दीपिका पादुकोण ने रिजेक्ट की ये 10 फिल्में, जो बाद में हुई सुपरहिट,लिस्ट में संजय लीला भंसाली की मूवी भी शामिल

Deepika Padukone Birthday: दीपिका पादुकोण अपने करियर में काफी सक्सेसफुल हैं. वो एक ऐसा नाम बन चुकी हैं, जिन्हें लोग देश दुनिया में जानते हैं. आज एक्ट्रेस का 38वां जन्मदिन है. उनके जन्मदिन पर आपको बताते है उन फिल्मों के बारे में जिसे एक्ट्रेस ने रिजेक्ट किया था.

संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी दीपिका पादुकोण को आलिया भट्ट के साथ एक रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था क्योंकि वो आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहती थी.

दीपिका ने एक इंटरव्यू के दौरान ये कहा था की काश वो रॉकस्टार का हिस्सा बन पति क्योंकि उन्हें वो फिल्म बेहद पसंद आई थी. रॉकस्टार में इम्तियाज अली द्वारा रणबीर कपूर और नरगिस फाकरी को कास्ट किया गया था.

दीपिका बॉलीवुड की एकमात्र अदाकारा है जिन्हें विन डीजल के साथ काम करने का ऑफर मिला था, लेकिन दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी होने के कारण दीपिका ने फास्ट ओर फ्यूरिउस 7 के ऑफर को ठुकरा दिया था.

खबरों के अनुसार दीपिका पादुकोण को मशहूर फिल्म धूम के सीक्वेल धूम 3 में फिल्म की किरदार आलिया का रोल ऑफर हुआ था. अन्य प्रोजेक्ट्स में शामिल होने के कारण वो इस फिल्म को हां नहीं कर पाई थी. बाद में इस रोल में कैटरीना कैफ को देखा गया था.

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रॉय में उनके साथ दीपिका को कास्ट किया जाना था, लेकिन एक्ट्रेस द्वारा इस ऑफर को ठुकराने के बाद इस फिल्म में रणबीर के साथ जैकलीन नजर आई.

दीपिका पादुकोण ने सालों पहले एक इंटरव्यू में कहा था की वो सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं. हालांकि वो पहले ही कई फिल्मों के साथ बिजी थी जिस वजह से वो फिल्म सुल्तान का हिस्सा नहीं बन पाई. बाद में ये फिल्म अनुष्का को ऑफर हुई और ये फिल्म एक शानदार हिट बनी.

सूरज बड़जात्या की निर्देशित फिल्म प्रेम रतन धन पायो पहले दीपिका को ऑफर हुई थी और उनके मना करने के बाद ये फिल्म सोनम कपूर को ऑफर हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.

शाहरुख खान,कैटरीना कैफ अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म जब तक है जान में कैटरीना के रोल के लिए पहले दीपिका को अप्रोच किया गया था. हालांकि उन्होंने इस रोल को ठुकरा दिया. उन्होंने ऐसा क्यों किया इसकी वजह आज तक साफ नहीं हुई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुप्रसिद्ध फिल्म बजरंगी भाईजान में करीना कपूर खान की जगह पहले दीपिका पादुकोण को कास्ट किया जाना था. लेकिन एक्ट्रेस ने इस ऑफर को ठुकरा दिया जिसके बाद करीना को ये फिल्म मिल गई.

सलमान खान और जैकलीन फर्नाडीज की एक्शन फिल्म किक पहले दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई थी. लेकिन दीपिका पहले से दूसरे फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त थी जिस वजह से वो इस फिल्म के लिए हां नहीं कर पाई.

Also Read: Fighter: फाइटर में ऋतिक रोशन ने कितनी ली फीस? दीपिका पादुकोण के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >