में ईद मनाई जा सकती है. आपको बता दें कि इस बार देशभर कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण ईद को घर पर ही परिवार के साथ मनाया जाएगा. वैसे ईद उल फितर इसलिए मनाया जाता है क्योंकि पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं रोजा रखा जाता है और आत्मा को शुद्ध करते हैं जिसका अज्र मिलने का दिन ही ईद कहा जाता है. ईद देश दुनिया में कब मनाई जाएगी. चांद दिखा या नहीं. चांद निकलने का वक्त क्या है, ऐसी सभी जानकारियों के लिए आप हमारे इस ब्लॉग पर बने रहें...

Live Updates
8:30 PM. 23 May 20 8:30 PM. 23 May

25 मई को मनाई जाएगी ईद

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने बताया कि आज चांद नहीं दिखा इसलिए ईद 25 मई, सोमवार को मनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए सावधानी रखनी है और हाथ मिलाने, गले मिलने से परहेज करना है

8:30 PM. 23 May 20 8:30 PM. 23 May

दो ईद क्यो मनाई जाती है

एक बार मीठी ईद मनाई जाती है दूसरी बार बकरीद मनाई जाती है.मीठी ईद रमजान महीने की आखिरी रात के बाद मनाई जाती है और बकरा ईद रमजान महीने के 70 दिन बाद मनाई जाती है.मीठी ईद को ईद-उल-फितर कहा जाता है. बकरा ईद को कुर्बानी की ईद माना जाता है.

8:30 PM. 23 May 20 8:30 PM. 23 May

कैसे मनाई जाती है मीठी ईद?

इस दिन घरों में खास तौर पर किमामी सेवइयां, शीर और दूध वाली सेवइयां बनाई जाती हैं इन्हें एक-दूसरे के घरों में बांटा जाता है. बच्चों को ईदी या तोहफे दिए जाते हैं. नए-नए कपड़े पहनें जाते हैं. वहीं, रोज़ेदार मस्जिद जाकर ईद की नमाज़ अदा करते हैं

7:17 PM. 23 May 20 7:17 PM. 23 May

क्यों मनाई जाती है ईद

पहली ईद उल-फितर पैगंबर मुहम्मद ने सन 624 ईस्वी में जंग-ए-बदर के बाद मनाया था. पैगंबर हजरत मुहम्मद ने बद्र के युद्द में विजय प्राप्त की थी. उनके विजय होने की खुशी में यह त्यौहार मनाया जाता है.

7:17 PM. 23 May 20 7:17 PM. 23 May

सऊदी अरब में कल मनाई जाएगी ईद

दरअसल, सऊदी अरब, यूएई और कई खाड़ी देशों में 22 मई को ईद का चांद दिखाई नहीं दिया इसलिए आज ईद नहीं मनाई जा रही है.सऊदी अरब सहित तमाम खाड़ी देशों में 24 मई यानी रविवार को ईद मनायी जाएगी.

5:34 PM. 23 May 20 5:34 PM. 23 May

लॉकडाउन में घर में ही पढ़े नमाज

वैसे तो ईद की नमाज ग्रुप में पढ़ी जाती है लेकिन कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने लोगों से घर पर ही नमाज पढ़ने की अपील की है.लॉकडाउन के कारण मस्जिद भी बंद है.इसलिए वहां नमाज पढ़ने की बिलकुल इजाजत नहीं है.उधर मौलाना और उलेमाओं ने भी घर में नमाज पढ़ने की अपील की है.

4:22 PM. 23 May 20 4:22 PM. 23 May

लद्दाख में आज मनाई जा रही है ईद

लद्दाख में 22 मई को ईद का चांद दिखाई दे गया था, जिसके बाद आज यानी 23 मई को लद्दाख में ईद मनाई जा रही है.वहीं भारत के अन्य हिस्सों में 24 मई को चांद दिखाई देने की उम्मीद है, जिसके बाद 25 मई को ईद का त्यौहार मनाया जाएगा.

4:14 PM. 23 May 20 4:14 PM. 23 May

आज दिखाई दे सकता है ईद का चांद

इस बार मीठी ईद 24 या 25 मई को मनाए जाने की उम्मीद है.लेकिन ये पूरे तरीके से चांद के दिखने के ऊपर निर्भर करता है कि ईद कब मनाई जाएगी.संभावना जताई जा रही है कि इस साल ईद का चांद 23 मई को दिखाई दे सकता है.

2:53 PM. 23 May 20 2:53 PM. 23 May

इस्लाम धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है ईद,रमाजन के पाक महीने में आखिरी 30 वे दिन चाँद का दीदार करने के बाद इस त्यौहार को मनाया जाता है.इस खास पल त्यौहार के लिए रोजेदार पूरे एक महीने इंतजार करते है और चांद दिखने के बाद ईद मनाई जाती है.शुक्रवार को भारत और सऊदी अरब सहित सभी खाड़ी देशों में लोग चांद की दीदार करने के लिए आखें गड़ाए आसमान की तरफ देख रहे थे कि काली चादर में दमकता हुआ चांद दिखाई देगा लेकिन ऐसा नही हुआ.अब ईद 25 मई सोमवार को मनाई जाएगी.

मुख्य बातें

Eid ul-Fitr 2020 Moon Sighting, Moon Rise Date and Time Today in India, Bihar, Jharkhand, UAE, Saudi Arabia LIVE News, Ramadan Eid Ka Chand Nikalne Ka Samay Today: ईद 24 मई को होगी या 25 मई को? उम्मीद है कि आज शाम को चांद के दीदार होंगे और कल देश भर में ईद मनाई जा सकती है. आपको बता दें कि इस बार देशभर कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण ईद को घर पर ही परिवार के साथ मनाया जाएगा. वैसे ईद उल फितर इसलिए मनाया जाता है क्योंकि पूरे महीने अल्लाह की इबादत करते हैं रोजा रखा जाता है और आत्मा को शुद्ध करते हैं जिसका अज्र मिलने का दिन ही ईद कहा जाता है. ईद देश दुनिया में कब मनाई जाएगी. चांद दिखा या नहीं. चांद निकलने का वक्त क्या है, ऐसी सभी जानकारियों के लिए आप हमारे इस ब्लॉग पर बने रहें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >