Drishyam 2 BO Collection Day 7: बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 2’ का तहलका, 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म

Drishyam 2 Box Office Collection Day 7: फिल्म दृश्यम 2 ने पहले दिन 15.38 करोड़, दूसरे दिन 21.59 करोड़, तीसरे दिन 27.17 करोड़, चौथे दिन 11.87 करोड़, पांचवें दिन 10.48 करोड़ और छठे दिन 9.55 करोड़ का बिजनेस किया.

Drishyam 2 Box Office Collection Day 7: अभिषेक पाठक की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा रहा है. अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना की फिल्म का जादू बरकरार है. अजय की मूवी का कलेक्शन बढ़ ही रहा है. सातवें दिन मूवी ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. चलिए आपको बताते है मूवी ने अबतक कितना कमाया है.

दृश्यम 2 का 100 करोड़ के क्लब में एंट्री

दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाया हुआ है. फिल्म 100 करोड़ रुपये के क्लब को पार करने में सफल रही. सातवें दिन मूवी ने 8.70 करोड़ रुपये कमाए. अबतक फिल्म की कुल कमाई 104.74 करोड़ रुपये हो गई है. सात दिन में ही मूवी ने 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है. आने वाले दिनों में मूवी का कलेक्शन बढ़ेगा ही.

भेड़िया की टक्कर फिल्म दृश्यम 2 से

फिल्म दृश्यम 2 ने पहले दिन 15.38 करोड़, दूसरे दिन 21.59 करोड़, तीसरे दिन 27.17 करोड़, चौथे दिन 11.87 करोड़, पांचवें दिन 10.48 करोड़ औऱ छठे दिन 9.55 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं, आज वरुण धवन, कृति सेनन, दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी स्टारर मूवी ‘भेड़िया’ आज रिलीज हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले दिन ये 8-9 करोड़ कमा सकती है.

दृश्यम 2 बीटीएस वीडियो

दृश्यम 2 की टीम ने अपने यूट्यूब चैनल पर फिल्म की मेकिंग के पीछे के दृश्यों का वीडियो पोस्ट किया था. दृश्यम 2 के सेट से विभिन्न स्थानों के विभिन्न दृश्यों को दिखाया गया. क्लिप में अक्षय खन्ना अपनी लाइनें भूल गए थे और कहते है सीन दे भाई, याद नहीं है. बता दें कि दृश्यम 2 साल 2015 की हिट फिल्म दृश्यम का सीक्वल है, जिसमें अजय देवगन और तब्बू भी हैं.

अजय देवगन की फिल्म

अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिल्म भोला का टीजर जारी कर दिया गया है. ये फिल्म 2019 की तमिल हिट कैथी की आधिकारिक रीमेक है. टीजर में अजय देवगन काफी दमदार लुक में नजर आए थे. टीजर को फैंस ने काफी पसन्द किया था. हालांकि अभी तक इसके रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >