डॉ सीवी आनंद बोस वेस्ट बंगाल के राज्यपाल नियुक्त, पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी नियुक्ति

डॉ सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया है. डॉ सीवी आनंद बोस पूर्व आईएएस अधिकारी हैं. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नियुक्त किये जाने से पहले बोस मेघालय सरकार के सलाहकार थे. डॉ सीवी आनंद बोस मुखय सचिव रह चुके हैं.

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के नये राज्यपाल की घोषणा हो गयी है. आज यानी गुरुवार को सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया. राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर गुरुवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी गई.  विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्यपाल की नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी.

मणिपुर के राज्यपाल संभाल रहे थे अतिरिक्त प्रभार: बता दें, बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति बनने के बाद मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था. अब डॉ सीवी आनंद बोस को बंगाल का नियमित राज्यपाल बनाया गया है.

कौन हैं डॉ सीवी आनंद बोस: डॉ सीवी आनंद बोस पूर्व आईएएस अधिकारी हैं. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल नियुक्त किये जाने से पहले बोस मेघालय सरकार के सलाहकार थे. डॉ सीवी आनंद बोस मुखय सचिव रह चुके हैं. डॉ. बोस का जन्म केरल के मन्नानम, कोट्टायम में हुआ था. 

Also Read:
संयुक्त किसान मोर्चा 19 नवंबर को मनाएगा फतह दिवस, केंद्र पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

राष्ट्रपति भवन की ओर जारी हुई विज्ञप्ति: राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी. इसमें कहा गया है कि भारत की राष्ट्रपति ने डॉ सीवी आनंद बोस को पश्चिम बंगाल का नियमित राज्यपाल नियुक्त किया है.

भाषा इनपुट के साथ

Also Read: आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया आशुतोष राणा की कविता वाला वीडियो, कैप्शन में लिखी दिल को छू लेने वाली बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >