ED Raids : मनरेगा कोष के ‘गबन’ मामले में ईडी ने बंगाल में कई जगहों पर की छापेमारी

हुगली जिले के चुचुड़ा में भी एक व्यवसायी के आवास और कार्यालय पर भी छापेमारी की. उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में राज्य सरकार के एक कर्मचारी से जुड़ी संपत्ति की भी तलाशी ली जा रही है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) कोष के कथित गबन की जांच के सिलसिले में मंगलवार सुबह पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. उन्होंने बताया कि सॉल्ट लेक के आईए ब्लॉक में एक पूर्व खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के आवास पर छापा मारा गया. वहीं एजेंसी के कर्मियों ने हुगली जिले के चुचुड़ा में भी एक व्यवसायी के आवास और कार्यालय पर भी छापेमारी की. उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में राज्य सरकार के एक कर्मचारी से जुड़ी संपत्ति की भी तलाशी ली जा रही है.

लगभग 25 लाख ‘फर्जी’ रोजगार कार्ड से संबंधित

एक अधिकारी ने बताया कि पूर्व बीडीओ हुगली जिले के धनियाखाली में तैनात थे. उन्होंने दावा किया कि ‘अनियमितताओं ’ में संलिप्तता के सबूत मिलने के बाद छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने कहा कि कथित अनियमितताएं राज्य में मनरेगा के तहत जारी किए गए लगभग 25 लाख ‘फर्जी’ रोजगार कार्ड से संबंधित हैं.

Also Read: West Bengal Breaking News Live : मनरेगा कोष के ‘गबन’ मामले में ईडी ने बंगाल में कई जगहों पर की छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >