Dia Mirza Wedding: दीया मिर्जा दूसरी बार बनीं दुल्हनिया, पति वैभव की बाहों में कुछ ऐसे नजर आईं एक्ट्रेस, Photos हुई Viral

Dia Mirza Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने आज बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी कर ली है. एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लाल साड़ी में दीया काफी क्यूट लग रही हैं. वहीं उनके पति के साथ उनकी जोड़ी काफी जम रही है. पिं‍कविला ने सूत्र के हवाले से जानकारी दी थी कि, कुल मिलाकर शादी में 50 से कम ही लोग शामिल होंगे, जिनके लिए पहले से ही रोल आउट किया गया था. यह एक पारंपरिक शादी हुई. लेकिन एक रजिस्ट्रार भी शादी के पंजीकरण के लिए उनके आवास पर मौजूद होगा. एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ में मेहंदी लगाए फोटो शेयर की थी. वे मेंहदी की डिजाइन फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. दीया के हाथों में मेहंदी खिली नजर आ रही है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने आज बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी कर ली है. एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. लाल साड़ी में दीया काफी क्यूट लग रही हैं. वहीं उनके पति के साथ उनकी जोड़ी काफी जम रही है. पिं‍कविला ने सूत्र के हवाले से जानकारी दी थी कि, कुल मिलाकर शादी में 50 से कम ही लोग शामिल होंगे, जिनके लिए पहले से ही रोल आउट किया गया था. यह एक पारंपरिक शादी हुई. लेकिन एक रजिस्ट्रार भी शादी के पंजीकरण के लिए उनके आवास पर मौजूद होगा. एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर हाथ में मेहंदी लगाए फोटो शेयर की थी. वे मेंहदी की डिजाइन फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. दीया के हाथों में मेहंदी खिली नजर आ रही है.

instagram.com/p/CLUF4aPh3h6/

कौन हैं दीया के होने वाले पति वैभव रेखी

दीया के पति एक बिजनेसमैन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीया मिर्जा और वैभव के बीच पिछले साल कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान नजदीकियां बढ़ी थीं. दोनों ने एक दूसरे के साथ काफी वक्त बिताने के बाद शादी का फैसला लिया है. बता दें कि वैभव रेखी जानी-मानी योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी के पति थे. दोनों के बीच तलाक हो चुका है. वैभव रेखी और सुनैना की एक बेटी भी है.

https://www.instagram.com/p/CLUTq8yLWAz/

2014 में दीया ने की थी पहली शादी

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने बॉयफ्रेंड साहिल संघा के साथ 2014 में शादी की थी. दोनों की शादी दिल्ली में आर्य-समाज के रीति-रिवाज से बेहद सादे तरीके से हुई थी. शादी से पहले दिया मिर्जा और साहिल संघा एक-दूसरे के साथ 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे. पर दोनों की शादी टिक नहीं पाई और 2019 में दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया में पोस्ट के जरिए दुनिया को बताया था कि किन्हीं कारणों से अब साहिल और उनमें अलगाव हो गया है और अब वे इस रिश्ते से आगे निकल चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/CLURic9DFwX/

दीया के करियर की ऐसे हुई थी शुरूआत

आपको बता दें दीया मिर्जा ने मिस एश‍िया पेस‍िफिक का ख‍िताब अपने नाम किया था. साल 2001 में उनकी पहली फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में ‘ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सैफ अली खान और आर.माधवन दीया के साथ लीड रोल में नजर आए थे. इसके बाद दीया ने तुमको ना भूल पाएंगे, दम, दस, लगे रहो मुन्ना भाई और संजू जैसी फिल्मों में अभिनय किया था. आखिरी बार दीया फिल्म ‘थप्पड़’ में नजर आई थीं.

https://www.instagram.com/p/CLUQvS_HRvz/

Posted By: Shaurya Punj

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >