धनबाद के मधुबन में हिंसक झड़प मामले में थाना प्रभारी समेत 2 अफसर सस्पेंड, लगे हैं ये आरोप

Dhanbad News: धनबाद के मधुबन में मो शेख तौहीद उर्फ डब्ल्यू और झामुमो नेता कारू महतो के समर्थकों में हुई हिंसक झड़प मामले में थाना प्रभारी समेत 2 अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Dhanbad News| धनबाद, सुमन सिंह : धनबाद जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के में हिल टॉप आउटसोर्सिंग की चहारदीवारी बनाने के विवाद में हुई हिंसक झड़प मामले में मधुबन के थाना प्रभारी समेत 2 पुलिस अफसरों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. मधुबन थाना के प्रभारी पुलिस अवसर निरीक्षक पिकु प्रसाद और धर्माबांध ओपी के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश कुमार को धनबाद के एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. प्रेस विज्ञप्ति जारी करके यह जानकारी दी गई है.

हिलटॉप आउटसोर्सिंग सीमांकन के दौरान हुई थी हिंसक झड़प

एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 9 जनवरी 2025 को धनबाद जिले के मधुबन (धर्माबांध ओपी) के बाबूडीह गांव में हिलटॉप आउटसोर्सिंग के सीमांकन के दौरान वर्चस्व स्थापित करने के लिए दो गुटों में हिंसक झड़प हुई. मोहम्मद शेख तौहीद उर्फ डब्ल्यू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कारू यादव के समर्थकों में हुई झड़प में बाबूडीह के रहने वाले सुभाष सिंह को गोली लगने की सूचना है.

उपद्रवियों ने जला दिया था आजसू कार्यालय

एसएसपी कार्यालय ने यह भी कहा है कि हिंसक झड़प में आजसू पार्टी के कार्यालय को जला दिया गया. इस घटना में उपद्रवियों/असामाजिक तत्वों के हमले में बाघमारा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पुरुषोत्तम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में मधुबन के थाना प्रभारी पिकु प्रसाद और धर्माबांध ओपी के प्रभारी कमलेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है.

धनबाद की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मधुबन हिंसक झड़प मामले में 3 केस दर्ज

इस मामले में 3 केस दर्ज किए गए हैं. मधुबन (धर्माबांध ओपी) थाने में 9 जनवरी 2025 को केस नंबर 1/2025, 2/2025 और 3/2025 दर्ज किए गए.

  • केस नंबर 1/2025 में बीएनएस 2023 की धाराओं 191(2)/ 191(3)/ 190(2)/ 132/ 127(1)/ 117 (2)/ 109(1)/ 61 और 27 आर्म्स एक्ट और 3/4 एक्सप्लोसिव सब्स्टेंस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.
  • केस नंबर 2/2025 में बीएनएस 2023 की धाराओं 191(2)/ 191(3)/ 190/ 121(2)/ 132/ 127(1)/ 117(2)/ 109(1)/ 61 के तहत केस दर्ज किया गया है.
  • केस नंबर 3/2025 में बीएनएस 2023 की धाराओं 191(2)/ 191(3)/ 190/ 324(5) और 326 के तहत केस रजिस्टर किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

मधुबन हिंसा मामले में हिरासत में लिए गए 17 में से 6 गिरफ्तार

धनबाद पुलिस ने बताया है कि मधुबन हिंसा मामले में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया था. इनमें 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किए गए इन सभी 6 लोगों को कोर्ट में पेश किया जाएगा. जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनके नाम श्याम कुमार चौहान (34), रवींद्र यादव (30) और निताई सिंह (56), शेख खालिद (45), हेमंत कुमार ग्याली (35) और सुभाष सिंह हैं. श्याम चौहान पांडुआ बिट्ठा, रवींद्र यादव आशाकोठी खटाल, निताई सिंह बाबूलीडह, खालिद खरखरी बस्ती, हेमंत कुमार ब्राह्मणडीह और सुभाष सिंह सुगियाडीह का रहने वाला है. सुभाष के पैर में गोली भी लगी है. सुभाष पर गोलीबारी में शामिल रहने का आरोप है. पुलिस ने 18 जली हुई मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं हैं.

इसे भी पढ़ें

आज धूमधाम से मनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां हैप्पी बर्थडे, हेमंत सोरेन के साथ काटेंगे 81 पाउंड का केक

11 जनवरी 2025 को यहां मिल रहा सबसे सस्ता सिलेंडर, 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर आपके शहर में कितने में मिलेगा, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >