धनबाद के जूस कारोबारी ज्योति रंजन हत्याकांड मामले में दो शूटर गिरफ्तार, छोटा भाई ही निकला षड्यंत्रकर्ता

धनबाद के सॉफ्ट ड्रिंक कारोबारी ज्योति रंजन हत्याकांड मामले में 2 शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता उसका छोटा भाई सौरभ कुमार ही निकला. बता दें कि ज्योति की हत्या 29 सितंबर को ही कर दी गयी थी

राजगंज के साॅफ्ट ड्रिंक कारोबारी ज्योति रंजन की हत्या में पुलिस ने भोजपुर पुलिस की मदद से रविवार को दो शूटरों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई के दौरान एक अन्यअपराधी फरार हो गया. गिरफ्तार शूटरों में भोजपुर के चौरी निवासी राहुल कुमार शर्मा और गुलजारपुर निवासी सोनू कुमार राय हैं. वहीं चंदन राय मौके से फरार हो गया. ज्योति की हत्या 29 सितंबर को खरनी स्थित सनसाइन काउंटी कॉलोनी गेट पर गोली मारकर कर दी गयी थी. राजगंज पुलिस दोनों को थाना लाकर पूछताछ कर रही है.

देर रात वरीय पुलिस पदाधिकारी भी राजगंज थाना पहुंच गये थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों शूटरों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. बताते चलें कि मृतक ज्योति रंजन का छोटा भाई सौरभ कुमार हत्याकांड का मुख्य षड्यंत्रकर्ता निकला. वहीं उसका साथी श्रीकांत मिश्रा भी इसमें शामिल था. दोनों को पुलिस जेल भेज चुकी है.

हत्या के बाद बाइक से एक शूटर व दो ट्रेन से निकले : 

बताया जाता है कि तीनों शूटर 28 सितंबर को भोजपुर से धनबाद पहुंचे थे. बरवाअड्डा के होटल शीला इन के कमरा नंबर-102 में इन्होंने रात बितायी. तीनों के ठहरने की व्यवस्था ज्योति के छोटे भाई सौरभ कुमार व श्रीकांत मिश्रा ने की थी. बिल भुगतान सौरभ ने किया था. घटना को अंजाम देने के बाद तीनों पुनः होटल पहुंचे और रात 09:35 बजे चेकआउट किया.

शूटर राहुल कुमार शर्मा बाइक से भोजपुर के आरा भागा. वहीं सोनू कुमार राय व चंदन राय धनबाद स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर निकले थे, ताकि रास्ते में किसी को कोई शक न हो. घटना में प्रयुक्त हथियार तीनों अपने साथ लाये थे और अंजाम देने के बाद हथियार घटनास्थल के समीप झाड़ी में फेंक दिये. गिरफ्तार शूटरों का अपराध से पुराना नाता रहा है. परिवार के अन्य सदस्य भी अपराध से जुड़े रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >