Doctor G BO Collection Day 4: चौथे दिन लड़खड़ाई आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी', अबतक इतना हुआ कलेक्शन

आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी काफी हटकर है. इसकी कहानी दर्शकों को लुभा नहीं पा रही. हालांकि ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था. लेकिन ये जादू सिनेमाघरों में देखने नहीं मिल रहा.

Doctor G Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) की फिल्म डॉक्टर जी (Doctor G) पिछले हफ्ते ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. बीते कुछ दिनों में फिल्म ने रफ्तार पकड़ी थी और अच्छा कलेक्शन किया था. हालांकि सोमवार को मूवी अपना कमाल दिखाने में नाकाम रही. चलिए आपको बताते है अबतक फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

फिल्म डॉक्टर जी का चौथे दिन का कलेक्शन

फिल्म डॉक्टर जी रिलीज से पहले ही चर्चा में था. वजह थी फिल्म की कहानी. इसमें आयुष्मान खुराना एक गायनोकॉलोजिस्ट बने है. जब ट्रेलर रिलीज हुआ तो उम्मीद जगी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल कर देगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चौथे दिन मूवी ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.

जानें अबतक का टोटल कलेक्शन

फिल्म डॉक्टर जी की कलेक्शन की बात करें तो इसने पहला दिन- 3.87 करोड़ का बिजनेस किया. दूसरे दिन- 5.22 करोड़ कमाए. तीसरे दिन- 5.94 करोड़ और चौथे दिन 1.50 करोड़ का बिजनेस हुआ. अबतक टोटल कमाई-16.53 करोड़ हुई है. हालांकि उम्मीद बरकरार है कि आने वाले दिनों में कमाई बढ़ सकती है.

https://www.instagram.com/p/CjzkOYtPXjd/?hl=en

आयुष्‍मान खुराना और कार्तिक आर्यन का वीडियो

आयुष्‍मान खुराना ने कार्तिक आर्यन के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में दोनों ब्रोमांस करते दिखे. वीडियो के कैप्शन में एक्टर ने लिखा, ये आदमी चाहता है कि डॉक्टर जी को बॉक्स ऑफिस पर पैसे मिलने चाहिए. इसमें कार्तिक के हाथों में नोटों की गड्डी है. इसे लेकर आयुष्मान कहते हैं, ‘ये आदमी बॉक्स ऑफिस पर नहीं, दिवाली पर भी इतने पैसे जीत गया है. इतने सारे पैसे बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म को मिलने चाहिए.’ वहीं, आयुष्मान खुराना के फिल्मों की बात करें तो वो जयदीप अहलावत के साथ एन एक्शन हीरो में दिखाई देंगे. वो ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे के साथ काम कर रहे है.

Also Read: आयुष्‍मान खुराना की दिवाली पार्टी में कार्तिक आर्यन को मिले खूब पैसे, VIDEO में एक्टर बोले- ये आदमी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >