Teddy Day 2024: जानें क्या संदेश देते हैं अलग-अलग रंगों के टेडी बियर

1 / 1
Teddy Day 2024: जानें क्या संदेश देते हैं अलग-अलग रंगों के टेडी बियर
फुल स्क्रीन में देखें

Teddy Day 2024: जानें क्या संदेश देते हैं अलग-अलग रंगों के टेडी बियर

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है, और ऐसे में एक बेहद ही खास दिन होता है टेडी डे जिस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को अलग-अलग रंगों के टेडी बियर गिफ्ट करते हैं, लेकिन क्या आप को पता है कि हर रंग के पीछे एक राज छुपा हुआ है, आइए हम आप को बताते हैं.

प्यार का सप्ताह यानी की वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है और इसमें एक काफी खास दिन होता है जिसे लोग टेडी डे के नाम से जानते हैं, इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को अलग-अलग रंगों के टेडी बियर गिफ्ट करते हैं, लेकिन क्या आप को पता है की हर रंग के पीछे एक अनोखा मतलब छुपा हुआ है, आइए हम आज आप को बताते हैं अलग अलग रंगों के टेडी बियर का मतलब.

Red

लाल रंग के टेडी बियर प्यार और पैशन को दर्शाते हैं. लाल रंग को प्यार का प्रतीक भी कहा जाता है, इसलिए इस टेडी डे आप अपने पार्टनर को लाल रंग का टेडी जरूर गिफ्ट करें.

Pink

पिंक यानी की गुलाबी रंग के टेडी बियर आप के प्यार में अपनापन को दर्शाते हैं, अगर आप किसी को दिल से अपना मानने लगे हैं, तो उन्हें पिंक कलर की टेडी जरूर दें.

Also Read: Valentine’s Day Gifts For Him: वैलेंटाइन डे को बनाएं और भी खास, इन युनिक गिफ्ट आइडियाज के साथ

Green

हरा रंग समझदारी का प्रतीक है, जब आप किसी को हरे रंग का टेडी देते हैं तो इसका मतलब है कि वो इंसान कभी भी किसी भी मुश्किल में आप को अकेला छोड़कर नहीं जायेगा.

Blue

ब्लू यानी नीले रंग के टेडी बियर उम्मीद और खुशियों के प्रतीक होते हैं. अगर आप को कोई नीले रंग का टेडी गिफ्ट करता है इसका मतलब है कि उस इंसान को आप बेहद खुश करते हैं.

Also Read: Chocolate Day 2024: अपने पार्टनर के लिए बनाएं ये स्वादिष्ट डिशेज, उंगलियां चाटने पर हो जायेंगे मजबूर

Orange

ऑरेंज टेडी बियर रिश्तों में एक नई शुरुआत का प्रतीक है, यानी अगर कोई आप को इस रंग का टेडी डे रहा है, तो वो जल्द ही आप के साथ रिश्ते को एक अच्छी मंजिल पर लेकर जाना चाहता है.

Black

अगर आप को इस बार कोई काले रंग का टेडी देता है तो समझ जाइए की उन्हें आप बिल्कुल नहीं पसंद, और वो आप को रिजेक्ट करते हैं.

White

सफेद रंग शांति और मासूमियत का प्रतीक होता है. तो अगर कोई आप को इस रंग का टेडी गिफ्ट करे, इसका मतलब वो आप को शांत स्वभाव का समझता है.

Yellow

पीला रंग सनशाइन और खुशियों का प्रतीक है, अगर कोई आप को इस रंग का टेडी देता है तो समझ जाएं की आप उनके जीवन को सुनहरे रंगों से भर देते हैं.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Happy Chocolate Day: प्यार के साथ आपकी सेहत के लिए भी अच्छा है डार्क चॉकलेट, जानिए कैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >