Dream Girl 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट होगी या फिर फ्लॉप? KRK ने की भविष्यवाणी, बोले- आदिपुरुष के जैसे राज...

केआरके ने ट्वीट कर लिखा, डायरेक्टर ओम राउत अपनी फिल्म #ADIPURUSH की रिलीज से पहले किसी का फोन नहीं उठा रहे थे और अब फिल्म रिलीज होने के बाद बॉलीवुड में कोई भी उनका फोन नहीं उठा रहा है. निर्देशक राज शांडिल्य के साथ भी उनकी फिल्म #DreamGirl2 रिलीज होने के बाद ऐसा

साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ ने शुरुआत में दर्शकों के बीच काफी उत्साह जगाया था. हालांकि, निर्देशक ओम राउत द्वारा निर्देशित यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खड़ी नहीं उतर पाई, जिसके बाद इसे बैन करने की मांग उठने लगी. कई यूजर्स ने आदिपुरुष के डायलॉग्स और सीन्स पर जमकर बवाल मचाया था. अब केआरके ने भी ओम राउत की फिल्म का जमकर मजाक उड़ाया है.

केआरके ने ओम राउत पर साधा निशाना

खुद को फेमस क्रिटिक्स बताने वाले कमाल रशिद खान उर्फ केआरके को अक्सर बॉलीवुड फिल्मों, एक्टर, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते देखा जाता है. वह ट्विटर पर ट्वीट कर बताते रहते हैं कि फिल्म में क्या कमी है, आने वाली फिल्म फ्लॉप होगी या फिर हिट होगी. अब केआरके ने आदिपुरुष फिल्म की विफलता को लेकर ओम राउत पर जमकर निशाना साधा है. केआरके ने ट्वीट कर लिखा, डायरेक्टर ओम राउत अपनी फिल्म #ADIPURUSH की रिलीज से पहले किसी का फोन नहीं उठा रहे थे और अब फिल्म रिलीज होने के बाद बॉलीवुड में कोई भी उनका फोन नहीं उठा रहा है. निर्देशक राज शांडिल्य के साथ भी उनकी फिल्म #DreamGirl2 रिलीज होने के बाद ऐसा ही होगा!

ड्रीम गर्ल 2 को लेकर केआरके ने की भविष्यवाणी

इसके साथ केआरके ने निर्देशक राज शांडिल्य का भी मजाक उड़ाया है. उन्होंने ये भविष्यवाणी की है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होगी. एक इंटरव्यू में राज शांडिल्य ने कहा कि ”यह पहले वाले की तुलना में पूरी तरह से अलग कहानी है. हमारे पास ऑरिजनल फिल्म के एक या दो कैरेक्टर ही सीक्वल में हैं, लेकिन बाकी सब कुछ पूरी तरह से अलग है. ड्रीम गर्ल 2 दोगुनी मस्ती और हंसी का वादा करती है”. उन्होंने आगे कहा, ”फिल्म को एक लाइन में बयां करना मुश्किल है, क्योंकि इसमें बहुत सारे किरदार हैं. मैंने 2020-2021 में ड्रीम गर्ल 2 लिखना समाप्त कर दिया था, लेकिन सभी को साथ लाने में थोड़ा समय लगा. यह सीक्वल नहीं है, जहां कोई कहानी को आगे ले जाता है, ड्रीम गर्ल 2 फ्रेंचाइजी का एक हिस्सा है और पूरी तरह से अलग कहानी है”.

फिल्म ड्रीम गर्ल 2 कब होगी रिलीज?

आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 इस साल 7 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था. जिसमें इस बार आयुष्मान खुराना का किरदार पूजा ‘भाईजान’ सलमान खान से बात करती दिख रही है. पूजा फोन पर बात करते हुए कहती है, ‘हैलो मैं पूजा बोल रही हूं, आप कौन?’ फिर दूसरे साइड से आवाज आती है, ‘मैं बोल रहा हूं.’ इसपर पूजा कहती हैं कि ओह भाई जान… ईद नहीं आई तुम आ गए.’ फिर आवाज आती है, भाई मैं दूसरों के लिए हूं…तुम्हारे लिए सिर्फ जान हूं. अब तक कुंवारा हूं. तुम्हारे चक्कर में जरा सी भी शादी नहीं की मैंने.

Also Read: Gadar 2: 21 साल बाद फिर से सनी देओल संग काम करने पर अमीषा पटेल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- तारा सिंह और सकीना को…

आदिपुरुष के बारे में सब कुछ

ओम राउत द्वारा लिखित और निर्देशित, आदिपुरुष वाल्मिकी की रामायण पर आधारित एक पौराणिक एक्शन फिल्म है. यह फिल्म, जिसे हिंदी और तेलुगु में एक साथ शूट किया गया था, 500 करोड़ रुपये के विशाल बजट पर बनाई गई थी. फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं. जहां प्रभास ने राघव की भूमिका निभाई, वहीं कृति सेनन और सैफ अली खान को जानकी और लंकेश के रूप में देखा गया. सनी सिंह और देवदत्त नागे भी सहायक कलाकारों का हिस्सा थे.

आदिपुरुष के डायलॉग को लेकर मचा था बवाल

‘आदिपुरुष’ की रिलीज के बाद फिल्म देखने वालों ने सोशल मीडिया पर फिल्म में इस्तेमाल किए गए विवादास्पद संवादों को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया. फिल्म में सबसे विवादास्पद डायलॉग, कपड़ा तेरे बाप का, आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरी बाप की दर्शकों को लगा. इसके अलावा, जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा, उनकी लंका लगाएंगे” और रघुपति राघव राजा राम बोल और अपनी जान बचा ले वरना आज खड़ा है कल लेटा हुआ मिलेगा जैसे डायलॉग पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई. हालांकि काफी विवाद होने के बाद फिल्म के संवाद बदले गए थे.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की पाखी ने शो के नये प्रोमो और स्टारकास्ट पर तोड़ी चुप्पी, कहा- चलना होगा तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >