दीपिका पादुकोण- रणवीर सिंह के बीच सबकुछ ठीक नहीं? ये ट्वीट देख फैंस परेशान, एक्टर ने अब दिया जवाब

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही. ऐसा हम नहीं, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा. जिसके बाद एक्टर का एक वीडियो सामने आया है. इसमें रणवीर ने दीपिका संग अपने रिश्ते के बारे में बात करते दिखे.

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के पावर कपल माने जाते है. हाल ही में सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी कि दीपिका और रणवीर के बीच कुछ सही नहीं चल रहा. एक ट्वीट से ये बात शुरू हुई, जिसके बाद फैंस उन्हें लेकर परेशान हो गए. इस बीच एक्टर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी वाइफ संग रिश्ते पर खुलकर बात की.

दीपिका और रणवीर के बीच सब कुछ ठीक नहीं?

दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही. इसके बाद हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान, रणवीर से दीपिका के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछा गया. इसपर एक्टर बोले- टचवुड. हम मिले और 2012 में डेटिंग शुरू की… 2022 में मुझे और दीपिका को दस साल हो गए हैं.

https://twitter.com/rs____321/status/1574763645581533184
रणवीर ने कही ये बात

फिक्की फ्रेम्स 2022 में दीपिका के साथ फिर से काम करने के बारे में पूछे जाने पर, रणवीर ने कहा, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं और उनकी तारीफ करता हूं. मैंने अपने पर्सनल लाइफ में भी उनसे बहुत कुछ सीखा है. आप लोग बहुत जल्द हमें साथ देखेंगे. वह मेरे साथ हुई अच्छी अच्छी चीजों में से एक है. मैं अपने जीवन में उसका शुक्रगुजार हूं.

Also Read: दीपिका पादुकोण को खुलेआम उर्वशी रौतेला ने फ्लाइट में किया KISS, बॉलीवुड की मस्तानी का देखें रिएक्शन
इस ट्वीट से हुए यूजर्स परेशान

गौरतलब है कि एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें लिखा था, ब्रेकिंग दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं है. जिसके बाद यूजर्स इसपर अपने रिएक्शन देने लगे थे. कई यूजर्स ने उनका पुराना वीडियो भी शेयर कि��ा था, जिसमें एक्टर दीपिका की तारीफ करते नहीं थकते. यूजर्स इस ट्वीट से खासा परेशान हो गए थे.

बता दें कि रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में सात फेरे लिए थे. संजय लीला भंसाली की फिल्म राम-लीला के निर्माण के दौरान प्यार हो गया और उसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे. वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका, शाहरुख खान के साथ ‘पठान’ कर रही है. इसके अलावा वो ‘फाइटर’ में ऋतिक रोशन के साथ दिखेंगी. रणवीर सिंह फिल्म ‘सर्कस’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में काम कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >